लाइव टीवी
  • Hindi News
  • India News
  • Highlights of 72nd Republic Day Glimpses of India valor and culture at Rajpath
Live Blog

72nd Republic Day Parade: राजपथ पर डकोटा विमानों का 'रुद्र' रूप, गौरवशाली इतिहास

Updated Jan 26, 2021 | 11:52 AM IST

देश 72वां गणतंत्र दिवस बना रहा है। राजपथ पर भारतीय सेना ने अपने शौर्य का प्रदर्शन किया तो झांकियों के जरिए पूरा देश एक जगह इकट्ठा हुआ। एक तरफ भारतीय पराक्रम कार्यक्रम की शोभा बढ़ा रहे थे तो दूसरी तरफ सांस्कृतिक छंटा संदेश दे रही थी कि सारे जहां से हिंदोस्ता हमारा। पूरा देश एक बंधन में बंधे हुए मानो कह रहा हो संघे शक्ति।

Loading ...
तस्वीर साभार:  BCCL
72 का हुआ भारतीय गणतंत्र

भारतीय गणतंत्र आज 72 साल का हो गया। साल 1950 में इस दिन देश के भविष्य को गढ़ने के लिए शब्दों के रूप में आदर्श स्थापित करने की दिशा में दस्तावेज तैयार किया गया था जिसे हम संविधान कहते हैं। देश के नीति नियंताओं ने महसूस किया था कि विविधता वाले इस समाज को चलाने के लिए कुछ बाध्यकारी व्यवस्था होनी चाहिए जिस पर हर किसी को अमल करना ही होगा। अलग अलग चुनौतियों के बीच भारत अपने सफर पर निरंतर कामयाबी के साथ आगे बढ़ रहा है। 

Jan 26, 2021  |  11:38 AM (IST)
डकोटा विमानों का 'रुद्र' रूप

'रुद्र' के गठन में एक डकोटा विमान शामिल है जो 2 Mi-17 IV हेलीकॉप्टरों से उड़ान भरता है। डकोटा 1947 में सीमा पार से आक्रमणकारियों को पीछे हटाने के लिए कश्मीर घाटी में सैनिकों को भर्ती करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

Jan 26, 2021  |  10:56 AM (IST)
राजपथ पर शौर्य और संस्कृति दोनों की झलक

राजपथ पर जहां एक तरफ देश की सशस्त्र सेनाओं ने अपने शौर्य का परिचय दिया तो दूसरी तरफ देश के अलग अलग राज्यों की झांकियों ने ना सिर्फ दुनिया का मन मोह लिया बल्कि यह संदेश दिया कि भारत जैसा विशाल देश किस तरह से समाज के हर तबके को साथ लेकर चलने में भरोसा करता है। चाहे सुदूर दक्षिण के राज्य हों या हिम से ढंके रहने वाले प्रदेश या मुख्य भूमि से कटे हुए राज्य एक दिन एक पथ पर इकट्ठा होकर संदेश देते हैं कि हम बेमिसाल हैं। 

पंजाब की झांकी 9 वें सिख गुरु, श्री गुरु तेग बहादुर की महिमा को दर्शाती है। झांकी में 'श्री गुरु तेग बहादुर की 400 वीं जयंती' थीम है। ट्रेलर के अंत में गुरु तेग बहादुर के अंतिम संस्कार स्थल गुरुद्वारा श्री रकाब गंज साहिब को दिखाया गया है।मोढ़ेरा स्थित सूर्य मंदिर की एक प्रतिकृति गजरथ की झांकी पर प्रदर्शित की गई हैय़झांकी में सूर्य मंदिर का हिस्सा, सबमांडप दिखाया गया है। यह 52 स्तंभ एक सौर वर्ष के 52 सप्ताह को दर्शाता है।

Jan 26, 2021  |  10:24 AM (IST)
राजपथ पर शौर्य का प्रदर्शन

राजपथ पर सेना अपने शौर्य का प्रदर्शन कर रही है। सेना के टैंक दुनिया को संदेश दे रहे हैं कि वो किसी भी मुश्किल का डटकर सामने करने के लिए तैयार हैं। वो अकारण किसी को परेशान करने में भरोसा नहीं रखते हैं। लेकिन उन्हें कोई चुनौती देगा तो वो उसे छोड़ने वाले भी नहीं हैं। 

Jan 26, 2021  |  10:05 AM (IST)
राजपथ पर परेड की शुरुआत

राजपथ पर परेड की शुरुआत हो चुकी है। भारत के दम को दुनिया देख रही है। 21 तोपों के साथ तिरंगे को सलामी दी गई। इसके साथ ही आसमां में भारतीय वायु सेना अपना दम दिखा रही है तो जमीन पर सैन्य बल और दूसरी एजेंसिया कदमताल के जरिए दुनिया को संदेश दे रहे हैं। 

Jan 26, 2021  |  09:38 AM (IST)
पीएम नरेंद्र मोदी ने जवानों को दी श्रद्धांजलि

नेशनल मेमोरियल वॉर पहुंच कर पीएम मोदी ने शहीदों को श्रद्दांजलि दी। इस मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ तीनों सेनाओं के प्रमुख मौजूद थे। शहीदों की याद में बैंड ने धुन बजाई और वीर जवानों के त्याग को याद किया। पीएम नरेंद्र मोदी ने विजिटर बुक में संदेश लिखा। 

Jan 26, 2021  |  09:06 AM (IST)
ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन ने दी बधाई

ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन ने भारतीय गणतंत्र दिवस की बधाई दी। उन्होंने वीडियो संदेश में कहा कि मैं अपने मित्र प्रधान मंत्री मोदी के निमंत्रण पर इस महत्वपूर्ण अवसर के लिए बहुत उत्सुकता से आपका स्वागत कर रहा था। हमारे दोनों देश टीके विकसित करने, उत्पादन करने और वितरित करने के लिए कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रहे हैं जो मानवता को महामारी से मुक्त करने में मदद करेंगे। इसके साथ ही कहा कि आने वाले महीनों में वो भारत निश्चित तौर पर आएंगे।

Jan 26, 2021  |  08:58 AM (IST)
ट्रैक्टर परेड देखते हुए खास इंतजाम

 गणतंत्र दिवस समारोह और किसानों की प्रस्तावित ट्रैक्टर परेड के मद्देनजर राजपथ और राष्ट्रीय राजधानी की कई सीमाओं पर हजारों सशस्त्र सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है।केन्द्र के तीन नए कृषि कानूनों का विरोध कर रहे 41 किसान संगठनों के प्रमुख संगठन संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा कि उनकी परेड मध्य दिल्ली में प्रवेश नहीं करेगी और यह गणतंत्र दिवस पर राजपथ पर होने वाली आधिकारिक परेड के समापन के बाद ही शुरू होगी।
संगठनों ने दावा किया है कि उनकी परेड में करीब दो लाख ट्रैक्टरों के हिस्सा लेने की उम्मीद है और यह सिंघू बॉर्डर, टिकरी बॉर्डर तथा गाज़ीपुर (यूपी गेट) से होकर गुजरेगी।संगठनों के अनुसार वाहनों की संख्या तय नहीं की गई है।प्रतिबंधित संगठन ‘सिख फॉर जस्टिस’ के गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान शहर की बिजली आपूर्ति को बाधित करने की धमकी देने के बाद बिजली के उपकेंद्रों पर गश्त भी बढ़ा दी गई है।
एक अधिकारी ने बताया कि निगरानी रखने के लिए करीब छह हजार सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए हैं। संदिग्ध लोगों की पहचान करने के लिए दिल्ली पुलिस द्वारा चेहरे से पहचान करने वाली प्रणाली भी प्रमुख स्थानों पर लगाई गई है।
राजपथ पर नजर रखने के लिए ऊंची इमारतों पर शार्प शूटरों और स्नाइपरों को तैनात किया गया है जहां राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अन्य गणमान्य व्यक्तियों और हजारों लोगों के साथ गणतंत्र दिवस का जश्न मनाएंगे।अधिकारी ने बताया कि राजपथ पर लोगों की जांच करने वाले कर्मी पीपीई किट पहने होंगे तथा मास्क एवं फेस शील्ड (चेहरे के आगे शीशा) लगाए हुए होंगे।पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शहर में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए पांच स्तरीय सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं।

Jan 26, 2021  |  08:44 AM (IST)
दिल्ली के 38 पुलिसकर्मी पुलिस पदक से सम्मानित

दिल्ली के 38 पुलिसकर्मियों को उनकी सेवाओं के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर 17 पुलिसकर्मियों को पुलिस वीरता पदक (पीएमजी)से, तीन पुलिसकर्मियों को उत्कृष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से तथा 18 पुलिसकर्मियों को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक से नवाजा गया।डीसीपी संजीव कुमार यादव तथा उनके विशेष प्रकोष्ठ दल के साथियों को 2018 में दिल्ली-एनसीआर में कुख्यात ‘‘क्रांति गिरोह’’ पर काबू पाने के लिए पुलिस वीरता पदक से सम्मानित किया गया।

पिछले वर्ष सितंबर में संदिग्ध आईएसआईएस आतंकवादी यूसुफ खान को पकड़ने तथा उसके पास से भारी गोला-बारूद बरामद करने वाले डीसीपी प्रमोद सिंह कुशवाह तथा उनके नेतृत्व वाले पुलिस दल को भी पुलिस वीरता पदक से सम्मानित किया गया।डीसीपी प्रमोद सिंह कुशवाह तथा निरीक्षक विनोद कुमार को पिछले वर्ष जनवरी में दिल्ली में आईएसआईएस के तीन आतंकवादियों को गिरफ्तार करने पर पीएमजी से सम्मानित किया गया।

Jan 26, 2021  |  08:33 AM (IST)
राजनीतिक दलों के दफ्तरों में झंडारोहण

देश के अलग अलग हिस्सों में राजनीतिक दलों के दफ्तरों में झंडारोहण किया गया। दिल्ली में बीजेपी के दफ्तर में राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने झंडारोहण किया तो अहमदाबाद में आरएसएस के दफ्तर में संघ प्रमुख मोहन भागवत ने झंडारोहण किया। 

Jan 26, 2021  |  07:54 AM (IST)
चप्पे चप्पे पर सुरक्षा व्यवस्था

देशभर में सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी रखी गई। राजधानी दिल्ली समेत मुंबई और अन्य शहरों में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है। आने जाने वालों की सघन तरीके से चेकिंग की जा रही है। कई जगहों पर रास्तों को डायवर्ट किया गया है जिससे गणतंत्र दिवस पर होने वाली परेड में किसी तरह की परेशानी से बचा जा सके।

Jan 26, 2021  |  07:47 AM (IST)
पीएम मोदी ने देश को दी बधाई

देश आज धूमधाम से 72वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट के जरिए देशवासियों को बधाई दी और दो शब्दों में लिखा जय हिंद। 

Chandrayaan 3