लाइव टीवी
  • Hindi News
  • India News
  • coronavirus in india update live today hindi july 8 check total cases recovery rate total death till now
Live Blog

Coronavirus News Updates: दिल्ली में कोरोना के 2033 नए केस, कुल मामले 1 लाख 4 हजार ज्यादा, 3213 मौतें

Updated Jul 08, 2020 | 11:09 PM IST

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कहा है कि दुनिया भर में कोविड-19 के केस बढ़ रहे हैं। साथ ही उसने हवा के जरिए इस महामारी का संक्रमण फैलने के अध्ययन पर गौर किया है। इस बीच अमेरिका ने डब्ल्यूएचओ से हटने के अपने फैसले की औपचारिक रूप से घोषणा कर दी है।

Loading ...
तस्वीर साभार:  AP
कोरोना वायरस लाइव अपडेट्स

भारत में कोविड-19 के मामले बढ़कर 7,42,417 हो गए हैं। इसमें से 4,56,830 मरीज कोरोना से ठीक हो गए हैं, जबकि 2,64,944 सक्रिय मामले हैं। इस घातक महामारी से अभी तक देश में 20642 लोगों की मौत हो चुकी है। बुधवार को कोविड-19 के 22,752 नए केस सामने आए और 482 मरीजों की मौत हुई। देश में सबसे बुरी हालत महाराष्ट्र, तमिलनाडु और दिल्ली की है। हालांकि दिल्ली में पिछले दिनों संक्रमण के मामलों में कमी देखने को मिली है। 

Jul 08, 2020  |  11:09 PM (IST)
मुंबई में कोरोना के 1381 नए केस

आज मुंबई में कोरोना के 1381 नए मामले सामने आए हैं। 1101 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हुए हैं और 62 मौतें हुई हैं। शहर में कुल मामले अब 87,513 हो गए हैं, जिनमें से 59,238 ठीक हो गए हैं। अभी सक्रिय मामले 23,214 हैं और 5061 मौतें हुई हैं।

Jul 08, 2020  |  09:24 PM (IST)
दिल्ली में कोरोना के 2033 केस

दिल्ली में आज कोरोना के 2033 नए मामले सामने आए हैं। 3982 रोगी ठीक हुए हैं और 48 मौतें हुई हैं। राष्ट्रीय राजधानी में अब कुल मामलों की संख्या 1,04,864 है, जिसमें 78,199 ठीक हो गए हैं, 23,452 सक्रिय मामले हैं। कुल 3213 मौतें हुई हैं।

Jul 08, 2020  |  07:03 PM (IST)
गुजरात के मंत्री कोरोना वायरस से संक्रमित

गुजरात के एक मंत्री कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने बुधवार को यह जानकारी दी। वहीं तमिलनाडु के बिजली मंत्री एवं अन्नाद्रमुक नेता पी थंगमणि में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है।

Jul 08, 2020  |  07:02 PM (IST)
यूपी में संक्रमण के 1196 नए मामले

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 से 18 और लोग की मौत हुई है, वहीं संक्रमण के 1188 नए मामले सामने आए हैं। प्रदेश में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या 30 हजार के पार पहुंच गई है। राज्य में सक्रिय मामले 9,980 हैं। कुल 20,331 मरीजों को ठीक होने के बाद छुट्टी दे दी गई है। मरने वालों की संख्या 845 है।

Jul 08, 2020  |  05:11 PM (IST)
पटना में 10 जुलाई से 16 जुलाई तक लॉकडाउन

जिलाधिकारी के आदेशानुसार पटना में 10 जुलाई से 16 जुलाई तक लॉकडाउन रहेगा। पटना जिलाधिकारी कुमार रवि ने कहा, 'बाजारों में अनावश्यक भीड़ के मद्देनजर 1 हफ्ते तक पटना में लॉकडाउन लगाया गया है। आवश्यक सेवाएं पहले की तरह जारी रहेंगी। धार्मिक स्थान बंद रहेंगे। बिना मास्क के गाड़ी लेकर घूमने वालों का वाहन जब्त कर लिया जाएगा।'

Jul 08, 2020  |  02:42 PM (IST)
ओडिशा में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 48 हुई

ओडिशा में कोविड-19 से छह और लोगों की मौत के बाद राज्य में घातक वायरस से जान गंवाने वालों की संख्या 48 हो गई। वहीं 527 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमण के मामले बढ़कर 10,624 हो गए । स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि तीन लोगों की जान गंजम में गई और रायगढ़ा, केन्द्रपाड़ा और खुर्दा में एक-एक व्यक्ति ने दम तोड़ा। अधिकारी ने कहा ‘यह बताते हुए खेद हो रहा है कि कोविड-19 के छह मरीजों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।’

Jul 08, 2020  |  11:53 AM (IST)
केंद्रीय मंत्री ने कहा-स्मारक स्थलों को खोलना चाहिए
केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने कहा कि कोविड-19 के प्रति सावधानी बरतते हुए एवं राज्य सरकारों के साथ परामर्श से ऐतिहासिक स्थलों को आम लोगों के लिए खोला जाना चाहिए। देश में ताजमहल सहित करीब 800 स्मारक अभी बंद हैं।
Jul 08, 2020  |  09:56 AM (IST)
देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 22,752 केस मिले, 482 की मौत
देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 22,752 केस मिले हैं और 482 मरीजों की मौत हुई है। भारत में इस समय कोरोना वायरस के 7,42,417 पॉजिटिव केस हैं जिनमें से 2,64,944 केस एक्टिव हैं। उपचार के बाद 4,56,831 लोगों को ठीक/डिस्चार्ज कर दिया गया है। महामारी से अब तक 20, 642 लोगों की मौत हुई है।
Jul 08, 2020  |  09:51 AM (IST)
10 जुलाई तक बंद रहेगा गुजरात हाई कोर्ट

विजिलेंस विभाग के एक कॉन्स्टेबल और रजिस्ट्री विभाग के छह कर्मियों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद गुजरात हाई कोर्ट को 10 जुलाई तक बंद रखा गया है। इस दौरान कोर्ट परिसर को सैनिटाइज किया जाएगा। 

Jul 08, 2020  |  09:21 AM (IST)
बिहार में बच्चों को नहीं मिल पा रहा मिड-डे मील
मुजफ्फरपुर में सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को कथित रूप से मिड-डे-मील नहीं मिल पा रहा है। कोविड-19 के प्रकोप को देखते हुए राज्य में सभी स्कूल बंद हैं। एक अभिभावक ने कहा कि सरकार इस दिशा में कुछ नहीं कर रही है।
Jul 08, 2020  |  09:20 AM (IST)
अमेरिका में कोविड-19 मरीजों की संख्या 30 लाख के पार

अमेरिका में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या तीस लाख को पार कर गई है। मरीजों की संख्या में सबसे ज्यादा वृद्धि दो राज्यों टेक्सास और कैलिफोर्निया में हुई है। टेक्सास में अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या केवल दो सप्ताह में दोगुनी हो गई है। इन राज्यों में एक दिन में 10, 10 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं।

Chandrayaan 3