लाइव टीवी

Tajinder Bagga: तजिंदर पाल सिंह बग्गा को गिरफ्तार कर ले जा रही थी पंजाब पुलिस, हरियाणा पुलिस ने कुरुक्षेत्र में रोका

Updated May 06, 2022 | 13:09 IST

तजिंदर पाल सिंह बग्गा को गिरफ्तार कर ले जा रही थी पंजाब पुलिस, हरियाणा पुलिस ने कुरुक्षेत्र में रोका

Loading ...
तजिंदर पाल सिंह बग्गा की गिरफ्तारी पर छिड़ा सियासी संग्राम
मुख्य बातें
  • बीजेपी नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा को पंजाब पुलिस ने किया है गिरफ्तार
  • पंजाब पुलिस को हरियाणा के कुरुक्षेत्र में हरियाणा पुलिस ने रोका
  • दोपहर 3 बजे आम आदमी पार्टी के कार्यालय के आगे विरोध प्रदर्शन करेगी बीजेपी

Tajinder Pal Singh Bagga Arrested: भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा को लेकर हुई गिरफ्तारी से सियासी घमासान मच गई है। पंजाब पुलिस जैसे ही गिरफ्तार करके बग्गा को मोहाली ले जा रही थी तो हरियाणा पुलिस ने कुरुक्षेत्र में रोक लिया है। दिल्ली पुलिस ने पंजाब पुलिस के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बग्गा को साथ ले जाने वालों के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया है। इस बीच भाजपा ने ऐलान किया है कि वह दोपहर 3 बजे आम आदमी पार्टी के कार्यालय के आगे विरोध प्रदर्शन करेगी।

सूत्रों के मुताबिक, पंजाब पुलिस हरियाणा के DGP को चिट्ठी भेज रही है। यह चिट्ठी FIR की कॉपी के साथ चिट्ठी भेज रही है जिसमें कहा गया है कि यह अपहरण का मामला नहीं है और हरियाणा पुलिस पंजाब पुलिस के काम को वेवजह रोक रही है।

तीन राज्यों की पुलिस हुई इन्वॉल्व

हरियाणा पुलिस ने कुरुक्षेत्र में रोक दिया है। बग्गा की गिरफ्तारी अब तीन राज्यों की पुलिस का मामला बन गया है। जहां पंजाब पुलिस ने बग्गा को अऱेस्ट किया तो वहीं दिल्ली पुलिस में जाकर बग्गा के पिता ने शिकायत दर्ज कराई और कहा कि उनके साथ पंजाब पुलिस ने मारपीट की तथा उनका मोबाइल फोन छीन लिया।  तीन पंजाब पुलिस के जवानों को अब दिल्ली के जनकपुरी थाने में बैठा रखा है। वहीं हरियाणा पुलिस भी मामले में एक्टिव हो गई है और उसने कुरुक्षेत्र में पंजाब पुलिस को रोक लिया है।

Tajinder Bagga Arrested: भाजपा नेता तजिंदर बग्गा को पंजाब पुलिस ने किया गिरफ्तार, बीजेपी केजरीवाल पर हमलावर

बग्गा के खिलाफ हैं ये आरोप

जानकारी के मुताबिक पंजाब पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 153-ए (दो समुदायों के बीच तनाव पैदा करना) 505 (अफवाहें फैलाना) और 506 (धमकी देना) के तहत मामला दर्ज किया था। इससे पहले भी, पंजाब पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने के लिए राष्ट्रीय राजधानी आई थी, लेकिन बग्गा के घर पर नहीं होने के कारण उन्हें कामयाबी हासिल नहीं हुई। उनकी नजरबंदी के तुरंत बाद, भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने कार्रवाई के लिए पंजाब पुलिस की आलोचना की। पार्टी के एक अन्य नेता नवीन जिंदल ने आम आदमी पार्टी पर पुलिस का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया, जबकि प्रवीण शंकर कपूर ने इसे 'राजनीतिक प्रतिशोध' करार दिया।

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।