लाइव टीवी

घर में अकेली बेटी, अकेली बहन के साथ मत रहो, शैतान कभी भी सवार हो सकता है: सपा नेता अबू आजमी

Updated Dec 18, 2021 | 07:58 IST

Abu Azmi: समाजवादी पार्टी नेता अबू आजमी ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि घर में बहन-बेटी के साथ अकेले नहीं रहना चाहिए, शैतान कभी भी जाग सकता है।

Loading ...
घर में अकेली बेटी के साथ मत रहो, शैतान सवार हो सकता है: आजमी
मुख्य बातें
  • समाजवादी पार्टी के नेता अबू आजमी ने दिया महिलाओं को लेकर विवादित बयान
  • एक इंटरव्‍यू में बोले अबू आजमी- घर पर अकेले मां, बेटी के साथ नहीं रहना चाहिए
  • इससे पहले सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने भी दिया था महिलाओं पर आपत्तिजनक बयान

नई दिल्ली: नेताओं में इन दिनों विवादित बयान देने की मानो होड़ सी लग गई है और ताजा नाम इसमें समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता अबू आजमी (Abu Azmi) का जुड़ गया है। आजमी के इस बयान को लेकर विपक्ष सपा पर एक बार फिर हमलावर हो सकता है। इससे पहले 'आवारगी बढ़ेगी' बयान से पलटे सपा सांसद शफीकुर्ररहमान ने कहा था कि शादी की उम्र सीमा बढ़ाने से लड़कियां आवारगी करेंगी। 

क्या कहा आजमी ने

अबू आजमी ने एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू के दौरान कहा, 'ऐसा है ना... हमने देखा कि जब लड़की ... मेरी बेटी, मेरी बहन घर में अकेली है तो भी मेरे संस्‍कार... ये मुझे बताया गया है कि अकेली बेटी के साथ मत रहो, शैतान कभी सवार हो सकता है।' अबू आजमी समाजवादी पार्टी के ऐसे पहले नेता नहीं हैं जिन्होंने महिलाओं को लेकर इस तरह का बयान दिया हो, इससे पहले सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने विवादित बयान देते हुए कहा कि लड़कियों की शादी की उम्र सीमा बढ़ाने से वो और ज्यादा आवारगी करेंगी।

यह भी पढ़ें: Rashtravad : लोकतंत्र के मंदिर में 'रेप' पर ठहाके क्यों, 'दुशासन' को कब निकालेंगी सोनिया-प्रियंका ?

कांग्रेस विधायक का शर्मनाक बयान

 इससे पहले कर्नाटक में कांग्रेस विधायक रमेश कुमार ने रेप को लेकर शर्मनाक बयान दिया था। रमेश कुमार ने कर्नाटक विधानसभा में गुरुवार को कहा था कि जब बलात्कार लाजमी है तो (महिला को) इसका आनंद लेना चाहिए। इस पर विवाद खड़ा होने के बाद उन्होंने माफी मांग ली। स्पीकर विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी भी इस टिप्पणी पर मुस्कुराते दिखे थे।

केंद्रीय कैबिनेट ने लिया है फैसला

आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने लड़कियों की शादी की कानूनी उम्र 21 वर्ष करने का फैसला किया है। केंद्रीय कैबिनेट ने बुधवार को पुरुषों और महिलाओं की शादी की कानूनी उम्र एक समान करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। लड़कियों की शादी की उम्र 18 वर्ष से 21 वर्ष किये जाने को लेकर कई नेताओं ने विवादित बयान दिया है।

यह भी पढ़ें: कर्नाटक कांग्रेस विधायक रमेश कुमार ने विधानसभा में कहा- जब बलात्कार रोका न जा सके, तो लेट जाओ और आनंद लो

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।