लाइव टीवी
  • Hindi News
  • India News
  • Presidential Election Results 2022 LIVE Updates In Hindi Droupadi Murmu or Yashwant Sinha Counting of Votes Today
Live Blog

President Election Results 2022 Updates: द्रौपदी मुर्मू ने यशवंत सिन्हा को हराकर हासिल की बड़ी जीत, हर ओर भारी जश्न का माहौल

Updated Jul 21, 2022 | 09:46 PM IST

President Election Results 2022, Rashtrapati Chunav Result 2022 Updates: देश के 15वें राष्ट्रपति कौन होंगे इसका फैसला हो गया है और द्रौपदी मूर्मू यशवंत सिन्हा को हराकर चुनाव जीत गई हैं, गौर हो कि संसद भवन परिसर में वोटों की गिनती 11 बजे से शुरू हो हुई थी,18 जुलाई को हुई वोटिंग के हिसाब से NDA उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का जीतना लगभग तय मानी जा रही थी।

Loading ...
Presidential Election 2022 Result Updates

President Election Results 2022, Rashtrapati Chunav Result 2022 Updates:  देश का नया राष्ट्रपति कौन होगा इसे लेकर तस्वीर साफ हो गई है, ये लड़ाई एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू और विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के बीच थी, जिसमें द्रौपदी मुर्मू ने जीत हासिल की है और यशवंत सिन्हा को हराया है, ये जीत अच्छे मार्जिन से हासिल की है, वोटों की गिनती सुबह 11 बजे से संसद भवन के मतगणना कमरा नम्बर 63 में शुरू हुई थी, एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत तय मानी जा रही थी और बीजेपी इस जीत के बाद बड़े जश्न की तैयारी में है।

Jul 21, 2022  |  08:14 PM (IST)
यशवंत सिन्हा ने द्रौपदी मूर्मू को जीत की दी बधाई
विपक्ष के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने द्रौपदी मूर्मू को जीत की दी बधाई. ट्वीट में लिखा- "..भारत को उम्मीद है कि 15वें राष्ट्रपति के रूप में वो बिना किसी भय या पक्षपात के संविधान के संरक्षक के रूप में काम करेंगी."
Jul 21, 2022  |  09:13 PM (IST)
द्रौपदी मुर्मू ने हासिल की बड़ी जीत, यशवंत सिन्हा को किया पराजित
देश के राष्ट्रपति पद पर हुए चुनाव की तस्वीर साफ हो गई है और द्रौपदी मुर्मू ने यशवंत सिन्हा को पराजित कर बड़ी जीत हासिल की है, द्रौपदी मुर्मू की जीत के बाद देश को पहली आदिवासी महिला 'राष्ट्रपति' मिल जाएगी।
Jul 21, 2022  |  07:36 PM (IST)
द्रौपदी मुर्मू के पैतृक स्थान, ओडिशा के रायरंगपुर गांव में जश्न
एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के पैतृक स्थान, ओडिशा के रायरंगपुर गांव में जश्न चल रहा है, जो आगे चल रही है और जीत के करीब पहुंच रही है।
Jul 21, 2022  |  06:59 PM (IST)
दिल्ली में भाजपा मुख्यालय के बाहर जश्न में भारी भीड़
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत के करीब पहुंचते ही दिल्ली में भाजपा मुख्यालय के बाहर जश्न में भारी भीड़ जमा हो गई और लोग बेहद उत्साहित नजर आ रहे हैं।
Jul 21, 2022  |  07:37 PM (IST)
राष्ट्रपति चुनाव में विपक्षी सांसदों ने की क्रॉस वोटिंग

एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत तय हो चुकी है वहीं इस बीच बीजेपी ने दावा किया है कि 17 विपक्षी सांसदों ने भी क्रॉस वोटिंग की है और द्रौपदी मुर्मू को अपना वोट दिया है। 

Jul 21, 2022  |  05:08 PM (IST)
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान लोक कलाकारों के साथ आदिवासी नृत्य करते दिखाई दिए
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान लोक कलाकारों के साथ आदिवासी नृत्य करते दिखाई दिए। पहले दौर की मतगणना की समाप्ति के बाद NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू आगे चल रही हैं।
Jul 21, 2022  |  05:07 PM (IST)
पीएम मोदी रामनाथ कोविंद के विदाई समारोह की करेंगे मेजबानी


प्रधान मंत्री मोदी निवर्तमान राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद के लिए शुक्रवार 22 जुलाई को शाम दिल्ली के होटल अशोका में विदाई रात्रिभोज की मेजबानी करेंगे। इस दौरान रामनाथ कोविंद को सदस्यों की ओर से एक प्रशस्ति पत्र, एक स्मृति चिन्ह और सांसदों द्वारा हस्ताक्षरित एक हस्ताक्षर पुस्तिका भी भेंट की जाएगी। इस अवसर पर प्रधानमंत्री, उपराष्ट्रपति, लोकसभा अध्यक्ष सहित सभी लोकसभा राज्यसभा के सदस्य मौजूद रहेंगे। 
 

Jul 21, 2022  |  03:04 PM (IST)
Rashtrapati Chunav Results: सांसदों के वोटों में मुर्मू की बड़ी लीड़, अब राज्यों के मतों पर है नजर
राष्ट्रपति चुनाव में पहले राउंड के वोटों की गिनती पूरी, सांसदों के बैलेट वोटों से द्रौपदी मुर्मू को मिले 540 वोट
Jul 21, 2022  |  02:46 PM (IST)
Rashtrapati Chunav Results: सांसदों के वोटों की गिनती पूरी, मुर्मू को मिले इतने वोट

राज्यसभा औऱ लोकसभा के सांसदों के कुल 748 वोट वैलिड पाए गए। सांसदों के वोट से मुर्मू को 540 वोट मिले हैं जिनकी वैल्यू कुल 3 लाख 78 हजार वोट है। वहीं यशवंत सिन्हां को  208 वोट मिले जिनकी वैल्यू 1 लाख 45 हजार 600 हो रही है। करीब 15 सांसदों के वोट अमान्य करार दिए गए हैं। द्रौपदी मुर्मू के राज्य और गांव में उनकी जीत को लेकर अभी से जश्न मनाया जा रहा है।

Jul 21, 2022  |  02:17 PM (IST)
Rashtrapati Chunav Results: सासंदों के वोटों की हो रही है गिनती

राष्ट्रपति चुनाव की मतगणना में अभी सांसदों के मतों की गणना हो रही है और इसके बाद राज्य के मतों की गिनती होगी।  इसके बाद राष्ट्रपति चुनाव के लिए बनाए गए रिटर्निग अधिकारी, राज्यसभा के महासचिव पीसी मोदी इन मतपत्रों की जांच करेंगे। इसके बाद द्रौपदी मुर्मू और यशवंत सिन्हा के पक्ष में पड़े वोटों को अलग किया जाएगा।

Jul 21, 2022  |  01:15 PM (IST)
Rashtrapati Chunav Results: जारी है मतगणना
राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतगणना आज सुबह से ही जारी है। आज सुबह औपचारिक मतगणना शुरू होने के बाद पहले विभिन्न राज्यों के सांसदों के हरे रंग के मतपत्रों की छंटाई की जा रही है।
Jul 21, 2022  |  12:40 PM (IST)
Rashtrapati Chunav Results: मुर्मू होंगी पहली आदिवासी राष्ट्रपति

द्रौपदी मुर्मू भारत में राष्ट्रपति पद पर काबिज होने वाली पहली आदिवासी महिला होंगी। ओडिशा के सुदूर मयूरभंज जिले के एक संथाल गाँव से आनी वाली और क्लास 3 की राज्य सरकार की कर्मचारी से लेकर स्कूल शिक्षक तक, राजनेता से लेकर भारत की पहली महिला आदिवासी राज्यपाल तक, मुर्मू का राजनीतिक जीवन असाधारण रहा है। ओडिशा के साढ़े चार करोड़ लोगों के लिए यह और खुशी की बात है कि मुर्मू उनके राज्य से हैं।

Jul 21, 2022  |  12:07 PM (IST)
Presidential Election Results Live: द्रौपदी मुर्मू पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू का बयान

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा,' पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति होने से न केवल आदिवासी, बल्कि देश में सभी को गर्व की अनुभूति होने वाली है। मुझे पता चला है कि सभी प्रमुख आदिवासी नेता राष्ट्रपति बनने की संभावना को बधाई देने के लिए दिल्ली आएंगे।'

Jul 21, 2022  |  11:53 AM (IST)
Rashtrapati Chunav Results: 11 राज्यों में हुई 100 फीसदी वोटिंग

राष्ट्रपति चुनाव के लिए 18 जुलाई को संसद भवन और राज्यों की विधानसभाओं में वोट डाले गए थे। चुनाव आयोग द्वारा की गई घोषणा के मुताबिक, निर्वाचक मंडल में शामिल 4796 व्यक्तियों में से 99 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ था। देश के 11 राज्यों और संघ शासित प्रदेश पुड्डुचेरी में 100 प्रतिशत वोटिंग हुई थी।

Jul 21, 2022  |  11:31 AM (IST)
Rashtrapati Chunav Results: क्रम के अनुसार भी होगी मतों की गणना

 द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में पड़े प्राथमिकता वाले वोट को उनके ट्रे में रखा जाएगा और यशवंत सिन्हा के पक्ष में पड़े प्राथमिकता वाले वोटों को सिन्हा वाले ट्रे में रखा जाएगा। इसके बाद वोटों की गिनती शुरू होगी। वोटों की यह गिनती क्रमानुसार भी की जाएगी। सबसे पहले सांसदों द्वारा डाले गए वोटों की गिनती होगी और इसके बाद विधायकों के मतों की गिनती की जाएगी।

Jul 21, 2022  |  11:02 AM (IST)
Rashtrapati Chunav Results: शुरू हुई मतगणना

राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतगणना शुरू हो चुकी है। शाम तक नतीजे घोषित जाएंगे। संसद भवन परिसर में कड़ी सुरक्षा के बीच काउंटिंग हो रही है। एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत तय मानी जा रही है अब यह देखना होगा कि मतों का अंतर कितना होता है।

Jul 21, 2022  |  10:38 AM (IST)
मतणना की तैयारियां पूरी
दिल्ली | राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटों की गिनती आज सुबह 11 बजे से शुरू होगी जिसके लिए संसद में तैयारियां चल रही हैं।
Chandrayaan 3