लाइव टीवी
  • Hindi News
  • India News
  • Coronavirus News update 13th April 2021 Know all about current status of pandemic
Live Blog

Coronavirus Updates: महाराष्ट्र में कोरोना के 60212 नए केस, 24 घंटे में 281 मौतें, दिल्ली में 13468 नए मामले

Updated Apr 13, 2021 | 11:10 PM IST

कोरोना वायरस की दूसरी लहर बेहद खतरनाक हो चली है। इसी के चलते महाराष्ट्र में कल यानी 14 अप्रैल से सख्त पाबंदियां लगा दी गई है। लोगों के आने-जाने पर रोक लगा दी गई है। महाराष्ट्र में 60 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। दिल्ली में भी 13 हजार से ज्यादा नए केस सामने आए हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:  ANI
कोरोना कहर का आम जीवन पर असर

Coronavirus in India: पिछले कुछ दिनों से कोरोना के नए केस लगातार लाखों में आ रहे हैं। आज 1 लाख 61 हजार से ज्यादा नए केस सामने आए हैं। महाराष्ट्र में 60,000 से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। इसी के चलते वहां 15 दिनों के लिए सख्त पाबंदियां लगा दी गई हैं। महाराष्ट्र में 14 अप्रैल से 15 दिनों के लिए राज्यव्यापी कर्फ्यू रहेगा। इस दौरान आवश्यक सेवाओं को छूट रहेगी। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बताया कि राज्य में कोरोना से स्थिति काफी खराब हो गई है। यहां पढ़ें कोरोना वायरस से जुड़े अपडेट्स:

Apr 13, 2021  |  11:10 PM (IST)
कई राज्यों में कोरोना के नए केस बना रहे रिकॉर्ड

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के रिकॉर्ड 8998 नए मामले सामने आए हैं। 40 और मौतों के साथ मौत का आंकड़ा 4261 तक पहुंच गया है। वहीं गुजरात में भी रिकॉर्ड 6690 नए कोरोना के मामले सामने आए हैं। 24 घंटे में यहां 67 मौतें हुई हैं। कुल मौत का आंकड़ा 4922 हो गया है। इसके अलावा  हरियाणा में एक दिन में 3845 नए मामले सामने आए हैं, जो कि एक दिन में सबसे ज्यादा हैं। 24 घंटे में 16 मौतें हुई हैं। यहां अब तक कोरोना से 3298 मौतें हुई हैं।

Apr 13, 2021  |  09:15 PM (IST)
Coronavirus in Maharashtra: महाराष्ट्र में कोरोना के 60 हजार से ज्यादा नए केस

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 60,212 नए मामले सामने आए हैं। 24 घंटे में 281 मौतें हुई हैं। अभी राज्य में 5,93,042 सक्रिय मामले हैं। 

Apr 13, 2021  |  08:19 PM (IST)
मुंबई में 8000 के करीब नए केस

मुंबई में कोविड 19 के 7898 नए मामले सामने आए हैं और 24 घंटे में 26 मौतें हुई हैं। कुल मामलों की संख्या बढ़कर 5,35,017 हो गई है। वहीं गुजरात में 6690 नए कोरोना मामले आए हैं और 67 मौतें हुई हैं। कुल केस 3,60,206 हो गए हैं। गुजरात में अभी तक 4922 मौतें हुई हैं। कर्नाटक में 8778 नए मामले सामने आए हैं और 67 मौतें भी हुई हैं।

Apr 13, 2021  |  08:11 PM (IST)
दिल्ली में 13 हजार से ज्यादा नए मामले

दिल्ली में कोरोना वायरस के 13,468 नए मामले सामने आए हैं। 24 घंटे में 81 मौतें हुई हैं। कुल मामले 7,50,156 हो गए हैं। अभी तक कुल 6,95,210 मरीज ठीक हो गए हैं। दिल्ली में 43,510 सक्रिय मामले हैं। इस वायरस से यहां 11,436 मौतें हो चुकी हैं।

Apr 13, 2021  |  07:40 PM (IST)
जरूरत पड़ने पर ही अस्पताल जाएं सेलेब्रिटी: असलम शेख

महाराष्ट्र के मंत्री असलम शेख ने कहा, 'ऐसी हस्तियां जिसमें कोरोना के लक्षण नहीं हैं, लेकिन वो पॉजिटिव हैं तो उन्हें घर पर ही इलाज करना चाहिए, अस्पताल में बेड पर कब्जा नहीं करना चाहिए। अक्षय कुमार, सचिन तेंदुलकर जैसी कुछ हस्तियों को अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता नहीं थी। जरूरतमंदों के लिए बिस्तर छोड़ना चाहिए।' 

Apr 13, 2021  |  06:29 PM (IST)
उत्तर प्रदेश: पिछले 24 घंटे में 81 मौतें

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 81 मौतें हुई हैं। वहीं रिकॉर्ड 18021 नए मामले सामने आए हैं। लखनऊ में सबसे ज्यादा 5382 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा प्रयागराज में 1856, वाराणसी में 1404, कानपुर में 1271, गोरखपुर में 602, गाजियाबाद में 199 और नोएडा में 229 नए मामले दर्ज किए गए हैं।

Apr 13, 2021  |  05:35 PM (IST)
समस्या टीके की कमी की नहीं, बेहतर योजना की है: सरकार

केंद्र ने कहा है कि राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों के पास टीके की 1.67 करोड़ खुराकें उपलब्ध हैं, समस्या टीके की कमी की नहीं, बल्कि बेहतर योजना की है। केंद्र ने राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों को कोविड रोधी टीके की 13.10 करोड़ खुराकें भेजी हैं। इसमें बेकार हो गई खुराकों समेत कुल 11.43 करोड़ खुराकों का इस्तेमाल हुआ है।
 

Apr 13, 2021  |  05:33 PM (IST)
आज महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री का संबोधन

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे आज शाम 8.30 बजे राज्य को संबोधित करेंगे। माना जा रहा है कि सीएम ठाकरे कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए सख्त पाबंदियां लगा सकते हैं। अगले कुछ दिनों के लिए राज्य में लॉकडाउन लगाया जा सकता है।

Apr 13, 2021  |  05:21 PM (IST)
इस तरह बढ़ते चले गए कोरोना के मामले

फरवरी मध्य में मध्य प्रदेश में औसतन 267 मामले आते थे, अब यह बढ़कर 4,900 हो गए हैं। तमिलनाडु में औसतन 450 मामले आते थे अब यह बढ़कर 5,200 हो गए है। दिल्ली में 134 मामले आते थे अब यह बढ़कर 8,104 हो गए हैं।

Apr 13, 2021  |  05:16 PM (IST)
केंद्र की 53 टीमें कर रही राज्यों की मदद

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा, 'कोविड-19 के मामलों में शीर्ष उछाल पूर्व के आंकड़ों को पार कर चुका है और इसमें बढ़त जारी है, जो कि चिंता का विषय है। कोविड-19 के ज्यादा मामले वाले जिलों में तैनात करीब 53 केंद्रीय टीम संक्रमण के बढ़ते मामलों से निपटने में राज्यों की मदद कर रही है।'

Apr 13, 2021  |  05:11 PM (IST)
छत्तीसगढ़ में बढ़ रही चिंता

स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में साप्ताहिक सकारात्मकता दर डेढ़ प्रतिशत से बढ़कर 27.9% तक बढ़कर लगभग 28% हो गई है। यह चिंता का एक और कारण है। महाराष्ट्र में आप पाएंगे कि औसत दैनिक मामले, सप्ताह दर सप्ताह, काफी बढ़ गए हैं और 57,000 से अधिक के स्तर पर पहुंच गए हैं।

Apr 13, 2021  |  05:06 PM (IST)
89.51% मरीज कोरोना से रिकवर हो चुके

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने बताया कि देश में कुल कोविड मामलों में से 89.51% मरीज रिकवर हो चुके हैं। 1.25%  मौतें हुई हैं। लगभग 9.24% नए कोविड मामले हैं। पंजाब में मध्य फरवरी में हर रोज 300 मामले सामने आते थे अब यह बढ़कर 3,000 हो गए हैं। कर्नाटक में औसतन हर दिन 404 मामले सामने आते थे अब ये बढ़कर 7,700 हो गए हैं।

Apr 13, 2021  |  03:59 PM (IST)
Coronavirus in UP: उत्तर प्रदेश में कोरोना के 18000 नए केस

उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन ने बताया, 'प्रदेश में पिछले 24 घंटों में संक्रमण के 18,021 मामले सामने आए हैं। डिस्चार्ज लोगों की संख्या 3,474 है। सक्रिय मामलों की संख्या 95,980 है। संक्रमण से अब तक 9,309 लोगों की मृत्यु हुई है। कल प्रदेश में 2,18,965 सैंपल की जांच हुई है। अब तक प्रदेश में कुल 3,71,73,548 सैंपल की जांच की जा चुकी है। कल 12 अप्रैल को टीका दिवस के दिन 5,08,000 से ज्यादा लोगों को टीका लगाया गया। अब तक 80,18,671 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज़ दी गई है। 13,44,110 लोग अपनी दूसरी डोज़ भी ले चुके हैं।'

Apr 13, 2021  |  03:41 PM (IST)
88% नई मौतें सिर्फ 10 राज्यों में

पिछले 24 घंटों में कोरोना से 879 मौतें हुई हैं। 88.05% मौत की रिपोर्ट्स सिर्फ 10 राज्यों से हैं। ये 10 राज्य हैं- महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, गुजरात, कर्नाटक, पंजाब, मध्य प्रदेश, राजस्थान और तमिलनाडु। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 258 मौतें हुई हैं। छत्तीसगढ़ में 132, यूपी-दिल्ली में 72-72, गुजरात में 55, कर्नाटक-पंजाब में 52-52, एमपी में 37, राजस्थान में 25 और तमिलनाडु में 19 मौतें हुई हैं।

Apr 13, 2021  |  03:37 PM (IST)
कोरोना के 69% एक्टि केस सिर्फ 5 राज्यों में 

देश में कोरोना वायरस के 12,64,698 सक्रिय मामले हैं। 69% सक्रिय मामले सिर्फ 5 राज्यों में हैं। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 44.78% एक्टिव केस हैं।

Apr 13, 2021  |  02:34 PM (IST)
छत्तीसगढ़ सरकार ने खड़े किए हाथ

स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी मरीजों की देखभाल करना है, हम अन्य व्यवस्था नहीं कर सकते। मैंने इसके बारे में जिला प्रशासन से बात की। शवों को रखने की अधिक व्यवस्था की गई है।यह एक आलोचनात्मक स्थिति है। मामलों में उछाल है, सकारात्मकता का अनुपात भी बढ़ा है। यह नहीं कह सकता कि क्या केंद्र द्वारा जानबूझकर वेंटिलेटर भेजे गए थे, लेकिन कुछ वेंटिलेटर अभी भी काम नहीं कर रहे हैं।

Apr 13, 2021  |  02:19 PM (IST)
त्यौहारों की वजह से कर्फ्यू की अवधि में कटौती

उत्तराखंड के सीएम तीरथ सिंह रावत ने कहा कि आने वाले त्योहारों के मद्देनजर जिन जिलों में नाइट कर्फ्यू है उसमें कटौती की गई है। अब उन जिलों में रात 10 बजे की  जगह रात 10.30 बजे से सुबह पांच बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा

Chandrayaan 3