लाइव टीवी

त्रिपुरा के शिक्षा मंत्री ने पूर्व CM बिप्लब कुमार देब की तुलना विवेकानंद-टैगोर-गांधी-बोस से की

Updated May 22, 2022 | 16:26 IST

Biplab Kumar Deb: त्रिपुरा के शिक्षा मंत्री रतन लाल नाथ ने पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब की सुभाष चंद्र बोस, रवींद्र नाथ टैगोर, महात्मा गांधी, स्वामी विवेकानंद और आइंस्टीन से तुलना की है।

Loading ...
बिप्लब कुमार देब

त्रिपुरा के शिक्षा मंत्री रतन लाल नाथ ने पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब देब की तुलना स्वामी विवेकानंद, रवींद्रनाथ टैगोर, महात्मा गांधी, नेताजी सुभाष बोस और अल्बर्ट आइंस्टीन से की है। महान नेताओं के साथ बिप्लब देब की तुलना करते हुए रतन लाल नाथ ने कहा कि त्रिपुरा में लोगों को खुद को भाग्यशाली समझना चाहिए कि बिप्लब देब का जन्म त्रिपुरा में हुआ। 

मंत्री ने शुक्रवार यानी 20 मई को धलाई जिले में एक कार्यक्रम में कहा कि पिछली सरकारों ने बिप्लब देब को छोड़कर हमें कभी बड़ा सपना नहीं दिखाया। और उन्होंने उन सपनों में से कुछ को पूरा किया है। हमारे देश एवं दुनिया में कभी कभी नेताजी सुभाष चंद्र बोस, कविगुरु रवींद्र नाथ टैगोर, महात्मा गांधी, स्वामी विवेकानंद और आइंस्टीन जैसे महान लोगों का जन्म हुआ। हर जगर हर (महान) व्यक्ति का जन्म नहीं होता है। हमारे राज्य में ऐसे ही एक व्यक्ति हैं बिप्लब कुमार देब। उन्होंने नई दिशा दी है और लोगों की आकांक्षाओं को पूरा किया है।

त्रिपुरा के मंत्री की टिप्पणी की आलोचना करते हुए तृणमूल कांग्रेस (TMC) के प्रदेश अध्यक्ष सुबल भौमिक ने कहा कि जिस तरह से नाथ ने देश के कुछ महान नेताओं के साथ पूर्व सीएम की तुलना की है वह अनादर को दर्शाता है। जिन लोगों को देश की संस्कृति, परंपरा और शिष्टाचार के बारे में बहुत कम जानकारी है, वे राज्य को चला रहे हैं। जिस तरह से उन्होंने (नाथ) पूर्व सीएम बिप्लब देब की तुलना देश के कुछ महान सपूतों से की वह अनादर दिखाने के समान है।

Biplab Kumar Deb resigns: त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने दिया इस्तीफा

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।