लाइव टीवी
  • Hindi News
  • India News
  • Bihar Panchayat Election Result 2021 Today LIVE Bihar Panchayat Chunav Result 2021 Today Live Counting Updates
Live Blog

Bihar Panchayat Election Result 2021: बिहार पंचायत चुनाव के चौथे चरण का परिणाम, जानिए किसने मारी बाजी, किसे मिली हार, कौन बना मुखिया

Updated Oct 26, 2021 | 01:15 PM IST

Bihar Panchayat Election/Chunav Result 2021: बिहार में पंचायत चुनाव के चौथे चरण के चुनाव की वोटिंग शुक्रवार सुबह आठ बजे शुरू हुई। इस मतगणना में बिहार की 797 पंचायतों के विभिन्न पदों के लिए 88137 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला हो रहा। इसमें जिला परिषद सदस्‍य, मुखिया, पंचायत समिति सदस्‍य, वार्ड सदस्‍य, सरपंच व पंच शामिल हैं। चौथे चरण के चुनाव में बुधवार को 36 जिलों के 53 प्रखंडों में वोटिंग हुई।

Loading ...
तस्वीर साभार:  PTI
बिहार पंचायत चुनाव की काउंटिंग

Bihar Panchayat Election/Chunav Result 2021: बिहार में पहले चरण का मतदान को 24 सितंबर को, दूसरे चरण का मतदान 30 सितंबर को तीसरे चरण का मतदान 8 अक्टूबर को, चौथे चरण का मतदान 20 अक्टूबर को हुआ। राज्य में 5वें चरण का मतदान 24 अक्टूबर को, 6वें चरण का मतदान 3 नवंबर को, 7वें चरण का मतदान 15 नवंबर को,  8वें चरण का मतदान 24 नवंबर को, 9वें चरण का मतदान 29 नवंबर को, 10वें चरण का मतदान 8 दिसंबर को और 11वें चरण के लिए मतदान 12 दिसंबर को होगा। त्रिस्‍तरीय पंचायत चुनाव के चौथे चरण का मतदान बुधवार को हुआ था। इसमें कुल 58.65 फीसद वोट पड़े थे। राज्य में सर्वाधिक 86 फीसद वोटिंग बांका जिले और सबसे कम 42.50 प्रतिशत मतदान भोजपुर में हुआ। 

Oct 23, 2021  |  08:43 AM (IST)
लोगों ने नए चेहरों पर जताया विश्वास

बिहटा और दुल्हिनबाजार में हुए पंचायत चुनाव में मतदाताओं ने नए चेहरों पर विश्वास जताया। दुल्हिनबाजार में 14 में 13 और बिहटा में 22 में 20 मुखिया चुनाव हार गए


 

Oct 23, 2021  |  06:24 AM (IST)
सहरसा: रकिया पंचायत से गीता देवी जीतीं

सहरसा के सत्तर कटेया प्रखंड के रकिया पंचायत से गीता देवी चुनाव जीत गईं हैं। किशनगंज के किशनगंज प्रखंड में मुखिया पद के लिए हालामाला पंचायत से इसहाक जीते।
 

Oct 23, 2021  |  06:23 AM (IST)
सहरसा: ब्रह्मदेव सिंह जीते

सहरसा के सत्तर कटेया प्रखंड के पुरीख पंचायत से ब्रह्मदेव सिंह विजयी हुए। 

Oct 22, 2021  |  09:41 PM (IST)
मंत्री राम सूरत राय के भाई चुनाव हारे 

मुजफ्फरपुर में पंचायत चुनाव में मंत्री राम सूरत राय के भाई भरत राय चुनाव हार गए हैं। वे बोचहां के गड़हा पंचायत से चुनाव लड़े थे। 

Oct 22, 2021  |  09:39 PM (IST)
बिहटा में पंचायत चुनाव के नतीजे

बिहार में पंचायत चुनाव के चौथे चरण में बिहटा में 22 पंचायतों 20 नए उम्मीदवार मुखिया बने है। 

Oct 22, 2021  |  05:19 PM (IST)
झारखंड के पूर्व मंत्री और वर्तमान विधायक सरयू राय की बहू मुखिया चुनाव हारीं

बिहार पंचायत चुनाव में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। झारखंड के पूर्व मंत्री और वर्तमान में विधायक सरयू राय की बहू निधु देवी मुखिया का चुनाव हर गई हैं। वह बक्सर के इटाढ़ी प्रखंड की हरपुर जलवांसी पंचायत से मुखिया थीं लेकिन इस चुनाव उन्हें हार का सामना करना पड़ा। वह तीसरे स्थान पर रहीं। उन्हें मनीषा शुक्ला ने हराया। निधु देवी सरयू राय के भतीजे संतोष राय की पत्नी हैं।

Oct 22, 2021  |  04:19 PM (IST)
वैशाली के चेहराकला और लालगंज प्रखंड के मुखिया चुनाव के नतीजे

सररिया से उर्मिला राय, सहदुल्लाहपुर से पिंकी कुमारी, युसुफपुर से शीला देवी, मानपुर मोटालूक से शशिकांत गोविंद, विशनपुर अररा से पम्मी कुमारी, चेहराकला से ब्रम्हदेव राय, मंसूरपुर हलैया से शंभुशरण राय, अबाबकरपुर से रामदीप कुमार, मथना मिल्की से नंदकिशोर राय, खाजेचांद छपड़ा से शाकिब अनवर विजय, जलालपुर से सुधांशु कुमार मुखिया का चुनाव जीते।

Oct 22, 2021  |  03:59 PM (IST)
 मधेपुरा जिले के सिंहेश्वर प्रखंड के चुनाव नतीजे घोषित

दुलार पिपराही से पप्पू यादव, रूपौली से अमिता देवी, भवानीपुर से प्रवीण कुमार मानपुर से रामवती देवी, कमरगामा से जयकृष्ण शर्मा मुखिया बने।

Oct 22, 2021  |  03:11 PM (IST)
मधेपुरा के शंकरपुर प्रखंड का रिजल्ट

रामपुर लाही में पूजा पल्लवी, गिद्धा में वीरेंद्र कुमार शर्मा, बेहरारी में प्रेमलता कुमारी, मौरा कबियाही में नीलम देवी, झरकाहा में कुंदन कुमार, परसा में बालकृष्ण यादव उर्फ ढबलू यादव, सोनवर्षा में सबिता देवी, जीरवा मधेली में राधेश्याम शर्मा, रायभीर में सुष्मिता चौपाल जीते।

Oct 22, 2021  |  02:43 PM (IST)
मेथोरा पंचायत से मुखिया पद के लिए राजेश जीते


मेथोरा पंचायत से मुखिया पद के लिए राजेश वात्सायन और बिशनपुर पंचायत से रमाशंकर सिंह ने जीत दर्ज की है।

Oct 22, 2021  |  01:49 PM (IST)
सिकंदपुर पंचायत से अर्घानन्द विजयी

पटना की सिकंदपुर पंचायत से मुखिया पद पर अर्घानन्द पासवान विजयी हुए हैं। उन्होंने निर्मल पासवान को हराया है। जबकि पंचायत समिति सदस्य पद पर छोटी कुमारी विजयी हुईं। सदावह डोरवा पंचायत से मुखिया पद पर रेखा कुमारी निर्वाचित हुई हैं। वहीं जिला परिषद बिहटा उत्तरी से आशा देवी को जीत मिली है। परेव पंचायत से मुखिया पद पर पहली बार अंजू देवी विजयी हुई हैं।

Oct 22, 2021  |  01:20 PM (IST)
बगहा में मुखिया पद पर रिंकू पांडेय जीते

बगहा के सिंगाडी पंचायत क्षेत्र मुखिया पद पर रिंकू पांडेय को जीत मिली है। चन्दरपुर रतवल में नितेश राव ने एक हजार वोट से चुनाव जीता है। सीतामढ़ी में रंजितपुर पूर्वी से मनोज कुमार मुखिया पद पर विजयी हुए हैं। 

Oct 22, 2021  |  12:55 PM (IST)
पटना के राजीपुर से मुखिया पद पर गुरिया देवी जीतीं

पटना के राजीपुर से मुखिया पद पर गुरिया देवी विजयी हुई हैं। जिला पार्षद 13 क्षेत्र से मुमताज अंसारी चुनाव जीते हैं। वहीं, सीतामढ़ी में जिला परिषद पद पर खुशदिल देवी ने जीत दर्ज की है। सूर्य कला देवी मिर्जापुर पंचायत की मुखिया बनी हैं। 

Oct 22, 2021  |  12:16 PM (IST)
सहरसा के बिजलपुर से संजू कुमारी जीतीं

सहरसा के सत्तर कटेया प्रखंड की बिजलपुर से संजू कुमारी विजयी हुई हैं। संजू ने यशोधर ठाकुर को हराया है। 
 

Oct 22, 2021  |  12:06 PM (IST)
जहानाबाद में जिला परिषद सदस्य पद पर जीतीं कमला कुमारी 

नवादा जिले के गोविंद बिगहा में राम अवतार राजवंशी, तेयार में ममता कुमारी,सकरपुरा में रीना देवी मुखिया पद पर जीत दर्ज की है। जहानाबाद के हुलासगंज प्रखंड से कमला कुमारी जिला परिषद सदस्य निर्वाचित हुई हैं।
 

Oct 22, 2021  |  11:25 AM (IST)
नवादा में मुखिया पद पर दीपमाला जीतीं

नवादा के अकबरपुर प्रखंड के बड़ेल पंचायत में मुखिया पद पर कुमारी दीपमाला विजयी हुई हैं। उन्हों ने अनीता कुमारी को हराया है। वहीं अररिया के नरपतगंज के बेला पंचायत के निर्वाचन क्षेत्र संख्या 1 से पंचायत समिति सदस्य पद का चुनाव दुर्योधन चंद दास जीते हैं। उन्होंने दशरथ मंडल को हराया है। 

Oct 22, 2021  |  11:12 AM (IST)
खगड़िया में मुखिया पद पर किरण देवी जीतीं

खगड़िया के बन्नी ग्राम पंचायत से मुखिया पद की घोषणा हो चुकी है। मुखिया पद पर किरण देवी विजयी हुईं। यहां अन्य पदों के लिए काउंटिंग चल रही है।  
रफीगंज प्रखंड के पौथु सीट पर डिंपल कुमारी को जीत मिली है। डिंपल ने मंजू देवी को हराया है। पूर्व मुखिया मंजू देवी दूसरे स्थान पर रहीं। 

Chandrayaan 3