लाइव टीवी
  • Hindi News
  • India News
  • Rahul Gandhi National Herald Case today Live News Updates Rahul Gandhi to face ED again today in National Herald case
Live Blog

Rahul Gandhi National Herald Case: राहुल गांधी से लगातार 3 दिन हुई पूछताछ, ED ने शुक्रवार को फिर आने को कहा, 240 कांग्रेसी नेता हिरासत में

Updated Jun 15, 2022 | 11:59 PM IST

Rahul Gandhi National Herald Case Today Live News Updates: नेशनल हेराल्ड केस में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं वायनाड के सांसद राहुल गांधी से आज लगातार तीसरे दिन पूछताछ की। सोमवार को राहुल से करीब 10 घंटे और मंगलवार को 10 घंटे से ज्यादा समय तक पूछताछ हुई। ईडी से जुड़े सूत्रों का कहना है कि राहुल के जवाबों से ईडी के अधिकारी संतुष्ट नहीं हैं। राहुल इस तरह के जवाब दे रहे हैं मानो कि वह पहले से तैयारी करके आए हों। अब उनसे शुक्रवार को पूछताछ होगी।

Loading ...
राहुल गांधी नेशनल हेराल्ड केस LIVE अपडेट्स

Rahul Gandhi National Herald Case Today Live News Updates: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी नेशनल हेराल्ड समाचार पत्र से जुड़े कथित धनशोधन के एक मामले में लगातार तीसरे दिन बुधवार को भी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश हुए और जांच एजेंसी ने उनसे करीब आठ घंटे पूछताछ की। बुधवार को लगातार तीसरे दिन पूछताछ के बाद ईडी अब तक राहुल गांधी से कई सत्रों में करीब 30 घंटे पूछताछ कर चुकी है। अधिकारियों ने बताया कि कांग्रेस सांसद ने बृहस्पतिवार के लिए छूट मांगी जिसकी अनुमति दे दी गई।

सूत्रों का कहना है कि पहले दो दिनों में राहुल से करीब छह घंटे की पूछताछ हुई है। बाकी समय वह अपने बयान को ठीक कराते रहे हैं। राहुल से इस पूछताछ के खिलाफ कांग्रेस ने मोर्चा खोला है और उसके सभी वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता सड़कों पर हैं। सोमवार एवं मंगलवार को दोनों दिन अकबर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय एवं इससे करीब डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर स्थित ईडी के दफ्तर के सामने कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध-प्रदर्शन किया। इन इलाकों में धारा 144 लागू होने के बावजूद कांग्रेस नेताओं ने उग्र प्रदर्शन किया। इलाके में शांति कायम करने के लिए इन दो दनों में दिल्ली पुलिस ने नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।

Jun 15, 2022  |  11:57 PM (IST)
दिल्ली पुलिस का पक्ष

एसपी हुड्डा ने कहा कि मुख्यालय में जमा हुए लगभग 150 कांग्रेसी लोग बाहर आए और बैरिकेड्स तोड़ दिए। फिर हमने पुलिस के निर्देशों का पालन नहीं करने पर 1-2 को फिर से गेट से हिरासत में ले लिया। कोई गड़बड़ी नहीं की गई।  

Jun 15, 2022  |  11:59 PM (IST)
कांग्रेस ने दर्ज कराई शिकायत

कांग्रेस ने तुगलक रोड पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। वरिष्ठ नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने एसीपी और एसएचओ के साथ मुलाकात की और एक विस्तृत लिखित शिकायत पेश की, जिसमें दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के 24 अकबर रोड पर प्रवेश करने, बिना उकसावे के कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर हमला करने की अवैध कार्रवाई पर प्रकाश डाला गया। कांग्रेस महासचिव अविनाश पांडे ने कहा कि हम 3 दिनों से शांतिपूर्ण तरीके से विरोध कर रहे थे लेकिन आज पुलिस अधिकारी जबरदस्ती हमारे कार्यालय में घुस गए और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की। यह लोकतंत्र के लिए एक चुनौती है। हम मौके पर पुलिस अधिकारियों के अवैध कार्यों को उजागर करते हुए एक प्राथमिकी दर्ज करेंगे।

Jun 15, 2022  |  10:52 PM (IST)
240 कांग्रेसियों को हिरासत में लिया गया

नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल गांधी के खिलाफ ईडी की जांच के विरोध में प्रदर्शन करने पर नई दिल्ली इलाके से आज करीब 240 लोगों को हिरासत में लिया गया, जिनमें 8-10 वरिष्ठ (कांग्रेस) नेता भी शामिल हैं। बाकी पदाधिकारी, कार्यकर्ता हैं। दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीपी (लॉ एंड ऑर्डर) सागर प्रीत हुड्डा ने ये जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा कोई बल प्रयोग नहीं किया गया। कुछ लोगों ने बैरिकेड्स तोड़ दिए और हमारे साथ हाथापाई करने लगे, जिससे 1-2 पुलिसकर्मी घायल हो गए और सार्वजनिक असुविधा के लिए टायर भी जला दिए गए।

Jun 15, 2022  |  10:07 PM (IST)
राहुल से आज की पूछताछ पूरी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ईडी कार्यालय से रवाना हुए। उन्हें नेशनल हेराल्ड मामले में शुक्रवार को फिर से जांच में शामिल होने के लिए कहा गया है।

Jun 15, 2022  |  09:05 PM (IST)
राहुल को शुक्रवार को ED के सामने पेश होना होगा

ईडी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को नेशनल हेराल्ड मामले की जांच में दोबारा शामिल होने के लिए शुक्रवार को पेश होने को कहा है।

Jun 15, 2022  |  06:32 PM (IST)
कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हंगामा जारी

नेशनल हेराल्ड केस में आज लगातार तीसरे दिन राहुल गांधी से ED पूछताछ कर रही है। दूसरी तरफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हंगामा जारी है। शहर-शहर सड़कों पर संग्राम जारी है। दिल्ली से दोपहर के वक्त ऐसी कई तस्वीरें सामने आईं। कहीं धक्का मुक्की हुई, कहीं आगजनी की गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि कांग्रेस दफ्तर में घुसकर दिल्ली पुलिस ने मारपीट की है।
 

Jun 15, 2022  |  06:05 PM (IST)
कुछ बदमाशों ने टायर जला दिए और बैरिकेड्स को क्षतिग्रस्त कर दिया: दिल्ली पुलिस

दिल्ली पुलिस ने कहा कि पिछले 3 दिनों से कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के अनुसार निर्धारित स्थलों पर ही जुलूस निकालने के लिए कहा जा रहा था। लेकिन उन्होंने जंतर मंतर पर विरोध जारी रखा और सार्वजनिक अशांति पैदा करने की कोशिश की। आज फिर कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय से जुलूस निकालने की कोशिश की। कुछ बदमाशों ने टायर जला दिए और बैरिकेड्स को क्षतिग्रस्त कर दिया जिससे ट्रैफिक जाम और असुविधा हुई। पुलिस ने अत्यंत संयम के साथ स्थिति को बिगड़ने से रोकने का प्रयास किया।

Jun 15, 2022  |  04:11 PM (IST)
फिर से ED दफ्तर पहुंचे राहुल गांधी

राहुल गांधी एक बार फिर ईडी के दफ्तर पहुंच गए हैं। लंच ब्रेक के बाद वो ईडी के दफ्तर पहुंचे हैं। आज उनसे लगातार तीसरे दिन पूछताछ हो रही है।

Jun 15, 2022  |  04:05 PM (IST)
दिल्ली पुलिस पार्टी मुख्यालय में घुस कर लाठीचार्ज कर रही : पायलट

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि जिस प्रकार से अनावश्यक दवाब बना कर एजेंसी का इस्तेमाल किया जा रहा है, हम उसका विरोध करते हैं। केस में कोई तथ्य और आधार नहीं है। 7 साल बाद राष्ट्रपति चुनाव और विधानसभा चुनावों के निकट पार्टी पर दवाब बनाने की कोशिश हो रही है। हम पर दवाब बनाना राजनीतिक साजिश है। दिल्ली पुलिस पार्टी मुख्यालय में घुस कर लाठीचार्ज कर रही है। नेताओं को नजरबंद किया जा रहा है। लोकतंत्र में हमें विरोध करने का अधिकार है। हमने कोई कानून नहीं तोड़ा है। सरकार के पास हमारी आवाज को दबाने का अधिकार नहीं है।

Jun 15, 2022  |  04:03 PM (IST)
सचिन पायलट को पुलिस ने हिरासत में लिया

दिल्ली: नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा राहुल गांधी से पूछताछ को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं के विरोध के बीच कांग्रेस नेता सचिन पायलट को पुलिस ने हिरासत में लिया। 
 

Jun 15, 2022  |  01:38 PM (IST)
इसे हम याद रखेंगे-सुरजेवाला

कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा है कि बीजेपी, मोदी सरकार और दिल्ली पुलिस अब गुंडागर्दी पर उतर आई है। एआईसीसी कार्यालय में घुस कर कार्यकर्ताओं और नेताओं को मारना-पीटना संयम की सब हदें पार कर गई है। दिल्ली पुलिस के कठपुतली अधिकारी भी जान लें कि ये याद रखा जाएगा। 

Jun 15, 2022  |  01:05 PM (IST)
ED ऑफिस के बाहर टायर जलाया

राहुल गांधी से ED की पूछताछ के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने प्रवर्तन निदेशालय के बाहर टायर जलाकर प्रदर्शन किया।

Jun 15, 2022  |  12:28 PM (IST)
धरने पर बैठे बघेल और चौधरी

कांग्रेस मुख्यालय के बाहर कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन जारी है। यहां प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं से पुलिस की झड़प हुई है। कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि 'सरकार के इशारे पर पुलिस गुंडागर्दी कर रही है। देश के इतिहास में हमने इतनी बर्बरता कभी नहीं देखी'। पार्टी मुख्यालय के बाहर चौधरी और छत्तीसगढ़ के सीएम धरने पर बैठ गए हैं। 

Jun 15, 2022  |  12:00 PM (IST)
पूछताछ में शामिल होने ED दफ्तर पहुंचे राहुल गांधी
नेशनल हेराल्ड केस में पूछताछ के लिए राहुल गांधी प्रवर्तन निदेशालय के दफ्तर पहुंच गए हैं। आज पूछताछ का तीसरा दिन है। राहुल को आज ईडी के दफ्तर 11 बजे पहुंचना था लेकिन वह आज देरी से तुगलक रोड स्थित अपने आवास से निकले। पहले दो दिन राहुल अपने घर से निकलने के बाद अकबर रोड स्थित पार्टी मुख्यालय पहुंचे थे और इसके बाद ईडी दफ्तर के लिए रवाना हुए थे लेकिन आज कांग्रेस नेता सीधे अपने आवास से जांच एजेंसी के ऑफिस पहुंचे हैं। वहीं, कांग्रेस मुख्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं का विरोध-प्रदर्शन जारी है।
Jun 15, 2022  |  11:32 AM (IST)
बड़ी खबर, सूत्रों ने बताया-दो दिनों में राहुल से साढ़े 6 घंटे हुई पूछताछ

राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ पर बड़ी खबर आई है। सूत्रों को कहना है कि बीते दो दिनों में कांग्रेस नेता से केवल साढ़े छह घंटे पूछताछ हुई है। वह दो दिनों में करीब 18 घंटे ईडी दफ्तर में रहे हैं। बताया जा रहा है कि बाकी समय में वह केवल अपने बयानों को ठीक कराते रहे हैं। सोमवार को राहुल से तीन घंटे और मंगलवार को साढ़े तीन घंटे पूछताछ हुई। 

Jun 15, 2022  |  10:19 AM (IST)
'ये 8 साल का काला अध्याय'

दिल्ली में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि ये 8 साल का काला अध्याय है, इतिहास में इस 8 साल को अगर देखा जाएगा तो ये काला अध्याय के रूप मे देखा जाएगा क्योंकि इसमें संवैधानिक धज्जियां उड़ रही है, लोकतंत्र खतरे में हैं और पूरे देशवासी बहुत दुखी हैं और तनाव में हैं। कांग्रेस मुख्यालय में कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन जारी है। कार्यकर्ताओं ने 'राहुल गांधी जिंदाबाद' के नारे लगाते देखे गए। 

Jun 15, 2022  |  10:01 AM (IST)
राहुल की आवाज दबा रही सरकार-बघेल

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिल्ली में मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि देश के हर मुद्दे को राहुल गांधी ने उठाया है और इसलिए इन्हें परेशान किया जा रहा है। इनका (भाजपा) का जो राष्ट्रवाद है वो आयातित राष्ट्रवाद है, उस राष्ट्रवाद में जो भी विरोध में हो उसे दबा दिया जाए और कुचल दिया जाए। पूरे देश में जो हालात हैं वो सबके सामने हैं। तीन दिन से हमलोग दिल्ली में है और पहले दिन 200 लोगों को अनुमति दी गई, कल कुछ नेताओं को अनुमति दी गई और आज तो हद हो गई कि हम अपने स्टाफ को भी नहीं ला सकते हैं।

Chandrayaan 3