लाइव टीवी

Biplab Kumar Deb resigns: त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने दिया इस्तीफा, नए CM का चुनाव जल्द 

Updated May 14, 2022 | 16:53 IST

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने इस्तीफा दिया। नए नेता चुनाव जल्द होगा। बीजेपी के पर्यवेक्षक भूपेंद्र यादव और विनोद तावड़े वहां मौजूद हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspANI
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब हटाए गए

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने शनिवार को सीएम पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के एक दिन बाद उन्होंने इस्तीफा दिया। सूत्रों के अनुसार यह फैसला बीजेपी नेतृत्व की ओर से आया है। राज्य के नए मुख्यमंत्री का चुनाव बीजेपी के विधायकों की बैठक में होगा। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और भाजपा महासचिव विनोद तावड़े को बीजेपी विधायक दल की बैठक का पर्यवेक्षक बनाया गया है। आज शाम 5 बजे बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी। बीजेपी के पर्यवेक्षक भूपेंद्र यादव और विनोद तावड़े वहां मौजूद हैं। 

देब शुक्रवार को दिल्ली में बीजेपी से सीनियर नेता और देश के गृह मंत्री अमित शाह से मिले थे और शनिवार की सुबह अगरतला लौट आए और शनिवार को इस्तीफा दे दिया। त्रिपुरा के सीएम देब ने कहा कि मैं अपना इस्तीफा राज्यपाल एसएन आर्या को सौंप दिया हैं। देब ने यह घोषणा यहां राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात के बाद की। इस्तीफे बाद बिप्लब कुमार देब ने कहा कि संगठन के हित में इस्तीफा दिया। पार्टी का फैसला सर्वोपरि है। संगठन मजबूत करने के लिए यह फैसला लिया।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से त्रिपुरा में पार्टी के मामलों पर चर्चा के लिए देब गुरुवार को नई दिल्ली गए थे। वहां पर कयास लगाए जा रहे थे कि त्रिपुरा की बीजेपी इकाई में आपसी खींचतान चल रही है। सूत्रों ने बताया कि उम्मीद है कि उप मुख्यमंत्री जिष्णु देव वर्मा मुख्यमंत्री का प्रभार लेंगे। वर्मा त्रिपुरा के राज परिवार से जुड़े हुए हैं।

सूत्रों के मुताबिक देब के मंत्रिमंडल में एक मंत्री ने कहा कि हमें आश्चर्य हुआ है। पता नहीं किस बात ने उसे प्रेरित किया। लेकिन जाहिर तौर पर उनकी पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व से चर्चा हुई थी। पार्टी के कुछ प्लान हो सकते हैं और हमें विश्वास है कि यह पार्टी के लिए अच्छा होगा। त्रिपुरा में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।