लाइव टीवी

सोनिया गांधी से घर जाकर भी हो सकती थी पूछताछ, मोदी सरकार निम्न स्तर पर उतरी- अशोक गहलोत

Updated Jul 21, 2022 | 12:04 IST

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से ईडी की होने वाली पूछताछ से कांग्रेस आगबबूला है। राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि एजेंसी घर भी जाकर पूछताछ कर सकती थी। लेकिन जिस तरह से केंद्र सरकार व्यवहार दिखा रही है वो निम्नस्तरीय है।

Loading ...
अशोक गहलोत, सीएम राजस्थान

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) दफ्तर में पूछताछ के लिए हाजिर होंगी। ईडी की कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस नारजगी व्यक्त कर रही है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी इसकी निंदा की है और सरकार पर निशाना साधा है।अशोक गहलोत ने कहा, ईडी ने पिछली बार राहुल जी को बुलाया था। 5 दिन पूछताछ हुई और आज सोनिया जी को बुलाया है। सरकार को शर्म नहीं आती कि किसी महिला के साथ इस तरह का व्यवहार हो रहा है। ईडी घर जाकर भी बयान ले सकती थी।

सरकार का रवैया निम्न स्तर का
सरकार का रवैया निन्म स्तर का है, उन्हें चिंता नहीं देश क्या सोच रहा होगा? कानून सबके लिए समान है लेकिन इनकी सरकार में शामिल होने वाला व्यक्ति पर सभी आरोप मिट जाते हैं।इस मामले में मनी लांड्रिंग कहां है? ईडी प्रेस वार्ता कर आरोपों के बारे में बताएं। ईडी का इस्तेमाल होना खतरनाक ट्रेंड है। देश में विधान की धज्जियां उड़ रहीं है। देश में लोग घुटन महसूस कर रहे हैं।

कांग्रेस मुख्यालय को सरकार ने बना दिया छावनी
उन्होंने आगे कहा, पुलिस ने बाहर छावनी बना रखा है, यह हमारा मुख्यालय है। बेरोजगारी, महंगाई और आर्थिक स्थिति डावांडोल है। राजनीती में दुश्मन होना चाहिए, लेकिन यह हमें दुश्मन मानते हैं। कांग्रेस मुक्त भारत की बजाये विपक्ष मुक्त भारत चाहते हैं।इसके अलावा कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, अमित शाह और मोदी का गठबंधन एजेंसीस के साथ है। साजिश सिर्फ हमें चुप कराने की है, नीयत विपक्ष मुक्त भारत बनाने की है। यह हमें क्यों चुप कराना चाहते हैं। क्यूंकि हम मुद्दों को उठाते हैं जिनसे इनकी नींद उड़ी हुई है। मोदी जी को पार्टी की तासीर समझने में कई जन्म लेने पड़ेंगे, यदि यह समझ लेंगे तो इनका यह जन्म सफल हो जाएगा।

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।