लाइव टीवी

BrahMos Missile: ब्रह्मोस मिसाइल मिसफायरिंग घटना में IAF के तीन अधिकारी ठहराए गए जिम्मेदार, तत्काल प्रभाव से सर्विस खत्म

Updated Aug 23, 2022 | 19:53 IST

BrahMos Missile: 9 मार्च 2022 को ब्रह्मोस मिसाइल मिसफायरिंग घटना के लिए मुख्य रूप से तीन अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया गया है। केंद्र सरकार द्वारा उनकी सेवाओं को तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया गया है। अ

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspANI
ब्रह्मोस मिसाइल मिसफायरिंग घटना में तीन अधिकारी जिम्मेदार। (File Photo)

BrahMos Missile: इसी साल 9 मार्च 2022 को ब्रह्मोस मिसाइल मिसफायरिंग घटना के लिए मुख्य रूप से भारतीय वायुसेना के तीन अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया गया है। केंद्र सरकार की ओर से उनकी सेवाओं को तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया गया है। अधिकारियों को आज 23 अगस्त को बर्खास्तगी के आदेश दिए गए हैं। भारतीय वायुसेना ने मंगलवार को ये जानकारी दी है। 

ब्रह्मोस मिसाइल मिसफायरिंग घटना में IAF के तीन अधिकारी ठहराए गए जिम्मेदार

Sukhoi- BrahMos: क्या पाक से सटे इलाके में भी तैनात होंगे सुखोई- ब्रह्मोस? वायुसेना प्रमुख ने दिया जवाब

इस घटना को लेकर जिम्मेदारी तय करने समेत मामले के तथ्यों को स्थापित करने के लिए गठित कोर्ट ऑफ इंक्वायरी (कर्नल) ने पाया कि तीन अधिकारियों द्वारा मानक संचालन प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया। बयान के अनुसार इन तीन अधिकारियों को घटना के लिए मुख्य रूप से जिम्मेदार ठहराया गया है। केंद्र सरकार ने उनकी सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी हैं। अधिकारियों को 23 अगस्त को बर्खास्तगी के आदेश दे दिए गए हैं।

Brahmos Missile Test: DRDO ने किया ब्रह्मोस मिसाइल का सफल परीक्षण, ताकतवर हो रहा है भारत के अचूक हथियार

घटना के बाद रक्षा मंत्रालय ने जताया था गहरा खेद

ब्रह्मोस मिसाइल गलती से एक एयरबेस से दागी गई और पाकिस्तान के अंदर मियां चन्नू नामक स्थान पर उतर गई। पाकिस्तान सरकार ने इस घटना पर अपनी आपत्ति दर्ज कराई थी, लेकिन उससे काफी पहले भारत ने जांच शुरू कर दी थी। साथ ही घटना के बाद रक्षा मंत्रालय ने गहरा खेद जताया था। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।