लाइव टीवी
  • Hindi News
  • India News
  • ECI By Election Results 2022 Election Commission of India live updates bihar west bengal Chhattisgarh by Election Results 2022 Live on eciresults nic in eci gov in
Live Blog

ECI By-Election Results 2022: उपचुनाव रिजल्ट, बंगाल-बिहार में BJP को झटका

Updated Apr 16, 2022 | 03:16 PM IST

बंगाल में लोकसभा की आसनसोल सीट और विधानसभा की बालीगंज सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे आज आ गए। बंगाल में आसनसोल लोकसभा सीट और बालीगंज विधानसभा सीट पर टीएमसी विजयी हुई जबकि बिहार की बोचहां सीट पर राजद के खाते में गई। इन सीटों पर उप चुनाव 12 अप्रैल को हुए। बंगाल में भाजपा को इस चुनाव में झटका लगा है।

Loading ...
तस्वीर साभार:  ANI
उपचुनावों में भाजपा को लगा झटका।

हिंसा की मामूली घटनाओं को छोड़कर पश्चिम बंगाल में आसनसोल लोकसभा सीट और बालीगंज विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मंगलवार को मतदान आमतौर पर शांतिपूर्ण रहा। एक अधिकारी ने बताया कि आसनसोल लोकसभा सीट पर शाम पांच बजे तक 64.03 प्रतिशत वोट पड़े जबकि बालीगंज सीट पर 41.10 फीसदी मतदान हुआ। महाराष्ट्र के कोल्हापुर नॉर्थ सीट कांग्रेस विधायक चंद्रकांत जाधव के निधन से खाली हुई थी। गत दिसंबर में जाधव की कोविड की वजह से मौत हुई। इस सीट पर उपचुनाव में कुल 15 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे।

Apr 16, 2022  |  02:48 PM (IST)
आसनसोल सीट पर विजयी हुए शत्रुघ्न सिन्हा 

आसनसोल लोकसभा सीट पर टीएमसी उम्‍मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा ने जीत हासिल की है। सिन्हा ने बीजेपी की अग्निमित्रा पाल को 1.75 लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से हराया है। हार के बाद पाल ने कहा कि चुनाव में कुछ कमियां रह गईं और वह जमीनी स्तर लोगों के लिए काम करेंगी।

Apr 16, 2022  |  02:12 PM (IST)
 पासवान ने मतदाताओं को धन्यवाद कहा

बोचहां सीट पर जीत दर्ज करने के बाद राजद उम्मीदवार अमर कुमार पासवान चुनाव ने अपने निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं को धन्यवाद दिया है। 

Apr 16, 2022  |  01:55 PM (IST)
बोचहां सीट: आरजेडी की बंपर जीत

25वें चक्र की मतगणना के बाद आरजेडी उम्मीदवार अमर पासवान को 82547 मत, बीजेपी उम्मीदवार बेबी कुमारी को 45889 मत और मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी की गीता कुमारी को 29276 मत मिले हैं।

Apr 16, 2022  |  01:39 PM (IST)
बालीगंज उप चुनाव : बाबुल सुप्रियो जीते

आसनसोल की टीएमसी की बड़ी जीत शत्रुघ्न सिन्हा का अभी तक 1.91 लाख का मार्जिन है। इससे पहले 2019 में बीजेपी उम्मीदवार के रूप में बाबुल सुप्रियो ने 1.97 लाख का अंतर हासिल किया था। मतगणना जारी है।  ऐसा लगता है कि पिछला मार्जिन पार हो जाएगा।

Apr 16, 2022  |  01:18 PM (IST)
उपचुनाव, विस की सभी सीटों पर BJP पीछे
बोचहां में आरजेडी उम्मीदवार, खैरागढ़ एवं कोल्हापुर नॉर्थ सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी और बालीगंज सीट पर टीएमसी उम्मीदवार आगे चल रहा है।
Apr 16, 2022  |  12:56 PM (IST)
बंगाल की दोनों सीटें हार सकती है भाजपा 

बालीगंज विधानसभा सीट और आसनसोल लोकसभा सीट पर टीएमसी की जीत तय मानी जा रही है। बालीगंज में 16वें राउंड में बाबुल सुप्रियो 14084 से आगे चल रहे हैं वहीं आसनसोल में टीएमसी के शत्रुघ्न सिन्हा अपनी बढ़त 1.10 लाख से ज्यादा की कर चुके हैं।

Apr 16, 2022  |  12:44 PM (IST)
कोल्हापुर नॉर्थ सीट पर वोटों की गिनती जारी

कोल्हापुर नॉर्थ सीट पर 13वें दौर का मतों की गिनती में कांग्रेस उम्मीदवार जाधव को 4386 वोट और भाजपा प्रत्याशी कदम को 2432 वोट मिले हैं। वहीं,  खैरागढ़ सीट पर नौवें दौर की मतगणना का काम पूरा हो गया है। इस दौर में भाजपा उम्मीदवार जंघेल को 4304 वोट और कांग्रेस उम्मीदवार यशोदा को 4310 वोट मिले हैं। 

Apr 16, 2022  |  12:31 PM (IST)
कोल्हापुर नॉर्थ सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी आगे चल रहीं

कोल्हापुर नॉर्थ सीट पर 12वें दौर की काउंटिंग पूरी हो गई है। इस चरण में कांग्रेस उम्मीदवार जाधव जयश्री को 4856 वोट और भाजपा प्रत्याशी सत्यजीत कदम को 2719 वोट मिले हैं। इस सीट पर गत 12 अप्रैल को उपचुनाव हुआ। कांग्रेस प्रत्याशी पहले चरण की काउंटिंग से ही बढ़त बनाई हुई हैं।  

Apr 16, 2022  |  12:15 PM (IST)
उपचुनावों के रुझान BJP के लिए अच्छे संकेत नहीं

उपचुनाव के रुझान कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के अच्छे संकेत दे रहे हैं। इन सीटों पर चुनाव आयोग के अब तक के अपडेट्स के मुताबिक महाराष्ट्र की कोल्हापुर नॉर्थ सीट पर नौवें दौर की काउंटिंग पूरी हो गई है। इस सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार आगे है। वहीं, छत्तीसगढ़ की खैरागढ़ सीट पर भी कांग्रेस बढ़त बनाए हुए है। खैरागढ़ सीट पर 7वें दौर की मतगणना पूरी हो गई है। इस सीट पर भाजपा उम्मीदवार कोमल जंघेल पीछे चल रहे हैं। 

Apr 16, 2022  |  11:49 AM (IST)
उपचुनाव : बिहार, बंगाल, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ में BJP पीछे

बंगाल की संसदीय औऱ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना जारी है। आसनसोल संसदीय सीट और बालीगंज विधानसभा सीट, दोनों ही जगह बीजेपी उम्मीदवार पीछे चल रहे हैं। वहीं बिहार के बोचहां सीट पर राजद उम्मीदवार आगे चल रहा है। 14 वें  चक्र की मतगणना के बाद आरजेडी उम्मीदवार अमर पासवान को 46292 मत,  बीजेपी उम्मीदवार बेबी कुमारी को 25238  मत और मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी की गीता कुमारी को 15 754 मत मिले हैं। 

Apr 16, 2022  |  11:07 AM (IST)
बोचहां सीट पर राजद आगे

बिहार की बोचहां सीट पर 10वें चक्र की काउंटिंग पूरी हो गई है। इस सीट पर राजद उम्मीदवार अमर पासवान बढ़त बनाए हुए हैं। भाजपा की बेबी कुमारी दूसरे और वीआईपी की गीती कुमारी तीसरे स्थान पर हैं।  10वें चक्र के बाद आरजेडी उम्मीदवार ने बीजेपी उम्मीदवार पर करीब 13,311 मतों से बढ़त बना ली है।

Apr 16, 2022  |  10:56 AM (IST)
खैरागढ़, कोल्हापुर नॉर्थ सीट पर कांग्रेस आगे

उप चुनाव के नतीजों पर चुनाव आयोग की तरफ से ताजा अपडेट्स जारी हो रहे हैं। खैरागढ़ सीट पर तीन राउंड की मतों की गिनती पूरी हो गई है। इस सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार आगे है वहीं, महाराष्ट्र की कोल्हापुर नॉर्थ सीट पर दूसरे राउंड की काउंटिंग पूरी हो गई है। यहां भी कांग्रेस प्रत्याशी भाजपा से आगे है। 

Apr 16, 2022  |  10:31 AM (IST)
आसनसोल, बालीगंज दोनों जगहों पर टीएमसी आगे

चुनाव आयोग के मुताबिक आसनसोल लोकसभा सीट और बालीगंज विधानसभा सीट दोनों जगहों पर टीएमसी उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। आसनसोल सीट से अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा टीएमसी उम्मीदवार हैं जबकि बालीगंज सीट से बाबुल सुप्रियो चुनाव मैदान में हैं। इन दोनों सीटों पर पहले राउंड की काउंटिंग पूरी हो गई है। 

Apr 16, 2022  |  10:07 AM (IST)
कोल्हापुर नार्थ सीट पर कांग्रेस को बढ़त

चुनाव आयोग के मुताबिक कोल्हापुर नॉर्थ सीट पर शुरुआती रुझान मिल गए हैं। इस सीट पर पहले राउंट की काउंटिंग पूरी हो गई है। अब तक के रुझान के मुताबिक कांग्रेस के उम्मीदवार जाधव जयश्री चंद्रकांत को 4856 वोट जबकि भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार को अब तक 2719 वोट मिले हैं। 

Apr 16, 2022  |  10:01 AM (IST)
कोल्हापुर नॉर्थ सीट पर कांग्रेस को बढ़त

चुनाव आयोग की ओर से जारी ताजा रुझान में कोल्हापुर नॉर्थ सीट पर कांग्रेस ने बढ़त बनाई है। इस सीट पर वोटों की गिनती जारी है। 

Apr 16, 2022  |  09:21 AM (IST)
बोचहां सीट पर राजद उम्मीदवार आगे
उपचुनाव पर चुनाव आयोग का अपडेट आया है। चुनाव आयोग ने कहा कि है शुरुआती रुझान में बोचहां विधानसभा सीट पर राजद उम्मीदवार ने बढ़त बनाई है। इस सीट पर वोटों की गिनती जारी है।
Apr 16, 2022  |  09:10 AM (IST)
बालीगंज सीट पर वोटों की गिनती जारी

बंगाल की बालीगंज सीट पर वोटों की गिनती जारी है। यहां से टीएमसी उम्मीदवार बाबुल सुप्रियो का कहना है कि इस सीट पर 41 प्रतिशत मतदान हुआ है जो कि फर्जी वोटिंग के आरोपों को झूठा बताता है। फर्जी वोटिंग हुई होती तो मतदान का प्रतिशत इससे कहीं ज्यादा होता। 

Chandrayaan 3