लाइव टीवी

UP विधानसभा के सामने महिला ने खुद को लगाई आग, कुछ समय पहले धर्म बदलकर किया था निकाह

Updated Oct 13, 2020 | 18:35 IST

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में विधानसभा के गेट के सामने अंजना तिवारी नाम की महिला ने खुद को आग लगा ली जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया है।

Loading ...
महिला ने खुद को लगाई आग, 1 माह पहले धर्म बदलकर किया था निकाह
मुख्य बातें
  • उत्तर प्रदेश के लखनऊ में विधानसभा के गेट पर महिला ने खुद को लगाई आग
  • पुलिस ने तत्काल कंबलों की मदद से आग बुझाकर महिला को अस्पताल में किया भर्ती
  • महिला ने कुछ समय पहले धर्म बदकर किया था निकाह

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में मंगलवार को एक हैरान करने वाला मामला सामने आया जहां बीजेपी कार्यालय और विधानसभा के सामने एक महिला ने खुद को आग लगा ली। तुरंत ही यूपी पुलिस के जवानों ने महिला पर तौलिये और कंबल डालकर आग पर काबू किया और फिर महिला को अस्पताल ले जाया गया है जहां महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है और शरीर का अधिकतर हिस्सा काफी जला हुआ है।

धर्म परिवर्तन कर किया था निकाह

अमर उजाला के मुताबिक, यह महिला महाराजगंज की रहने वाली है और मनमुटाव के कारण उसका अपने पति अखिलेश तिवारी से तलाक हो गया था। बाद में महिला ने धर्म परिवर्तन कर आसिफ नाम के युवक से शादी कर ली थी और अपना नाम भी अंजना तिवारी से बदल कर अईसा नाम रख लिया था।  महिला का पति आसिफ निकाह के कुछ समय बाद काम के सिलसिले में सऊदी अरब चला गया था।

ससुराल वाले कर रहे थे प्रताड़ित
खबर के मुताबिक, आसिफ के परिजन महिला को लगातार प्रताड़ित कर थे जिसकी वजह से वह परेशान थी और इसी कारण उनसे आत्मदाह की कोशिश की। महिला का कहना है कि उसने इस संबंध में महाराजगंज पुलिस थाने में शिकायत भी दर्ज कराई थी लेकिन उस पर कोई सुनवाई नहीं हुई। महिला इस संबंध में इंसाफ के लिए सीएम योगी से मिलना चाहती थी।  फिलहाल महिला सिविल अस्पताल में भर्ती है और हालत गंभीर है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।