लाइव टीवी
  • Hindi News
  • India News
  • Farmers protest SKM Rail Roko Protest Today Live News Updates in Hindi Lakhimpur Kheri farmers protest news
Live Blog

Kisan Rail Roko Andolan: किसानों ने किया 6 घंटे का रेल रोको आंदोलन, 90 से ज्यादा ट्रेनें रोकी गईं, गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा की गिरफ्तारी और पद से हटाने की मांग

Updated Oct 18, 2021 | 07:24 PM IST

Kisan Rail Roko Andolan, Farmers Rail Roko Protest : लखीमपुर खीरी हिंसा के बाद किसान संगठनों ने अपना आंदोलन तेज कर दिया है। संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) के बैनर तले किसान संगठनों ने आज छह घंटे का राष्ट्रव्यापी 'रेल रोको' आंदोलन किया। किसान संगठन केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र को उनके पद से हटाने की मांग कर रहे हैं। लखीमपुर खीरी हिंसा में दर्ज एफआईआर में अजय मिश्र के बेटे आशीष मिश्र आरोपी हैं। इस मामले में आशीष न्यायिक हिरासत में जेल में बंद हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:  PTI
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र को हटाने के लिए किसानों का 'रेल रोको आंदोलन'।

Kisan Rail Roko Andolan, Farmers Rail Roko Protest : लखीमपुर कांड के विरोध में किसानों ने आज 6 घंटे का रेल रोको आंदोलन किया। किसानों ने अलग-अलग जगहों पर रेल की पटरियों पर बैठकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शकारी किसान केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा की बर्खास्तगी की मांग कर रहे हैं। किसानों की मांग है कि लखीमपुर खीरी हिंसा में दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। पंजाब-हरियाणा और यूपी में कई जगहों से प्रदर्शनकारियों की तस्वीरें लगातार सामने आईं। कई शहरों में प्रदर्शनकारी किसान रेलवे ट्रैक पर चक्का जाम कर बैठ गए और नारेबाजी की। आरोप है कि गत तीन अक्टूबर को आशीष मिश्र उस वाहन में सवार थे जिस गाड़ी ने किसानों को कुचला। किसान संगठन के आरोपों से अजय मिश्रा ने इंकार किया है। अजय की दलील है कि जिस समय यह घटना हुई उस समय वह घटनास्थल पर मौजूद नहीं थे। किसानों का आज का रेल रोको आंदोलन सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक चला। इससे रेलगाड़ियों का आवागमन प्रभावित हो सकता है। 

Oct 18, 2021  |  07:24 PM (IST)
'रेल रोको' आंदोलन ठीक था: राकेश टिकैत

किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि 'रेल रोको' आंदोलन ठीक था। हम अपनी आगे की रणनीति के लिए एक कार्यक्रम बनाएंगे। जब तक गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी को गिरफ्तार नहीं किया जाता और वह इस्तीफा नहीं देते, हम अपने विचार रखना जारी रखेंगे। वह आईपीसी की धारा 120 (बी) के तहत आरोपी है, वह खुले में नहीं घूम सकता। वह जांच को प्रभावित करेगा क्योंकि मामला उसके खिलाफ है, इसलिए वह खुद को बचाने की कोशिश करेगा। भारत सरकार को उनका इस्तीफा लेना चाहिए। अगर वह निर्दोष साबित होते हैं तो वे उन्हें दोबारा मंत्री बना सकते हैं।

Oct 18, 2021  |  04:34 PM (IST)
नोएडा में भी प्रदर्शन

नोएडा में महामाया फ्लाईओवर के पास भारतीय किसान यूनियन के सदस्यों ने प्रदर्शन किया। भारतीय किसान यूनियन के सदस्य ट्रैक्टर लेकर महामाया फ्लाईओवर के पास पहुंचे। आज लखीमपुर खीरी हिंसा को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य देशभर में रेल रोको प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी के चलते नोएडा में महामाया फ्लाईओवर के पास ट्रैक्टर लेकर पहुंचे।

Oct 18, 2021  |  03:21 PM (IST)
'रेल रोको आंदोनल' से 93 ट्रेनें प्रभावित, 27 ट्रेनों का परिचालन रद्द 

किसान आंदोलन से देश में करीब 90 ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। 36 रेगुलेट (Destination से पहले रुकीं हुई हैं ट्रेनें)। 27 ट्रेनों का परिचालन रद्द किया गया है जबकि एक ट्रेन को डायवर्ट किया गया है। 23 रेलगाड़ियां आंशिक रूप से स्थगित हुई हैं। किसान पांच जोन मे प्रदर्शन कर रहे हैं।  उत्तर जोन में 41 जगहों. उत्तर पश्चिम जोन में 16 जगहों, पूर्वोत्तर रेलवे की तीन जगहों, एनएफ के दो स्थानों और पूर्वी जोन के एक स्थान पर किसान प्रदर्शन कर रहे हैं। 

Oct 18, 2021  |  03:11 PM (IST)
पंजाब : रेल यातायात प्रभावित, यात्रियों को हुई परेशानी

'रेल रोको आंदोलन' से सबसे ज्यादा प्रभावित पंजाब राज्य हुआ है। लुधियाना के संयुक्त सीपी/सीटी दीपक पारीक ने कहा कि हमने कानून एवं व्यवस्था की स्थिति संभालने के लिए बल की पर्याप्त तैनाती की है। लुधियाना रेलवे स्टेशन पर यात्रियों ट्रेन के इंतजार में घंटों बैठना पड़ा।

Oct 18, 2021  |  02:09 PM (IST)
'रेल रोको आंदोलन' से करीब 50 ट्रेनें प्रभावित-उत्तर रेलवे

उत्तर रेलवे के सीपीआरओ ने कहा है कि किसान संगठनों के 'रेल रोको आंदोलन' के चलते करीब 50 ट्रेनें और 130 स्थानों पर रेल का आवागमन प्रभावित हुआ है। 

Oct 18, 2021  |  01:11 PM (IST)
यात्रियों को हो रही परेशानी
चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों का कहना है कि एसएएस नजर जिले के डेरा बस्सी तहसील के डप्पर स्टेशन पर ट्रेन स्थगित कर दी गई है। इससे यात्रियों को परेशानी हो रही है।
Oct 18, 2021  |  12:26 PM (IST)
मोदीनगर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रोकी
संयुक्त किसान मोर्चे के बैनर तले आज 'रेल रोक आंदोलन' चला रहे किसान संगठन जगह-जगह पर रेल सेवा बाधित कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने मोदीनगर रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन को रोका और फिर रेल पटरियों पर बैठ गए।
Oct 18, 2021  |  11:40 AM (IST)
बातचीत के लिए आगे आएं किसान संगठन-केंद्रीय मंत्री
केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने कहा कि एक साल से ऊपर हो गया इस आंदोलन का। फैसला तो बातचीत से होना है। किसान संगठनों को बातचीत के लिए आगे आना चाहिए। जिद पर अड़े रहने से कोई बात नहीं बनने वाली है। जनता परेशान होगी तो सरकार भी परेशान होगी। किसान संगठन कानूनों में यदि कोई संशोधन चाहते हैं तो उन्हें बातचीत के लिए आगे आना चाहिए।
Oct 18, 2021  |  11:35 AM (IST)
उत्तर रेलवे जोन के 30 स्थानों पर रेल सेवा प्रभावित

उत्तरी रेलवे के सीपीआरओ ने कहा है कि किसानों के 'रेल रोको आंदोलन' की वजह से उत्तर रेलवे जोन में 30 स्थानों पर रेल यातायात प्रभावित हुआ है जबकि आठ ट्रेनों का मार्ग बदला गया है। 

Oct 18, 2021  |  11:32 AM (IST)
जालंधर में ट्रेन रोकी

'रेल रोको आंदोलन' का सबसे ज्यादा असर पंजाब में देखने को मिल रहा है। जालंधर में भी किसान इस आंदोलन में शामिल हुए हैं। दकोहा फाटक के पास किसानों द्वारा रेल रोकी गई है। रेल में सफर कर रहे यात्री परेशान हैं।

Oct 18, 2021  |  10:23 AM (IST)
टिकैत ने कहा-सरकार ने हमसे कोई बात नहीं की
भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) ने नेता राकेश टिकैत ने कहा कि ये अलग-अलग जिलों में अलग-अलग जगह होगा। पूरे देश में वहां के लोगों को पता रहता है ​कि हमें कहां ट्रेन रोकनी है। भारत सरकार ने अभी हमसे कोई बात नहीं की है।
Oct 18, 2021  |  10:09 AM (IST)
 'रेल रोको आंदोलन' का पंजाब में ज्यादा असर, पटरी पर बैठे किसान

किसानों के 'रेल रोको आंदोलन' का सबसे ज्यादा असर पंजाब में देखने को मिल रहा है। किसान संगठनों के सदस्यों ने रेलवे के चार सेक्शन को बाधित किया है। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी मामले को लेकर किसान रोहतक में लगभग 12 जगह रेल रोककर धरने पर बैठेंगे। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए हैं। 3 एसपी व चार डीएसपी ,10 इंस्पेक्टर सहित भारी पुलिस बल को सुरक्षा में तैनात किया गया है। 

Oct 18, 2021  |  09:38 AM (IST)
अमृतसर पर रेल पटरी पर बैठे किसान
किसान संगठनों का 'रेल रोको आंदोलन' शुरू हो गया है। अमृतसर के देवी दासपुरा गांवा के पास रेलवे ट्रैक पर किसान बैठ गए हैं। पंजाब में कई जगहों पर किसान रेल पटरियों पर आ गए हैं।
Oct 18, 2021  |  09:35 AM (IST)
व्यवधान खड़े करने पर रासुका लगाएगी लखनऊ पुलिस

वहीं, किसान संगठनों के 'रेल रोको' आंदोलन पर उत्तर प्रदेश पुलिस ने बयान जारी किया है। पुलिस ने कहा है कि किसान संगठनों की ओर से बुलाए गए 'रेल रोको आंदोलन' में हिस्सा लेने वाले लोगों के खिलाफ वह कार्रवाई करेगी। लखनऊ पुलिस ने कहा है कि जिले में धारा 144 लागू किया गया है। पुलिस का कहना है कि यदि किसी ने सामान्य यातायात बाधित करने की कोशिश की तो वह उस पर रासुका लगाएगी।    

Oct 18, 2021  |  09:34 AM (IST)
एसकेएम का बयान

सकेएम ने बयान जारी कर रहा है कि ‘रेल रोको’ प्रदर्शन के दौरान सोमवार को पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न चार बजे तक सभी मार्गों पर छह घंटे के लिए रेल यातायात को रोका जाएगा। बयान में कहा गया, ‘गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा को बर्खास्त कर गिरफ्तार करने की मांग को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा ने कल राष्ट्रव्यापी रेल रोको कार्यक्रम की घोषणा की है ताकि लखीमपुर खीरी जनसंहार में न्याय मिल सके।’ मोर्चा ने कहा, ‘एसकेएम अपने सभी घटकों को 18 अक्टूबर को पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न चार बजे तक छह घंटे तक रेल रोकने का आह्वान करता है। एसकेएम अपील करता है कि यह शांतिपूर्ण और रेलवे की संपत्ति को बिना नुकसान पहुंचाए किया जाए।’
 

Chandrayaan 3