लाइव टीवी

Agni-2 ballistic missile: अग्नि-2 बैलिस्टिक मिसाइल का रात के समय में सफल परीक्षण, 2000 KM है मारक क्षमता

Updated Nov 16, 2019 | 21:56 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Agni-2 ballistic missile: भारत ने सतह से सतह पर मार करने वाली अग्नि-2 बैलिस्टिक मिसाइल का रात के समय में सफल परीक्षण किया है। इसकी मारक क्षमता 2,000 किलोमीटर है।

Loading ...
अग्नि-2

बालासोर: ओडिशा के बालासोर में भारत ने 2,000 किलोमीटर की मारक क्षमता वाली अग्नि-2 बैलिस्टिक मिसाइल का रात के समय में सफल परीक्षण किया है। ओडिशा के तट से स्ट्रैटेजिक फोर्सेज कमांड द्वारा परीक्षण किया गया। सतह से सतह पर मार करने वाली मध्यम दूरी की परमाणु सक्षम अग्नि 2 मिसाइल का पहला रात्रि परीक्षण डॉ. अब्दुल कलाम द्वीप से किया गया। भारत ने पिछले साल ओडिशा तट के अब्दुल कलाम द्वीप से परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम मध्यम दूरी तक मार करने वाली अग्नि-2 मिसाइल का परीक्षण किया था। इस बार पहली बार रात में परीक्षण किया गया है।

इंटरमीडिएट रेंज बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-2 को पहले ही सशस्त्र बलों में शामिल किया जा चुका है। सेना के एक अधिकारी ने कहा कि पहली बार अत्याधुनिक मिसाइल का रात में परीक्षण किया गया। डीआरडीओ के सूत्रों ने बताया कि परीक्षण के पूरे पथ पर अत्याधुनिक रडारों, टेलीमेट्री निगरानी केंद्रों, इलेक्ट्रो-ऑप्टिक उपकरणों तथा दो नौसैनिक पोतों से नजर रखी गई।

पिछले साल भारत ने परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि 5 का भी सफल परीक्षण किया। यह मिसाइल 5,000 किलोमीटर की दूरी तक लक्ष्य भेद सकने में सक्षम है। भारत ने पहला परीक्षण 2012, दूसरा 2013, तीसरा 2015, चौथा 2016 और पांचवा परीक्षण 2018 में किया था। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।