लाइव टीवी
Live Blog

Corona Crisis: हरियाणा में पिछले 24 घंटों में 6,818 नए केस,153 मौतें और 11,821 लोग हुए रिकवर

Updated May 19, 2021 | 11:48 PM IST

Corona Crisis: भारत में पिछले कुछ दिनों से कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आई है। मंगलवार को बीते 24 घंटे में संक्रमण के करीब ढाई लाख मामले आए। संक्रमण के आंकड़ों को देखते हुए माना जा रहा है कि कोरोना की दूसरी लहर कमजोर पड़ रही है। हालांकि, कोरोना से रोजाना हो रहीं मौत का आंकड़ा चिंता का कारण बना हुआ है।

Loading ...
तस्वीर साभार:  PTI
कोरोना वायरस, 19 मई

कंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को एक संवादताता सम्मेलन में कहा कि दिल्ली, महाराष्ट, उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में कोरोना से संक्रमण कम हुआ है। महामारी की पॉजिटिविटी रेट भी 10 के आस पास हो गई है। मंगलवार को बीते 24 घंटे में चार लाख से ज्यादा लोग उपचार के बाद ठीक हुए। यह एक दिन में लोगों के डिस्चार्ज होने का सर्वाधिक आंकड़ा है। कर्नाटक, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में अभी भी सक्रिय मामलों की संख्या ज्यादा है। कोरोना से मृत्युदर अभी 1.10 प्रतिशत है।    

May 19, 2021  |  11:47 PM (IST)
हरियाणा में संक्रमितों की कुल संख्या 7,16,507 तक पहुंच गई है
हरियाणा में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण से पिछले 24 घंटों में 153 लोगों की मौत हो गई साथ ही 11,821 लोग इस जानलेवा बीमारी से रिकवर भी हुए हैं । प्रदेश में संक्रमण के 6,818 मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या 7,16,507 तक पहुंच गई है। जिन जिलों में संक्रमण के अधिक नए मामले सामने आए हैं, उनमें गुड़गांव हिसार और सिरसा प्रमुख रूप से शामिल हैं।
May 19, 2021  |  08:47 PM (IST)
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में 34,031 नए मामले, 594 मौतें
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में 34,031 नए #COVID19 मामले, 51,457 रिकवरी और 594 मौतें दर्ज़ की गई। कुल मामले 54,67,537 कुल रिकवरी 49,78,937 (रिकवरी रेट 91.06%) मृत्यु 84,371 सक्रिय मामले 4,01,695
May 19, 2021  |  08:44 PM (IST)
पश्चिम बंगाल में कोरोना ने 19,006 नए मामले, 157 लोगों की मौतें
पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटों में 19,006 नए COVID 19 मामले, 19,151 रिकवरी और 157 मौतें दर्ज़ की गई। सक्रिय मामले 1,31,491 कुल मामले 11,90,867
May 19, 2021  |  08:30 PM (IST)
मुंबई आतंकी हमले में कमांडो कार्रवाई का नेतृत्व करने वाले पूर्व NSG प्रमुख जेके दत्त का कोरोना से निधन

राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) ने कहा कि ज्योति कृष्ण दत्त आईपीएस, पूर्व डीजी एनएसजी (अगस्त 2006-फरवरी 2009) का आज गुरुग्राम में निधन हो गया। एनएसजी ने उनके असामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया। ऑपरेशन ब्लैक टॉरनेडो (मुंबई 2008) के दौरान उनके नेतृत्व के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।

May 19, 2021  |  08:20 PM (IST)
मुंबई में पिछले 24 घंटों में 1350 नए मामले, 57 लोगों की मौत

मुंबई में पिछले 24 घंटों में 1350 नए COVID19 मामले, 4565 डिस्चार्ज और 57 मौतें दर्ज़ की गई।
सक्रिय मामले 29,643
कुल मामले 6,92,239
मृत्यु 14,409
कुल रिकवरी 6,46,163

May 19, 2021  |  06:24 PM (IST)
वैक्सीन पर राष्ट्रीय विशेषज्ञ समूह की नई सिफारिशें स्वीकार

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि COVID19 के लिए वैक्सीन प्रशासन पर राष्ट्रीय विशेषज्ञ समूह की नई सिफारिशों को स्वीकार कर लिया गया है और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को सूचित कर दिया गया है। नई सिफारिशों के अनुसार कोविड से रिकवर होने के 3 महीने बाद तक वैक्सीनेशन नहीं कराने की सलाह दी गई है।  27 अप्रैल 2021 से 18 मई 2021 तक 12,874 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, 15,801 ऑक्सीजन सिलेंडर, 19 ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट, 9,925 वेंटिलेटर/ BiPAP, 6.1 L रेमडेसिविर शीशियों को रोड और हवाई उड़ानों द्वारा भेजा गया।

May 19, 2021  |  04:56 PM (IST)
उत्तर प्रदेश में रिकवरी रेट 91.4%, पिछले 24 घंटों में 7,336 नए मामले 

उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने कहा कि पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 7,336 नए मामले सामने आए हैं और 19,669 लोग डिस्चार्ज हुए। राज्य में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 1,23,579 है। अब तक कुल 15,02,918 लोग ठीक हो चुके हैं। रिकवरी रेट 91.4% है। 23 जनपदों में 18-44 आयु वर्ग का वैक्सीनेशन किया जा रहा है। अब तक कुल मिलाकर 1,21,67,184 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी गई है और 32,94,726 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज़ लगाई गई है।

May 19, 2021  |  03:41 PM (IST)
दिल्ली में कोविड-19 के 3,846 नए मामले, 235 लोगों की मौत

दिल्ली में कोविड-19 के 3,846 नए मामले सामने आए हैं, कोरोना से 9,427 लोग ठीक हुए और 235 लोगों की मौतें हुई हैं।
कुल मामले- 14,06,719
कुल रिकवरी- 13,39,326
कुल मुत्यु- 22,346
सक्रिय मामले- 45,047

May 19, 2021  |  03:37 PM (IST)
भारत ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, पिछले 24 घंटों में 20 लाख से अधिक टेस्ट

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने कहा कि देश में पिछले 24 घंटों में 20 लाख से अधिक टेस्ट किए गए हैं जो कि देश में अब तक एक दिन में किए गए टेस्ट में सबसे अधिक है और यह वैश्विक रिकॉर्ड भी है। दैनिक पॉजिटिविटि दर घटकर 13.31% हो गई है।
 

May 19, 2021  |  02:29 PM (IST)
हरियाणा में 4274 ऑक्सीजन बेड,और 242 वेंटिलेटर खाली हैं, किसी चीज की कमी नहीं है: अनिल विज

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि कांग्रेस, कोरोना के साथ मिली है। इनके नेताओं के बयान यह लड़ाई लड़ रहे लोगों का उत्साह कम करने वाले हैं। इस लड़ाई के मुखिया PM पर भी वे रोज प्रहार कर रहे हैं। वे कोरोना के खिलाफ जंग को बाधित करना चाहते हैं। वे अपने मकसद में कामयाब नहीं होंगे। हमारी 5,000 टीमें घर घर जा रही हैं। करीब 3,00,000 परिवारों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। हमारे पास 12,000 के करीब बिना ऑक्सीजन वाले बेड खाली हैं, 4,274 ऑक्सीजन बेड खाली हैं। ICU वाले 691 ऑक्सीजन बेड खाली हैं और 242 वेंटिलेटर खाली हैं। किसी चीज की कमी नहीं है। 

May 19, 2021  |  12:46 PM (IST)
श्रीनगर में सड़कें सुनसान
जम्मू कश्मीर में 24 मई तक लॉकडाउन लागू है। श्रीनगर में दुकानें बंद हैं। सड़कों पर कोई दिख नहीं रहा है। केंद्रशासित प्रदेश में संक्रमण के मामलों में वृद्धि होने पर लॉकडाउन लगाया गया है।
May 19, 2021  |  11:02 AM (IST)
लद्दाख में कोरोना वायरस के 202 नए मामले

लद्दाख में कोरोना वायरस के 202 नए मामले सामने आने के साथ केंद्र शासित प्रदेश में संक्रमण के मामले बढ़कर 16,784 हो गए। वहीं संक्रमण के कारण पांच लोगों की मौत होने से मरने वालों की संख्या 170 हो गई। प्रदेश में इस वर्ष कोविड के कारण एक दिन में जान गंवाने वाले लोगों की यह सर्वाधिक संख्या है। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि संक्रमण के कारण लेह में चार लोगों की और करगिल में एक व्यक्ति की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में संक्रमण के कारण अब तक 170 लोगों की मौत हुई है जिनमें से 123 लोगों की मौत लेह में और 47 संक्रमितों की मौत करगिल में हुई।

May 19, 2021  |  09:41 AM (IST)
बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 2,67,334 नए केस, 4529 की मौत 

देश में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 2,67,334 नए मामले सामने आए हैं जबकि 4529 लोगों की मौत हुई है। इस दौरान उपचार के बाद 3,89,851 लोग ठीक हुए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक इसके साथ ही देश में कोरोना संक्रमण की कुल संख्या बढ़कर 2,54,96,330 हो गई है। इस महामारी से अब तक 2,19,86,363 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि 2,83,246 लोगों की जान जा चुकी है। देश में एक्टिव केस की संख्या अभी 32,26,719 है। अब तक 18,58,09,302 लोगों को टीके की खुराक दी जा चुकी है।   

May 19, 2021  |  09:11 AM (IST)
बेंगलुरु में शवों को दफनाने में मदद कर रहीं दो बहनें
बेंगलुरु में शवों को दफनाने में एक स्वयंसेवी के रूप में काम करने वाली निकोल फुर्टाडो एवं उनकी चचेरी बहन टीन चेरियान का कहना है कि उनका परिवार कोरोना पीड़ितों की मदद कर रहा है। परिवार से वे प्रेरित हुईं। दोनों बहनों का कहना है कि लोगों को मदद पहुंचा कर उन्हें खुशी होती है। इस काम में खतरा तो है लेकिन मदद नहीं करना इससे भी बुरा है।
May 19, 2021  |  09:06 AM (IST)
बंगाल के पूर्व सीएम बुद्धदेव भट्टाचार्य कोरोना वायरस से संक्रमित

पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए है और चिकित्सकों की सलाह पर घर में ही पृथक रह रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों ने बताया कि 77 वर्षीय भट्टाचार्य की पत्नी मीरा भी संक्रमित हैं और उन्हें मंगलवार शाम शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सूत्र ने मंगलवार को कहा, ‘बुद्धदेव भट्टाचार्य, उनकी पत्नी और उनके तीमारदार के नमूने लिए गए थे और वे कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।’उन्होंने बताया कि ‘मेडिकल बोर्ड’ ने मीरा भट्टाचार्य के अस्पताल में भर्ती होने की पुष्टि की है। सूत्र ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री अपने घर पर चिकित्सकों की निगरानी में है।

May 19, 2021  |  09:05 AM (IST)
बंगाल में 19,428 नए मामले आए सामने, 145 की मौत

पश्चिम बंगाल में मंगलवार को कोविड-19 के 19,428 नए मामले सामने आए तथा इस दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण से 145 और मरीजों की मौत हो गयी। स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन जारी कर इस बात की जानकारी दी। बुलेटिन के मुताबिक 19,428 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 11,71,861 हो गयी। इसमें कहा गया है कि राज्य में कोविड-19 के 145 और मरीजों की मौत होने से इस महामारी से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 13,576 हो गयी है। बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 19,050 मरीज संक्रमण मुक्त भी हुए हैं और राज्य में अब तक 10,26,492 लोग इस जानलेवा वायरस के संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। बंगाल में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,31,793 है।
 

Chandrayaan 3