लाइव टीवी
  • Hindi News
  • India News
  • Chandigarh Municipal Corporation Election Results 2021 Live Updates Chandigarh Nagar Nigam election chunav results 2021 live counting
Live Blog

Chandigarh Nagar Nigam Election Results 2021: AAP को मिली शानदार जीत, कई दिग्गजों को मिली शिकस्त

Updated Dec 28, 2021 | 11:02 AM IST

Chandigarh Nagar Nigam Election/Chunav Result 2021: आज चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के नतीजे आ गए हैं। वोटों की गिनती सुबह 9 बजे से शुरू हुई और दोपहर तक सभी वार्ड के नतीजे आ गए। शहर के नौ निर्धारित केंद्रों पर मतगणना हुई। आम आदमी पार्टी (AAP) ने सबसे ज्यादा 14 वार्ड जीते। दूसरे नंबर पर बीजेपी और कांग्रेस तीसरे नंबर पर रही।

Loading ...
Chandigarh municipal election results 2021

Chandigarh Nagar Nigam Election/Chunav Result 2021: चंडीगढ़ नगर निगम के लिए शुक्रवार को वोटिंग हुई थी। कुल 60 फीसदी मतदान दर्ज किया गया था। तीन लाख महिलाओं समेत करीब 6.3 लाख मतदाता वोट डालने के पात्र थे। वार्डों की संख्या 2016 में 26 से बढ़कर अब 35 हो गई है। वर्तमान में नगर निकाय में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को बहुमत है। इस बार चुनाव में किसी को बहुमत नहीं मिला है लेकिन आम आदमी पार्टी ने सबसे अधिक 15 वार्ड जीते हैं जबकि बीजेपी 12 वार्ड जीतने में सफल रही। पिछले नगर निगम चुनावों में भाजपा ने 20 और उसके पूर्व सहयोगी शिरोमणि अकाली दल (SAD) ने एक सीट जीती थी। कांग्रेस केवल चार सीटें जीतने में सफल रही थी।

Chandigarh Nagar Nigam Election Results 2021: यहां जानें किस वार्ड से कौन जीता

Dec 27, 2021  |  07:26 PM (IST)
पिछली बार ऐसी थी स्थिति

मौजूदा नगर निकाय में भाजपा के पास बहुमत था। पिछली बार नगरपालिका चुनावों में, भाजपा ने 20 सीटें जीती थी और इसकी भूतपूर्व सहयोगी शिरोमणि अकाली दल के हिस्से एक सीट आई थी। कांग्रेस के हाथ बस चार सीटें आई थी।
 

Dec 27, 2021  |  06:36 PM (IST)
आम के जीते उम्मीदवार ने कही ये बात

वार्ड संख्या 30 से शिअद के हरदीप सिंह ने कांग्रेस के अतिंदरजीत सिंह को 2,145 मतों से हराया। अपनी जीत पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, आप के सिंह ने कहा कि वह इस जीत का श्रेय "मेरे गुरु (चंडीगढ़ आप नेता) प्रदीप छाबड़ा और हमारे आदर्श अरविंद केजरीवाल को देते हैं। काम की हमेशा सराहना की जाती है और इसने आज फल दिया है।”

Dec 27, 2021  |  05:37 PM (IST)
जीत आज केजरीवाल मॉडल ऑफ गर्वनेंस की हुई है- राघव चड्ढा

राघव चड्ढा ने कहा, 'आज के जो नतीजे आए हैं, ये साबित कर देते हैं कि जीत आज केजरीवाल मॉडल ऑफ गर्वनेंस की हुई है। चंडीगढ़ के वोटर ने एक आवाज में यह कहा कि एक मौका केजरीवाल को।  चंडीगढ़ के नतीजे तो सिर्फ ट्रेलर हैं और पंजाब अभी पूरी पिक्चर है जो बाकी है। हमें पूरा विश्वास है कि चंडीगढ़ के लोगों ने जैसे भाजपा और कांग्रेस से परेशान होकर एक साफ सुथरी इमानदार आप को मौका दिया है उसी तर्ज पर पंजाब के लोग भी आने वाले दिनों में आम आदमी पार्टी को मौका देंगे।'

Dec 27, 2021  |  05:12 PM (IST)
भगवंत मान ने कही बड़ी बात
चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी आम आदमी पार्टी ने बहुमत से 4 सीटों की कमी के कारण किसी अन्य पार्टी के साथ सहयोग करने का फैसला नहीं किया है। आप के भगवान मान ने कहा, "हम अपनी स्थानीय टीम, नेताओं के साथ परामर्श करने के बाद निर्णय लेंगे।"
Dec 27, 2021  |  03:56 PM (IST)
इन मुद्दों पर हुआ था चुनाव

भाजपा ने पिछले पांच वर्षों की अपनी “उपलब्धियों” के सहारे चुनाव लड़ा है जबकि, कांग्रेस और आप ने विकास कार्य करने में कथित तौर पर विफल रहने के लिए भाजपा पर निशाना साधा और "स्वच्छ सर्वेक्षण" (स्वच्छता के लिए एक रैंकिंग) रैंकिंग में शहर के नीचे जाने पर उसकी आलोचना की।
 

Dec 27, 2021  |  02:57 PM (IST)
ये जीत पंजाब में आने वाले बदलाव का संकेत: केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि चंडीगढ़ नगर निगम में आम आदमी पार्टी की ये जीत पंजाब में आने वाले बदलाव का संकेत है। चंडीगढ़ के लोगों ने आज भ्रष्ट राजनीति को नकारते हुए AAP की ईमानदार राजनीति को चुना है। AAP के सभी विजयी उम्मीदवारों एवं सभी कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई। इस बार पंजाब बदलाव के लिए तैयार है।

Dec 27, 2021  |  02:32 PM (IST)
चंडीगढ़ सिर्फ ट्रेलर है, पंजाब फिल्म है: राघव चड्ढा

नेता राघव चड्ढा ने कहा कि मैं आप और अरविंद केजरीवाल की ओर से चंडीगढ़ के लोगों को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने हमारी जैसी छोटी और ईमानदार पार्टी को इतना प्यार और विश्वास दिया, जिसने यहां पहली बार चुनाव लड़ा। चंडीगढ़ सिर्फ ट्रेलर है, पंजाब फिल्म है।

Dec 27, 2021  |  02:12 PM (IST)
AAP को मिली जीत, बहुमत से दूर

35 में से AAP ने 14, बीजेपी ने 12, कांग्रेस ने 8 और अकाली दल ने 1 वार्ड जीता।

Dec 27, 2021  |  01:19 PM (IST)
30 वार्ड पर नतीजे आए, AAP ने बनाई बढ़त

35 में से 30 वार्ड के नतीजे आए। AAP ने 14, बीजेपी ने 10, कांग्रेस ने 6 और अकाली दल ने 1 वार्ड जीता।

Dec 27, 2021  |  12:42 PM (IST)
AAP ने बनाई हुई है बढ़त

35 में से 26 सीटों के नतीजों के अनुसार, आप की 11, बीजेपी की 8, कांग्रेस की 6 और अकाली दल की एक वार्ड पर जीत।

Dec 27, 2021  |  12:07 PM (IST)
35 में से 21 वार्ड के नतीजे आए

अभी तक 18 वार्ड के नतीजे आ गए हैं। AAP की 9, बीजेपी की 6, कांग्रेस की 5, अकाली दल की 1 पर जीत।

Dec 27, 2021  |  11:35 AM (IST)
अकाली दल को 1 सीट मिली

अकाली दल अपनी एक सीट बचाने में कामयाब रही। वार्ड नंबर 30 से हरदीप सिंह ने जीत दर्ज की।

Dec 27, 2021  |  11:34 AM (IST)
पूर्व मेयर राजेश कालिया की हार

पूर्व मेयर राजेश कालिया हार गए हैं। वार्ड नबंर 26 से AAP के कुलदीप कुमार ने जीत हासिल की। बीजेपी के 2 पूर्व मेयर और वर्तमान मेयर रविकांत चुनाव हार गए हैं।

Dec 27, 2021  |  10:56 AM (IST)
AAP उम्मीदवार से हारे BJP के मेयर

चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी ने बीजेपी को बड़ा झटका दिया है। AAP के उम्मीदवार ने चंडीगढ़ के बीजेपी पार्टी के मेयर को हरा दिया है। वार्ड नंबर 17 से 828 वोटों से आम आदमी पार्टी के दमनप्रीत ने मेयर रविकांत को हराया। आप ने 7 और बीजेपी-कांग्रेस ने 4-4 सीटें जीतीं

Dec 27, 2021  |  10:45 AM (IST)
6 सीटों के नतीजे आए, AAP को बढ़त

अब तक 6 सीटों के नतीजे आ चुके हैं, जिसमें से भाजपा ने दो, कांग्रेस ने दो और आम आदमी पार्टी ने 2 सीटों पर जीत दर्ज की है। इस बार के नतीजे सभी को चौंका रहे हैं। अभी आम आदमी पार्टी 3 सीट पर आगे चल रही है।

Dec 27, 2021  |  10:33 AM (IST)
शुरुआती रुझानों में आम आदमी पार्टी आगे

चंडीगढ़ नगर निगम चुनावों में पहली बार मैदान में उतरी आम आदमी पार्टी नेम वार्ड नंबर 1 से जीत दर्ज की। शुरुआती रुझानों में आम आदमी पार्टी 3 सीट पर आगे।

Dec 27, 2021  |  09:48 AM (IST)
केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

मतगणना सुचारू और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो इसके लिए सुरक्षा और प्रशासनिक इंतजाम किए गए हैं। सभी नौ मतगणना केंद्रों पर बहुस्तरीय सुरक्षा है। चंडीगढ़ प्रशासन और चुनाव विभाग की सुरक्षा एजेंसियां और प्रशासनिक अमला निगरानी रख रहा है।
 

Chandrayaan 3