लाइव टीवी

आज का इतिहास, 8 सितंबर : शोख और सुरीली आवाज की मलिका आशा भोसले का जन्मदिन

Today's History, 8th September: melodious voice owner Asha Bhosle Birthday 
Updated Sep 08, 2021 | 05:30 IST

अन्य दिनों की तरह आठ सितंबर को भी देश और दुनिया में कई ऐसी घटनाएं घटी जिसे हमेशा याद रखा जाएगा। मशहूर गायिका आशा भोसले के जन्म भी इसी दिन हुआ था। 

Loading ...
Today's History, 8th September: melodious voice owner Asha Bhosle Birthday Today's History, 8th September: melodious voice owner Asha Bhosle Birthday 
तस्वीर साभार:&nbspBCCL
आशा भोसले

नयी दिल्ली : साल के नौवें महीने का यह आठवां दिन इतिहास में बहुत सुरीली और शोख गायिका आशा भोसले के जन्मदिन के तौर पर दर्ज है। हजारों गीतों को अपनी आवाज से अमर बना देने वाली आशा भोसले को भारतीय सिने जगत की सर्वकालिक महान गायिकाओं में गिना जाता है।

आठ सितंबर 1933 को जन्मी आशा ने 16 हजार से ज्यादा फिल्मी और गैर फिल्मी गीत गाये हैं। हिंदी के अलावा उन्होंने मराठी, बंगाली, गुजराती, पंजाबी, भोजपुरी, तमिल, मलयालम, अंग्रेजी और रूसी भाषा में भी बहुत से गीत गाए हैं।

देश-दुनिया के इतिहास में आठ सितंबर की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1320 : गाजी मलिक को सुलतान का रूतबा हासिल हुआ।
1504 : इटली के फ्लोरेंस में माइकल एंजेलो की प्रसिद्ध कलाकृति डेविड का लोकार्पण।
1900 : टेक्सास के गैलवेस्टोन में चक्रवाती और ज्वारीय तूफान से 6000 लोगों की मौत।
1926 : महान संगीतकार और गायक भूपेन हज़ारिका का जन्म।
1943 : द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान इटली ने मित्र सेना के साथ बिना शर्त युद्धविराम संधि पर हस्ताक्षर किए।
1952 : जेनेवा में कॉपीराइट के लिये पहले विश्व सम्मेलन में भारत समेत 35 देशों ने हिस्सा लिया।
1960 : भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के पति फिरोज गांधी का निधन।
1962 : चीन ने भारत की पूर्वी सीमा में घुसपैठ की।
1966 : लोगों को पढ़ाई के प्रति जागरूक करने के लिए यूनेस्को ने साक्षरता दिवस मनाने की शुरुआत की।
1988 : जाने माने व्यवसायी विजयपत सिंघानिया अपने माइक्रो लाइट सिंगल इंजन एयरक्राफ्ट से लंदन से अहमदाबाद पहुंचे।
2002 : नेपाल में माओवादियों ने 119 पुलिस कर्मियों को मार डाला।
2006 : महाराष्ट्र के नासिक ज़िले में मालेगांव बम धमाके।
2008 : अमेरिकी पत्रिका फोर्ब्स ने भारतीय अरब पति लक्ष्मी मित्तल को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित करने की घोषणा की।
2019 : प्रख्यात न्यायविद्, कानून के ज्ञाता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री राम जेठमलानी का निधन।
2020: हिंदुजा समूह की प्रमुख कंपनी अशोक लीलैंड के मानद चेयरमैन आरजे साहनी का निधन ।
2020: तेलुगू रंगमंच एवं फिल्मों के जाने-माने अभिनेता जयप्रकाश रेड्डी का निधन।

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।