लाइव टीवी

मेरठ में 'कसरत' Vs लखनऊ में 'विजय रथ'! क्‍या पूर्वांचल में फंसेगी BJP?

Updated Jan 02, 2022 | 18:34 IST

यूपी में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर धुआंधार प्रचार अभियान के बीच पीएम मोदी ने मेरठ से रविवार को सीधे-सीधे सपा पर हमला बोला तो अखिलेश यादव ने भी बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। इस बीच एक सर्वे सामने आया है, जिसे लेकर लोगों के मूड का कुछ हद तक पता चलता है।

Loading ...
मेरठ में 'कसरत' Vs लखनऊ में 'विजय रथ'! BJP पश्चिम को 'सेट' कर लेगी...पूर्वांचल में फंसेगी?

टाइम्स नाउ नवभारत और NSIGHT ने यूपी के गली-मुहल्लों में घूम-घूमकर एक बड़े सैंपल, करीब 21 हजार से ज्यादा लोगों से पूछताछ करके एक चुनावी सर्वे किया है। इस सर्वे में दो बातें बीजेपी को बहुत डराने वाली हैं। ये दो बातें क्या हैं, उसके बारे में आपको विस्तार से इसी शो के दौरान बताएंगे। लेकिन उससे पहले कुछ तस्वीरें जो आज की हैं, वो देखिए।

प्रधानमंत्री मोदी आज मेरठ में थे। किसान आंदोलन खत्म होने के बाद आज प्रधानमंत्री मोदी पश्चिमी यूपी में थे। यहां उन्होंने सीधे-सीधे समाजवादी पार्टी पर अटैक किया। उन्‍होंने कहा, पहले की सरकारों में यूपी में अपराधी अपना खेल खेलते थे, माफिया अपना खेल खेलते थे। पहले यहां अवैध कब्जे के टूर्नामेंट होते थे, बेटियों पर फब्तियां कसने वाले खुलेआम घूमते थे।

पहले UP में अपराधी अपना खेल खेलते थे, अब योगी जी की सरकार ऐसे अपराधियों के साथ जेल-जेल खेल रही है: PM मोदी

मोदी सीधे अटैक कर रहे हैं। विकास कार्यों के शिलान्यास के साथ माहौल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। दूसरी तरफ सवाल ये है कि अखिलेश क्या कर रहे हैं। तस्वीरें देखिए, अखिलेश भी सड़क पर हैं। माहौल बनाने में वो भी कोई कसर नहीं छोड़ रहे। आज अखिलेश यादव लखनऊ में थे। संपूर्ण विजय यात्रा की शुरुआत की। सत्ता तक पहुंचने के लिए परशुराम पूजा भी कर रहे।

यूपी में अलग-अलग सिंबल पकड़ने की होड़ है। माहौल बनाने की होड़ है। अखिलेश यादव ने आज क्या कहा, उसे सुन लीजिए। फिर उस सवाल पर आएंगे, जिसका जवाब सर्वे हर हफ्ते में हमें यूपी की जनता ने दिया है। जिसका लब्बोलुआब ये है कि क्या बीजेपी पश्चिमी यूपी में सेट दिख रही, लेकिन पूर्वांचल में क्या फंस रही है? 

UP Election: अखिलेश का बड़ा ऐलान, सरकार बनने पर 300 यूनिट बिजली मिलेगी फ्री, किसानों को भी देंगे मुफ्त

योगी, अखिलेश के बाद अब केजरीवाल। पता नहीं यूपी में AAP का स्टेक इलेक्शन में कितना होगा, लेकिन APP कोशिश करती दिख रही है। दिल्ली मॉडल लेकर लखनऊ पहुंच रही है। केजरीवाल आज लखनऊ में थे। खूब गरजे। कब्रिस्तान और श्मशान की भी बात की।

अब हम सवाल पर आएं। उससे पहले आपको टाइम्स नाउ नवभारत और NSIGHT के जिस सर्वे के बारे में आपको शो के शुरू में बताया था, जिसे हमने 2021 के आखिरी हफ्ते में किया और साल 2022 के पहले दिन दिखाया। उस सर्वे की दो बातों को आपके सामने रखना चाहता हूं। पहली बात जो पूर्वांचल को लेकर है। जहां कांटे की टक्कर सीटों में दिख रही है। 

Q. पूर्वांचल में किसको कितनी सीट?
बीजेपी + : 49-58
SP + : 39-45
BSP : 5 to 6
CONG : 0
OTHERS : 0 -2

Q. पूर्वांचल में किसको कितना फीसदी वोट?
बीजेपी + : 36.5%
SP + : 35.7%
BSP : 13.5%
CONG : 6
OTHERS : 8.3

लेकिन पूर्वांचल की बात तब तक अधूरी है जब आप पश्चिम यूपी की टैली नहीं देखेंगे। तो देखिए...

पश्चिमी यूपी में किसे कितनी सीट मिल रही है?
बीजेपी + : 57-60
समाजवादी पार्टी +  : 35 - 38
बहुजन समाज पार्टी : 0- 1
कांग्रेस  : 1-2
अन्य :  0

अब जो सवाल राष्ट्रवाद का है वो ये है 

मेरठ में 'कसरत' Vs लखनऊ में 'विजय रथ', आगे कौन?  
अखिलेश की 'परशुराम पूजा' क्या BJP को रोक पाएगी? 
BJP पश्चिम यूपी को 'सेट' कर लेगी, क्या पूर्वांचल में फंसेगी? 
यूपी में काम बोलेगा..या माहौल बोलेगा?
यूपी की महाभारत में परशुराम की एंट्री क्यों?
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।