लाइव टीवी

नोएडा: DND पर लगा भारी जाम, फंसी एंबुलेंस, पुलिस ने इस तरह बनाया रास्ता

Updated Dec 07, 2020 | 11:50 IST

कृषि कानूनों के खिलाफ उत्तर प्रदेश और हरियाणा से लगती दिल्ली की सीमाओं पर डटे हुए किसानों के प्रदर्शन से दिल्ली की ओर आने वाले अहम मार्गों पर लंबा यातायात जाम लग रहा है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspANI
डीएनडी पर जाम
मुख्य बातें
  • दिल्ली की सीमाओं पर डटे हुए हैं किसान
  • इस वजह से कई जगह आ रही जाम की समस्या
  • कई रास्तो को डायवर्ट किया गया है, कई रास्ते कई दिनों से बंद हैं

नई दिल्ली: दिल्ली की सीमाओं पर जमे प्रदर्शनकारी किसानों के आंदोलन की वजह से आम लोगों की समस्या बढ़ रही है। दिल्ली से लगी अन्य राज्यों की कई सीमाओं को बंद किया हुआ है। इसी के चलते दिल्ली नोएडा डायरेक्ट (DND) फ्लाईवे पर टोल प्लाजा पर भारी जाम देखने को मिला। इसी जाम की वजह से एक एंबुलेंस भी फंस गई। हालांकि पुलिस ने एंबुलेंस के लिए रास्ता बनाया और उसे जाम से बाहर निकाला।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बताया, 'गौतम बुद्ध द्वार के पास किसानों के विरोध के कारण नोएडा लिंक रोड पर चिल्ला बॉर्डर नोएडा से दिल्ली तक यातायात के लिए बंद है। लोगों को दिल्ली आने के लिए नोएडा लिंक रोड से बचने और DND का उपयोग करने की सलाह दी जाती है।' 

इसके अलावा दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने अलर्ट दिया कि सिंघू, औचंदी, पियाओ मनियारी, मंगेश बॉर्डर बंद हैं। NH 44 दोनों तरफ से बंद है। लामपुर, सफियाबाद, सबोली सीमाओं के माध्यम से वैकल्पिक मार्ग लें। मुकरबा और जीटीके रोड से ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है। बाहरी रिंग रोड, GTK रोड, NH 44 से बचें। 

केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसान उत्तर प्रदेश और हरियाणा से लगती दिल्ली की सीमाओं पर डटे हुए हैं। इससे राष्ट्रीय राजधानी की ओर आने वाले अहम मार्गों पर लंबा यातायात जाम लग गया है। किसानों ने 8 दिसंबर को भारत बंद का ऐलान किया है और चेताया है कि अगर सरकार उनकी मांगों को नहीं मानती है तो वे अपना आंदोलन तेज करेंगे तथा राष्ट्रीय राजधानी की ओर लाने वाली और सड़कों को अवरूद्ध कर देंगे।

दिल्ली यातायात पुलिस ने कहा कि हरियाणा जाने के लिए ढांसा, दौराला, कापसहेड़ा, रजोकरी राष्ट्रीय राजर्माग-8, बिसवासन/बजघेरा, पालम विहार और डूंडाहेरा बॉर्डर के रास्ते खुले हुए हैं। बदुसराय बॉर्डर सिर्फ कार और दो पहिया जैसे हल्के वाहनों के लिये खुला है। झटिकारा बॉर्डर सिर्फ दो पहिया वाहनों के लिए खुला है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।