लाइव टीवी

BARC की रेटिंग में TIMES NOW नवभारत की शानदार शुरुआत, 1 हफ्ते में 5 करोड़ दर्शकों ने देखा

Updated May 12, 2022 | 19:47 IST

दर्शकों का भरोसा एवं विश्वास जीतने के लिए टाइम्स नाउ नवभारत की एडिटर इन चीफ नाविका कुमार के नेतृत्व में टीम ने खबरों को उसकी संपूर्णता के साथ पेश किया है और उसके मायने समझाए हैं। चैनल ने खबरों को पेश करने का एक नया तरीका पेश किया है।

Loading ...
बार्क की रेटिंग में टाइम्स नाउ नवभारत की शानदार शुरुआत हुई है।

अपनी धारदार रिपोर्टिंग, खबरों के सटीक विश्लेषण और अपने शोज से लोगों के दिलों में खास जगह बने चुके TIMES NOW नवभारत की बार्क की रेटिंग में भी शानदार शुरुआत हुई है। चैनल को एक हफ्ते में पांच करोड़ दर्शकों ने देखा है जो किसी भी नए न्यूज चैनल के लिए सम्मान एवं हौसला बढ़ाने वाली बात है। यह पहली बार हुआ है जब एक हफ्ते में इतनी बड़ी संख्या में दर्शकों ने किसी नए न्यूज चैनल को देखा है। चैनल ने इस भरोसे एवं विश्वास के लिए दर्शकों को धन्यवाद दिया है। वरिष्ठ टेलीविजन पत्रकार नाविका कुमार के नेतृत्व में शुरू हुआ यह चैनल कम समय में ही खबरिया चैनलों की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुका है। अपनी टैग लाइन 'अब बदलेगा भारत, बनेगा नवभारत' को सही मायने में जीते हुए चैनल कामयाबी की बुलंदियां लगातार छू रहा है। 

टाइम्स नाउ नवभारत पर दर्शकों ने जताया भरोसा
जाहिर है कि दर्शकों का भरोसा एवं विश्वास जीतने के लिए टाइम्स नाउ नवभारत की एडिटर इन चीफ नाविका कुमार के नेतृत्व में टीम ने खबरों को उसकी संपूर्णता के साथ पेश किया है और उसके मायने समझाए हैं। टाइम्स नाउ नवभारत केवल खबर दिखाने में विश्वास नहीं करता बल्कि गहराई एवं विस्तार से उसका विश्लेषण करता आया है। चैनल ने खबरों को पेश करने का एक नया तरीका पेश किया है जिसे लोगों ने पसंद किया। बदलते वक्त में खुद को कैसे तैयार रखना है, टाइम्स नाउ नवभारत ने लोगों को यह नजरिया भी दिया है। चाहे चुनाव परिणाम हो, महंगाई हो या सरोकारों से अन्य ज्वलंत मुद्दे, चैनल ने सभी को प्रमुखता से कवर किया है।  

चैनल के शोज हुए काफी लोकप्रिय
चैनल पर दिखाए जाने वाले सभी शोज लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हुए हैं। शाम पांच बजे राष्ट्रवाद, शाम छह बजे लोगतंत्र, शाम सात बजे धाकड़ एक्सक्लूसिव, रात आठ बजे सवाल पब्लिक का, रात नौ बजे न्यूज़ की पाठशाला और रात 10 बजे ओपिनियन इंडिया का, शोज लोगों को खूब पसंद आए हैं। चैनल नाटकीयता में नहीं बल्कि खबरों में विश्वास करता है। लोग खबर देखना चाहते हैं और टाइम्स नाउ नवभारत खबर दिखाता है। चैनल की यही सोच लोगों को पसंद आई है और उन्होंने अपना प्यार दिया है। टाइम्स नाउ नवभारत उम्मीद करता है कि आने वाले समय में भी वह दर्शकों एवं लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरेगा और उनके भरोसे को कभी टूटने नहीं देगा। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।