लाइव टीवी

Rashtravad: किसान आंदोलन में Singhu Border से क्या नया ऑर्डर, आंदोलन के भविष्य पर फाइनल फैसला ?

Updated Dec 04, 2021 | 20:23 IST

SKM की अहम बैठक में जो बात निकल कर आई है उसके मुताबिक किसान आंदोलन जारी, 7 दिसंबर को अगली बैठक, सरकार से बातचीत के लिए 5 सदस्यों की कमेटी वहीं राकेश टिकैत 5 सदस्यीय कमेटी में शामिल नहीं, इसके अलावा बातचीत के लिए सरकार को 2 दिन का वक्त है, इसे लेकर किसान मोर्चा का रुख थोड़ा नरम हुआ है

Loading ...
किसानों का कहना है कि अगर कमेटी को लेकर सरकार सकारात्मक वार्ता करती है आंदोलन वापस हो सकता है 

शनिवार को संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) की सिंघु बॉर्डर पर बड़ी बैठक हुई...इस बैठक में आंदोलन को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है, किसानों ने सात दिसंबर तक आंदोलन को जारी रखने का फैसला किया है ....किसानों ने अपनी ओर से कमेटी के पांच नाम तय किए हैं ...किसानों का कहना है कि अगर कमेटी को लेकर सरकार सकारात्मक वार्ता करती है आंदोलन वापस हो सकता है।

इससे पहले कल देर रात गृहमंत्री अमित शाह ने किसान नेताओं से फोन पर बात की और बातचीत के लिए आमंत्रित किया, आपको बताते हैं कि किसानों की कमेटी में कौन-कौन लोग शामिल हैं 

किसानों की कमेटी में कौन-कौन-

बलबीर सिंह राजेवाल 
गुरनाम सिंह चढूनी 
युद्धवीर सिंह 
अशोक धावले 
शिवकुमार कक्का 

देखिए किसान आंदोलन के मुद्दे पर 'राष्ट्रवाद शो' अनंत त्यागी के साथ-

आपको बताते हैं कि आखिर कानून वापसी के बाद भी कहां फंसा है मामला-

                          किसान- सरकार में तकरार ?

किसान                                          सरकार 
MSP पर गारंटी कानून बने           MSP पर विचार के लिए कमेटी बनाई 
पराली जलाने पर सजा न हो           पराली जलाने पर क्रिमिनल केस नहीं 
किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस हो    हरियाणा-पंजाब में केस वापस लेने पर बैठक
मारे किसानों को मुआवजा मिले        हमारे पास आंकड़ा नहीं 

आज के सवाल -

सिंघु बॉर्डर की बैठक से क्या आया ऑर्डर ?
कानून रद्द, कमेटी बनाने को तैयार, फिर क्यों तकरार ?
हठधर्मिता कब छोड़ेंगे किसान नेता ?
बैठक में टिकैत की चली या चढूनी की ?
क्या किसान आंदोलन का मकसद राजनीतिक है ?

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।