लाइव टीवी

उत्तर प्रदेश: योगी सरकार के मंत्रियों को आवंटित हुए मंत्रालय, जानें किसे मिला कौन सा विभाग, ये है पूरी लिस्ट

Yogi Adityanath
Updated Mar 28, 2022 | 21:17 IST

UP Ministers portfolio full list: उत्तर प्रदेश सरकार ने सभी मंत्रियों को उनके विभागों का बंटवारा कर दिया है। यहां देखें पूरी लिस्ट और जानें कि किस मंत्री को कौनसा विभाग मिला है।

Loading ...
Yogi AdityanathYogi Adityanath
योगी आदित्यनाथ
मुख्य बातें
  • केशव प्रसाद मौर्य को ग्राम्य विकास मंत्रालय मिला है
  • जितिन प्रसाद को PWD विभाग मिला है
  • स्वतंत्र देव सिंह को जलशक्ति मंत्री बनाया गया है

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी मंत्रियों के बीच मंत्रालयों का बंटवारा कर दिया है। गृह मंत्रालय समेत कई विभाग सीएम योगी ने अपने पास रखे हैं। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को ग्राम विकास एवं समग्र ग्राम विकास, ग्रामीण अभियंत्रण, खाद्य प्रसंस्करण, मनोरंजन कर आदि विभाग दिए गए हैं। वहीं दूसरे उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य की जिम्मेदारी दी गई है। वित्त मंत्रालय सुरेश कुमार खन्ना को दिया गया है। सूर्य प्रताप शाही को कृषि मंत्रालय दिया गया है। स्वतंत्र देव सिंह को जल शक्ति, नमामि गंगे तथा ग्रामीण जलापूर्ति, सिंचाई एवं जल संसाधन की जिम्मेदारी दी गई है।

बेबी रानी मौर्य को महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग दिया गया है। गन्ना विकास और चीनी मिलें लक्ष्मी नारायण चौधरी को दी गई हैं। पर्यटन और संस्कृति विभाग जयवीर सिंह को दिए गए हैं। जितिन प्रसाद को लोक निर्माण विभाग दिया गया है। अरविंद कुमार शर्मा को नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन, ऊर्जा मंत्रालय दिया गया है। संजय निषाद को मत्स्य विभाग मिला है। संदीप सिंह को बेसिक शिक्षा विभाग मिला है। असीम अरुण को समाज कल्याण और अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण मंत्रालय मिला है। दयाशंकर सिंह को परिवहन मंत्री बनाया गया है।

'मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी 'जन विश्वास' की कसौटी पर खरे उतरेंगे'

मुख्यमंत्री योगी ने गृह, आवास एवं शहरी नियोजन, नियुक्ति, कार्मिक, राजस्व सहित 25 महत्तवपूर्ण विभाग अपने पास रखे हैं। नन्द गोपाल नंदी को औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन, एनआरआई तथा निवेश प्रोत्साहन विभाग मिला है। योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर कहा कि उत्तर प्रदेश के समस्त माननीय मंत्री गण को उनका दायित्व प्राप्त होने की बहुत-बहुत बधाई। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी 'जन विश्वास' की कसौटी पर खरे उतरेंगे। आपका परिश्रम, प्रतिभा, प्रतिबद्धता और अनुभव जन अपेक्षाओं की पूर्ति में निश्चित रूप से सहायक सिद्ध होंगे। पुनश्च बधाई।

इससे पहले सोमवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा के पहली बार सदस्य बने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सपा मुखिया अखिलेश यादव को प्रोटेम स्पीकर रमापति शास्त्री विधान सभा सदस्य के पद की शपथ दिलाई। प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे के अनुसार उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में जीत दर्ज करने वाले विधायकों का 28 तथा 29 मार्च को शपथ ग्रहण होगा। प्रोटेम स्पीकर रमापति शास्त्री के साथ ही वरिष्ठ विधायक सुरेश कुमार खन्ना, जय प्रताप सिंह, माता प्रसाद पाण्डेय तथा रामपाल वर्मा इनको विधान भवन में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।

Video: जब विधानसभा में योगी से मिले अखिलेश यादव, देखिए चुनाव के बाद की पहली मुलाकात

UP: जानिए कैसे योगी कैबिनेट के जरिए BJP ने तैयार किया 2024 का रास्ता

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।