लाइव टीवी
  • Hindi News
  • India News
  • Live Bihar Panchayat Election Result 2021 Bihar Mukhiya Chunav Election Result 2021 Live on sec bihar gov in
Live Blog

Bihar Panchayat Election Result 2021: बिहार के 35 जिलों में पंचायत चुनाव के तीसरे चरण की मतगणना, जानें कहां से कौन जीता

Updated Oct 26, 2021 | 01:15 PM IST

Bihar Panchayat Election Result 2021: बिहार के 35 जिलों के 50 प्रखंड़ों में पंचायत चुनाव के तीसरे चरण की मतगणना हुई। 8 अक्टूबर को तीसरे चरण में 58.16 फीसदी मतदान हुआ था।

Loading ...
बिहार मुखिया चुनाव रिजल्ट 2021

Bihar Panchayat Election Result 2021: बिहार में पंचायत चुनाव के तीसरे चरण की मतगणना हुई। 35 जिलों के 50 प्रखंडों में वोटों की गिनती गई मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हुई थी सभी मतगणना केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा की व्यवस्था रही। तीसरे चरण का पंचायत चुनाव शुक्रवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। हालांकि कुछ जगहों पर छिटपुट झड़पों और पथराव की घटनाएं सामने आईं थीं, राज्य चुनाव आयोग के मुताबिक तीसरे चरण में 58.16 फीसदी मतदान हुआ। गया में सबसे अधिक 65.42% दर्ज किया गया, इसके बाद नवादा और अरवल ने 62% प्रत्येक के साथ दर्ज किया। आयोग को शिकायत मिलने के बाद समस्तीपुर जिले के उजियारपुर ब्लॉक के दो और मुजफ्फरपुर के वार्ड नंबर 4 के तहत दो मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान का आदेश दिया गया था।

Oct 11, 2021  |  06:23 PM (IST)
बेगूसराय: 7 मुखिया चुनाव हारे

बेगूसराय के वीरपुर प्रखंड की 8 पंचायतों में से जगदर पंचायत की मुखिया आशा देवी ने सीट बचाई, अन्‍य 7 पुराने मुखिया चुनाव हारे।

Oct 11, 2021  |  05:09 PM (IST)
खगड़िया: एक बूथ पर पुनर्मतदान होगा

खगड़िया के गोगरी प्रखंड की 7 पंचायतों के मतगणना के बाद एक बूथ पर पुनर्मतदान होगा। रामपुर पंचायत की बूथ नंबर 185 की ईवीएम का रिजल्ट प्रकाशन बटन काम नहीं करने के कारण रिजल्ट प्रकाशन नहीं हो पाया।

Oct 11, 2021  |  04:01 PM (IST)
विधायक बीमा भारती की बेटी जीतीं

पंचायत चुनाव में कई नए प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है। भवानीपुर प्रखंड से जिला परिषद सदस्य पद के लिए विधायक बीमा भारती की बेटी ने जीत दर्ज की।

Oct 11, 2021  |  03:03 PM (IST)
दरभंगा के बहेड़ी के कई पंचायतों के मुखिया रिजल्ट घोषित

अटहर उत्तरी से पुनीता देवी चुनाव जीतीं।
अटहर दक्षिणी से वीणा देवी चुनाव जीतीं।
भच्छी से नरेश यादव चुनाव जीते।
रमौली गुजरौली पंचायत से शीला देवी चुनाव जीतीं।
सुसारी तुर्की से ज्योति देवी चुनाव जीतीं।
निमैठी से माधवी कुमारी चुनाव जीतीं।
पधारी से ज्योति देवी चुनाव जीतीं।
बलिगांव से राजीव मंडल चुनाव जीते।
हथौड़ी उत्तरी से अजीत कुमार चुनाव जीते। 
हथौड़ी दक्षिणी से कंचन सिंह चुनाव जीतीं।
 हरहच्चा से रहमती खातून चुनाव जीतीं।
जोरजा पंचायत से आशा देवी चुनाव जीतीं। 
धनौली से सुरेंद्र यादव चुनाव जीते।

Oct 11, 2021  |  02:17 PM (IST)
सहरसा में कई पंचायतों के नतीजे घोषित

पोखरैरा ग्राम पंचायत से मुखिया पद के लिए फरहाना अंजुम जीते, 
 खडका बसंत दक्षिणी ग्राम पंचायत से जितेंद्र झा जीते।
 खडका बसंत उत्तरी पंचायत से राजकुमारी देवी विजय हुईं।
 बाजितपुर भाउर ग्राम पंचायत से सुनील पासवान विजय हुए।
 बोखड़ा ग्राम पंचायत से शाहजहां बेगम ने जीत हासिल की।
 कुरहर ग्राम पंचायत से प्रियंका कुमारी विजयी।
गोलमा पश्चिम पंचायत से अणु देवी मुखिया पद पर विजय हुईं। 
पामा पंचायत से विनोद कुमार मुखिया बने।
 

Oct 10, 2021  |  02:25 PM (IST)
बेगूसराय-सिवान में कौन जीता

बेगूसराय की नौला पंचायत में विभा देवी मुखिया का चुनाव जीत गई हैं। सिवान जिले के सिधवल पंचायत के लिए संदेश साह मुखिया का चुनाव जीत गए हैं।

Oct 10, 2021  |  02:01 PM (IST)
विभा सिंह तीसरी बार मुखिया बनीं

सीतामढ़ी के बोखड़ा प्रखंड अंतर्गत जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्र संख्या 37 से मोहम्मद सिराजुल जीते। मधुबनी के फुलपरास की धर्मडीहा पंचायत में विभा सिंह तीसरी बार मुखिया बनीं।

Oct 10, 2021  |  12:53 PM (IST)
जमुई: मंजू देवी ने जीता चुनाव

जमुई के सदर प्रखंड की मंझवे पंचायत से मंजू देवी मुखिया चुनाव जीतीं। सीतामढ़ी के बथनाहा प्रखंड की सिंघरहिया पंचायत से मुखिया पद पर रूपम देवी जीतीं।
 

Oct 10, 2021  |  12:10 PM (IST)
लखीमपुर: गोपाल कुमार ने मुखिया को हराया

लखीसराय के हलसी प्रखंड की धीरा पंचायत से गोपाल कुमार ने निर्वतमान मुखिया सदानंद सिंह को हराया। वहीं बांका के रजौन उत्तरी से विभा देवी जिला परिषद सदस्य बनीं। 

Oct 10, 2021  |  11:30 AM (IST)
बक्सर: मुखिया पुष्पा देवी दूसरी बार जीतीं

पूर्वी चंपारण में भी मतगणना जारी। तुरकौलिया के जयसिंहपुर उत्तरी पंचायत में वार्ड 3 से गुड्डी देवी ने वार्ड सदस्य पद पर जीत दर्ज की। बक्सर के अटाव में निवर्तमान मुखिया पुष्पा देवी 22 मतों से दूसरी बार विजेता बनीं।

Oct 10, 2021  |  10:22 AM (IST)
औरंगाबाद में नतीज घोषित

दैनिक जागरण के अनुसार, औरंगाबाद जिले के बारुण प्रखंड के पिपरा पंचायत के पांच वार्ड सदस्यों का परिणाम घोषित हुआ। वार्ड- 1 से डोमा राजवंशी, वार्ड-2 से रीना देवी, वार्ड - 3 से सौरभ कुमार, वार्ड- 4 से प्रमोद मिश्रा एवं वार्ड- 5 से जगमोहन पासवान जीते।

Oct 10, 2021  |  09:53 AM (IST)
81 हजार से ज्यादा उम्मीदवारों के भाग्य का होना है फैसला

बिहार में पंचायत चुनाव में तीसरे चरण में 35 जिलों के 50 प्रखंडों में 23128 पदों के लिए 81616 उम्मीदवार मैदान में हैं।

Oct 10, 2021  |  09:52 AM (IST)
बांका में भी जारी गिनती

बांका जिले में भी मतों की गिनती जारी है। यहां रजौन प्रखंड के 18 पंचायत के उम्मीदवारों का रिजल्ट सामने आएगा।

Oct 10, 2021  |  09:51 AM (IST)
पहला नतीजा आया

बक्‍सर की चिलहरी पंचायत से मुखिया प्रत्याशी विभा देवी ने निवर्तमान मुखिया बबीता देवी  को 300 मतों से हराया।

Chandrayaan 3