लाइव टीवी

सोनिया की नियुक्ति ने साबित कर दिया कि कांग्रेस के लिए ब्लंडर थे राहुल गांधी: बीजेपी

Updated Aug 11, 2019 | 22:46 IST | रामानुज सिंह

लोकसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन की जिम्मेदारी लेते हुए राहुल गांधी ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था तब से नए अध्यक्ष की तलाश चल रही है। फिलहाल सोनिया गांधी को अंतरिम अध्यक्ष बनाया गया है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspPTI
Sonia Gandhi, Rahul Gandhi
मुख्य बातें
  • बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस ने एक पूर्ण चक्र की यात्रा की, सोनिया गांधी से राहुल गांधी और राहुल गांधी से सोनिया गांधी
  • पात्रा ने कहा कि भाजपा जहां पार्टी का परिवार है तो कांग्रेस में परिवार ही पार्टी है
  • पात्रा ने आरोप लगाया कि जब भी देश में शांति होती है, राहुल गांधी खुश नहीं होते हैं

नई दिल्ली : राहुल गांधी के इस्तीफे के करीब ढाई महीने के बाद कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष के तौर में सोनिया गांधी की नियुक्ति का मजाक उड़ाते हुए बीजेपी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने रविवार को कहा कि गांधी आपस में 'म्यूजिकल चेयर' बजा रहे हैं। पात्रा ने यह भी रेखांकित किया कि सोनिया गांझी पार्टी को बचाने आ रही हैं। इससे साबित होता है कि कांग्रेस के लिए राहुल गांधी बलंडर थे। 

पात्रा ने कहा कि उन्हें अंत में गांधी परिवार से ताल्लुक रखने वाले किसी व्यक्ति को जीरो करना था। हम यह भी कह सकते हैं कि कांग्रेस ने एक पूर्ण चक्र की यात्रा की है, सोनिया गांधी से राहुल गांधी और राहुल गांधी से सोनिया गांधी का चक्र पूरा किया। यह एक म्यूजिकल चेयर है। जो केवल एक खास परिवार के लिए म्यूजिक बजा रहा है। मैं यह भी सुझाव देना चाहूंगा कि इससे एक चीज पता चलता है कि कांग्रेस के लिए राहुल गांधी बलंडर थे। पात्रा ने यह दावा करते हुए कहा कि दो पार्टियों के बीच विपरीत स्थिति है। भाजपा जहां पार्टी का परिवार है तो कांग्रेस में परिवार ही पार्टी है।

लोकसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस को उम्मीद के अनुसार सीटें नहीं मिलने के बाद राहुल गांधी के अध्यक्ष पद इस्तीफा दे दिया था। इसके ढाई महीने के बाद कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) ने शनिवार को सोनिया गांधी को पार्टी के अंतरिम अध्यक्ष के तौर पर चुना।

पात्रा ने कश्मीर पर राहुल गांधी की कथित टिप्पणी के लिए भी आलोचना की और कहा कि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष हिंसा भड़काने की कोशिश कर रहे थे। पात्रा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर पर टिप्पणी कर राहुल गांधी भय फैला रहे हैं और अपमानित कर रहे हैं। राहुल गांधी 'शहजादा' क्यों हैं? उनपर किसी भी तरह हिंसा भड़काने के लिए भूत चढ़ा हुआ है। जब भी देश में शांति होती है, हम देखते हैं कि राहुल गांधी खुश नहीं हैं। कश्मीर में शांति है, कांग्रेस को भी शांति में रहना चाहिए।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर में हिंसा और लोगों के मरने की खबरें आ रही हैं। वहां के हालात के बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश को पूरी पारदर्शिता के साथ बताना चाहिए। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर से जो खबरें आ रही हैं वो चिंताजनक हैं। खबरें आ रही हैं कि जम्मू-कश्मीर में हालात खराब हो गए हैं। प्रधानमंत्री देश को बताएं कि जम्मू-कश्मीर में हालात क्या है? उन्हें पूरी पारदर्शिता के साथ देश को इस बारे में बताना चाहिए।

गौरतलब है कि देश की संसद ने हाल ही में जम्मू-कश्मीर को स्पेशल स्टेटस का दर्जा देने वाला अनुच्छेद 370 के कई प्रावधान खत्म कर दिए और राज्य को दो केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बांट दिया।

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।