लाइव टीवी
  • Hindi News
  • India News
  • Kolkata Municipal Corporation KMC Election Results 2021 Live Kolkata Nagar Nigam Election Result 2021 Live Counting
Live Blog

Kolkata Nagar Nigam Election Results 2021: कोलकाता निकाय चुनाव में TMC की क्लीन स्वीप, जीतीं 134 सीटें, ममता बनर्जी का जलवा कायम, दीदी ने जताया आभार

Updated Dec 21, 2021 | 06:58 PM IST

Kolkata Municipal Corporation (KMC) Election Results 2021, Kolkata Nagar Nigam Election Result 2021 Updates: कोलकाता नगर निगम (KMC) के 144 वार्डों के लिए रविवार को 4,959 केंद्रो पर मतदान हुआ था आज इन सभी वार्डों के चुनाव नतीजे आए। क्लीन स्वीप करते हुए तृणमूल कांग्रेस ने 134 सीटों पर कब्जा जमाया है। कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए ये चुनाव कराए गए थे। भारतीय जनता पार्टी, लेफ्ट और कांग्रेस ने टीएमसी पर चुनाव में धांधली का आरोप लगाया था।

Loading ...
तस्वीर साभार:  ANI
कोलकाता नगर निगम चुनाव रिजल्ट

Kolkata Municipal Corporation (KMC) Election Results 2021, Kolkata Nagar Nigam Election Result 2021 Updates: कोलकाता नगर निगम के वोट की गिनती सुबह आठ बजे शुरू हो गई थी, वहां 144 सीटों पर हुए चुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं, क्लीन स्वीप करते हुए तृणमूल कांग्रेस ने 134 सीटों पर कब्जा जमाया है। ये नतीजे भाजपा के लिए बड़ा झटका है, जिसे महज तीन सीटों पर ही जीत मिल सकी है। रविवार को हुए मतदान के दौरान कई जगहों पर हिंसा की खबरें आईं थीं, कोलकाता के मध्य में कई मतदान केंद्रों पर देसी बम फेंके जाने की घटना सामने आई थीं, राज्य चुनाव आयोग के अधिकारी सौरव दास ने कहा कि हिंसा मामले में 195 लोगों की गिरफ्तारी हुई है जबकि 453 शिकायतें मिलीं थीं।

Dec 21, 2021  |  06:50 PM (IST)
कोलकाता निकाय चुनाव में 134 सीटें जीती TMC, भाजपा 3 पर ही सिमटी
कोलकाता नगर निगम की 144 सीटों पर हुए चुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं, क्लीन स्वीप करते हुए तृणमूल कांग्रेस ने 134 सीटों पर कब्जा जमाया है। ये नतीजे भाजपा के लिए बड़ा झटका है, जिसे महज तीन सीटों पर ही जीत मिल सकी है। वहीं सीएम ममता बनर्जी ने पत्रकारों से कहा, 'मैं इस जीत को राज्य के लोगों और मां माटी, मानुष को समर्पित करना चाहती हूं। भाजपा, कांग्रेस और माकपा जैसे कई राष्ट्रीय दलों ने हमारे खिलाफ चुनाव लड़ा, लेकिन वे सभी हार गए। यह जीत आने वाले दिनों में राष्ट्रीय राजनीति को रास्ता दिखाएगी।'
Dec 21, 2021  |  05:38 PM (IST)
TMC उम्मीदवारों ने 144 वार्डों में से 101 में जीत दर्ज कर ली है

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के सात महीने बाद तृणमूल कांग्रेस ने कोलकाता नगर निगम (KMC) की सत्ता पर मंगलवार को लगातार तीसरी बार कब्जा कर लिया। पार्टी के उम्मीदवारों ने 144 वार्डों में से 101 में जीत दर्ज कर ली है, जबकि 33 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है। भारतीय जनता पार्टी ने अबतक सिर्फ एक सीट जीती है और तीन अन्य पर उसके उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।कांग्रेस ने दो सीटों पर फतह हासिल की है, निगम की 144 सीटों पर सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हो गई थी।
 

Dec 21, 2021  |  03:25 PM (IST)
कोलकाता नगर निगम पर टीएमसी का कब्जा बरकरार

तृणमूल कांग्रेस ने लगातार तीसरी बार कोलकाता नगर निगम पर अपना वर्चस्व कायम रखा; 144 में से 89 सीटों पर जीत दर्ज की, 44 पर बढ़त है।

Dec 21, 2021  |  03:11 PM (IST)
54 वार्ड पर जीत चुकी है टीएमसी, 78 पर आगे

चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक केएमसी के 144 वार्डों में से टीएमसी 54 पर जीत दर्ज कर चुकी गै और वह 78 पर आगे चल रही है।

Dec 21, 2021  |  01:21 PM (IST)
13 वार्डों में जीती टीएमसी, 112 में बनाई बढ़त

तृणमूल कांग्रेस केएमसी की सत्ता में बनी रहेगी, यह करीब-करीब तय हो गया है। टीएमसी 13 वार्डों में जीत चुकी है और 112 वार्डों में आगे चल रही है। भाजपा उम्मीदवार पांच वार्डों में आगे चल रहे हैं। केएमसी के 144 वार्डों पर मतों की गिनती मंगलवार सुबह आठ बजे शुरू हुई।   

Dec 21, 2021  |  12:20 PM (IST)
'जनता ने बीजेपी को सबक सिखाया'
कोलकाता निकाय चुनावों में TMC को भारी बढ़त, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- 'जनता ने बीजेपी को सबक सिखाया, हमारी जीत इसलिए हुई क्योंकि हम जो बोलते हैं वो करते हैं।'
Dec 21, 2021  |  11:51 AM (IST)
133 वार्डों में आगे चल रही टीएमसी

कोलकाता नगर निगम चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। टीएमसी 133 वार्डों, भाजपा पांच, लेफ्ट 1, कांग्रेस 2 और अन्य तीन वार्डों में आगे चल रहे हैं। 
 

Dec 21, 2021  |  11:31 AM (IST)
कांग्रेस-टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प

नेताजी इंडोर स्टेडियम के बाहर कांग्रेस और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच भिड़ंत हो गई है। यहां कांग्रेस उम्मीदवार संतोष पाठक की जीत की घोषणा होने पर दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता एक-दूसरे से उलझ पड़े।

Dec 21, 2021  |  10:55 AM (IST)
सीपीएम के मजबूत होने से खुश हैं-फिरहाद
केएमसी चुनाव में टीएमसी बढ़त बनाई हुई है। टीएमसी बड़ी जीत की ओर अग्रसर है। टीएमसी की इस जीत पर ममता सरकार में मंत्री फिरहाद हकीम ने बयान दिया है। हकीम ने कहा है कि इस चुनाव में सीपीएम की मजबूती से उन्हें खुशी हो रही है। भाजपा की जगह सीपीएम का आगे आना अच्छा है। विपक्ष के तौर पर टीएमसी को लेफ्ट से कोई परेशानी नहीं है। हकीम ने कहा है कि बंगाल के लिए भारतीय जनता पार्टी सही नहीं है।
Dec 21, 2021  |  10:54 AM (IST)
वार्ड संख्या 11 से टीएमसी एमएलए अतिन घोष विजयी

कोलकाता नगर निगम चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। टीएमसी के एमएलए अतिन घोष वार्ड संख्या 11 से विजयी हुए हैं। 

Dec 21, 2021  |  10:54 AM (IST)
सात वार्ड में विजयी हुई टीएमसी

टीएमसी सात वार्ड में जीत दर्ज कर चुकी है और 108 वार्ड में आगे है। पश्चिम बंगाल चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक भाजपा चार वार्ड में आगे चल रही है। माकपा दो, कांग्रेस दो और निर्दलीय तीन वार्ड में आगे हैं। 

Dec 21, 2021  |  10:39 AM (IST)
भाजपा उम्मीदवार मीना देवी विजयी

वार्ड संख्या 88 से तृणमूल की एमपी माला रॉय ने जीत दर्ज की। भाजपा उम्मीदवार मीना देवी पुरोहित वार्ड संख्या 22 से विजयी हुई हैं। उन्होंने 1520 वोट से जीत दर्ज की है। वार्ड संख्या 137 से कांग्रेस के वसीम अंसारी ने जीत दर्ज की है। टीएमसी को 74 प्रतिशत, माकपा को नौ प्रतिशत और भाजपा को आठ प्रतिशत वोट मिले हैं। 

Dec 21, 2021  |  10:31 AM (IST)
बंपर जीत की ओर टीएमसी

कोलकाता नगर निगम चुनाव में तृणमूल कांग्रेस बंपर जीत की ओर अग्रसर है। टीएमसी 134 वार्डों में बढ़त बना चुकी है। उसे 74 प्रतिशत वोट मिले है। भाजपा उम्मीदवार तीन सीटों पर आगे चल रहे हैं।

Dec 21, 2021  |  10:06 AM (IST)
3 वार्डों में टीएमसी जीती

ताजा रुझानों के मुताबिक टीएमसी ने 116 सीटों पर बढ़त बना ली है जबकि भाजपा तीन, कांग्रेस दो और माकपा दो सीटों पर आगे चल रही है। टीएमसी ने 3 वार्डों में जीत दर्ज कर ली है। एक वार्ड पर अन्य उम्मीदवार विजयी हुआ है।

Dec 21, 2021  |  09:50 AM (IST)
टीएमसी का खुला खाता

टीएमसी ने 102 वार्डों में बढ़त बना ली है। पार्टी को एक वार्ड में जीत भी मिली है। भाजपा चार वार्डों में आगे चल रही है। लेफ्ट दो और कांग्रेस दो वार्डों में आगे है।

Dec 21, 2021  |  09:14 AM (IST)
TMC की 65 सीटों पर बढ़त

टीएमसी ने वार्ड संख्या 4,7,8, 93 पर बढ़त बढ़ाई है। अब टीएमसी की बढ़त 65 सीटों पर हो गई है। भाजपा उम्मीदवार तीन, लेफ्ट एक और कांग्रेस एक सीट पर आगे चल रहे हैं। 
 

Dec 21, 2021  |  09:07 AM (IST)
40 सीटों पर टीएमसी आगे

केएमसी चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक टीएमसी उम्मदीवार 40 सीटों पर आगे चल रहे हैं। आज केएमसी के 144 वार्ड के नतीजे आएंगे। 

Chandrayaan 3