लाइव टीवी
  • Hindi News
  • India News
  • Corona Crisis in India LIVE Updates in Hindi on 16 May Delhi UP Covid 19 cases Covishield Vaccine Death
Live Blog

Corona: महाराष्ट्र में कोरोना के 34 हजार से ज्यादा नए केस, 24 घंटे में 974 मौतें, एक्टिव केस हो रहे कम

Updated May 16, 2021 | 10:18 PM IST

Coronavirus: देश में कोरोना संकट जारी है। कुछ राज्यों के आंकड़े डराने वाले हैं तो वहीं कुछ राज्यों में पॉजिटिविटी रेट में कमी आई है जो अच्छा संकेत माना जा रहा है। पिछले छह दिनों में पांचवीं बार 24 घंटे में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या नए कोविड मरीजों से अधिक है। इसके अलावा राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण के तहत देश में आज तक 18.22 करोड़ से अधिक लोगों को कोविड-19 का टी

Loading ...
कोरोना संकट, 16 मई

Coronavirus in India: देश में कोरोना वायरस के नए मामलों में जरूर गिरावट आ रही है, लेकिन मौत के आंकड़े अभी भी डरा रहे हैं। पिछले 24 घंटों में 4077 मृत्यु हुई हैं। दस राज्यों से नई मृत्यु के मामले 75.55 प्रतिशत है। महाराष्ट्र में सर्वाधिक 960 इसके बाद कर्नाटक में 349 लोगों की मौत दर्ज की गई हैं। कोरोना से मुकाबला करने के लिए विदेशों से प्राप्त राहत सामग्री को तेजी से क्लियर कर राज्यों को भेजा रहा है। कोरोना के बने हुए खतरे को देखते हुए कई राज्यों ने लॉकडाउन की सीमा को आगे बढ़ा दिया है। दिल्ली में भी लॉकडाउन 24 मई तक करने का निर्णय लिया गया है। यहां पढ़ें कोरोन वायरस से जुड़े बड़े अपडेट्स

May 16, 2021  |  10:18 PM (IST)
तमिलनाडु में 24 घंटे में 311 मौतें

तमिलनाडु ने पिछले 24 घंटे में कोविड 19 के 33,181 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 21,317 लोग डिस्चार्ज हुए और 311 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई। 

कुल सक्रिय मामले: 2,19,342

कुल डिस्चार्ज: 13,61,204

कुल मृत्यु: 17,670

May 16, 2021  |  08:42 PM (IST)
महाराष्ट्र में 24 घंटे में 974 मौतें, एक दिन में अब तक सबसे ज्यादा

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोविड 19 के 34,389 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 59,318 लोग डिस्चार्ज हुए और 974 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई।  

कुल मामले: 53,78,452

कुल डिस्चार्ज: 48,26,371

कुल मृत्यु: 81,486

कुल सक्रिय मामले: 4,68,109

May 16, 2021  |  08:41 PM (IST)
पश्चिम बंगाल में 24 घंटे में 147 मौतें

पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटे में कोविड 19  के 19,117 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 19,113 लोग डिस्चार्ज हुए और 147 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई। 

कुल मामले: 11,33,430

कुल डिस्चार्ज 9,88,341

कुल मृत्यु: 13,284

कुल सक्रिय मामले: 1,31,805

May 16, 2021  |  07:36 PM (IST)
कर्नाटक में कोरोना से 403 और मौतें

कर्नाटक में पिछले 24 घंटे में कोविड 19 के 31,531 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 36,475 लोग डिस्चार्ज हुए और 403 लोगों की मृत्य दर्ज की गई। 

कुल मामले: 22,03,462

कुल डिस्चार्ज: 15,81,457

कुल मृत्यु: 21,837

कुल सक्रिय मामले: 6,00,147

May 16, 2021  |  06:54 PM (IST)
पंजाब: 31 मई तक बढ़ा लॉकडाउन

पंजाब सरकार ने राज्य में कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लागू की गयीं पाबंदियों को 31 मई तक बढ़ाने की घोषणा की है। पंजाब में कोविड-19 के नए मामलों में लगातार हो रही वृद्धि और मृत्यु दर में इजाफा होने के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है।

May 16, 2021  |  04:27 PM (IST)
UP में कम हो रहे कोरोना केस, 10 हजार से ज्यादा नए मामले

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 10,682 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान राज्य में 24,837 मरीज ठीक हो गए हैं। 24 घंटे में कोरोना से 311 मौतें हुई हैं। यूपी में कोविड 19 के 1,63,003 सक्रिय मामले हैं।

May 16, 2021  |  12:31 PM (IST)
राजधानी दिल्ली में 24 मई तक रहेगा लॉकडाउन
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि कोरोना पर नियंत्रण के लिए लागू लॉकडाउन को एक हफ्ते के लिए बढ़ाया जा रहा है, यानी दिल्ली में लॉकडाउन 17 मई तक था उसे बढ़ा 24 मई तक किया गया है। हालांकि पिछले तीन-चार दिनों से दिल्ली में कोरोना के मोर्चे पर अच्छे संकेत मिल रहे थे लेकिन सरकार की मंशा है कि इस वक्त ढिलाई नहीं दी जा सकती है इसलिए ये फैसला लिया गया है।
May 16, 2021  |  10:38 AM (IST)
देश में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 2,70,284 हो गई है
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटों में 3,11,170 नए COVID19 मामले, 3,62,437 डिस्चार्ज और 4,077 मौतें हुई हैं, इसके साथ ही देश में कुल मामले 2,46,84,077, कुल डिस्चार्ज 2,07,95,335 और मरने वालों की संख्या 2,70,284 हो गई है वहीं देश में एक्टिव केसों की बात करे तो वो 36,18,458 हैं साथ ही कुल टीकाकरण 18,22,20,164 हो चुका है।
May 16, 2021  |  10:38 AM (IST)
असम में संक्रमण के 5,347 नए मामले आए सामने, 63 की मौत

असम में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 5,347 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या 3,24,979 हो गई, जबकि 63 और लोगों की मौत होने के बाद कुल मृतक संख्या 2,123 हो गई।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के यहां जारी आंकड़ों के अनुसार, नए मामलों में कामरूप (मेट्रो) से 1,012, कामरूप (ग्रामीण) से 424, नगांव से 343 और सोनितपुर से 291 मामले सामने आए।आंकड़ों के अनुसार, दिन में 64,701 नमूनों की जांच के बाद ये नए मामले सामने आए और लोगों के संक्रमित पाए जाने की दर 8.26 प्रतिशत रही।

May 16, 2021  |  10:37 AM (IST)
बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण से 73 और मरीजों की मौत

बिहार में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण से 73 और मरीजों की मौत के साथ ही राज्य में इस घातक वायरस से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 3,743 हो गई।वहीं, राज्य सरकार ने कहा कि हालात तेजी से सुधर रहे हैं और मात्र 10 दिन में ही संक्रमण की दर में आधे से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है।बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के मुताबिक, राज्य में संक्रमण की दर 10 दिन पहले 14.04 फीसदी थी जोकि अब मात्र 6.7 फीसदी है।स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 1.10 लाख नमूनों की जांच की गई, जिनमें केवल 7,336 में संक्रमण की पुष्टि हुई।

Chandrayaan 3