लाइव टीवी

लॉकडाउन के बाद मेट्रो यात्रा करने के लिए इन दो चीजों का होना जरूरी, नहीं मिलेगी एंट्री !

Updated Apr 23, 2020 | 22:44 IST

delhi metro plan after lockdown: अगर 3 मई के बाद मेट्रो परिचालन को अनुमति मिलती है तो इसके लिए सीआईएसएफ की तरफ से कुछ खास प्लान तैयार किए गए हैं।

Loading ...
दिल्ली मेट्रो
मुख्य बातें
  • बिना फेस मास्क और आरोग्य सेतु ऐप के बिना मेट्रो स्टेशन में प्रवेश की अनुमति नहीं
  • फ्लू के लक्षण वाले लोगों को भी यात्रा करने की नहीं मिलेगी इजाजत
  • दिल्ली मेट्रो में करीब 30 लाख लोग हर रोज करते हैं यात्रा

नई दिल्ली। देश में 3 मई को लॉकडाउन के 40 दिन पूरे हो जाएंगे। सबके जेहन में एक ही सवाल है कि क्या वो लॉकडाउन का आखिरी दिन होगा या कुछ और दिनों तक हम सबको घरों में कैद रहना होगा। सार्वजनिकत परिवहन पर 3 मई तक पूरी तरह रोक है जिसमें मेट्रो सेवा भी शामिल है। अब सवाल यह है कि अगर लॉकडाउन को नहीं बढ़ाया जाता है तो मेट्रो किस तरह से लोगों को यात्रा करने की इजाजत देगा।

CISF ने पेश किया प्लॉन
बताया जा रहा है कि सीआईएसएफ ने इस संबंध में प्लान पेश किया है जिसके मुताबिक यात्रियों को फेस मास्क के साथ साथ आरोग्य सेतु ऐप का होना अनिवार्य है। अगर किसी यात्री के पास यह दोनों चीजें उपलब्ध नहीं होंगी तो उसे किसी भी कीमत पर स्टेशन में एंट्री नहीं दी जाएगी। इसके अलावा ऐसे किसी भी यात्री में फ्लू का लक्षण दिखाई देगा तो उसे भी यात्रा करने की अनुमति नहीं होगी। 

मेट्रो में 30 लाख लोग करते हैं यात्रा
दिल्ली मेट्रो में हर दिन करीब 30 लाख लोग यात्रा करते हैं। इसका अर्थ यह है कि अगर लॉकडाउन के बाद मेट्रो संचालन को अनुमति मिलती है तो मेट्रो प्रशासन के लिए चुनौती होगी। दिल्ली मेट्रो सुरक्षा की जिम्मेदारी सीआईएसएफ के पास है लिहाज आगे की तैयारियों का खाका खींचने की जिम्मेदारी उन्हें दी गई थी। दिल्ली और एनसीआर के लोगों के लिए मेट्रो लाइफ लाइन की तरह है। लॉकडाउन से पहले सरकार के सामने मेट्रो संचालन बड़ी चुनौती थी। अगर कोरोना के फैलाव को देखें तो इसे रोकने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का होना जरूरी होता है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।