लाइव टीवी
  • Hindi News
  • India News
  • Ram Janambhoomi Ayodhya Ram Mandir Bhoomi Pujan Live Updates Foundation Stone Laying Of Ram Temple By PM Modi
Live Blog

राम मंदिर निर्माण भूमि पूजन: पीएम मोदी बोले- राम हमारे मन में गढ़े हुए हैं, हमारे भीतर घुल-मिल गए हैं

Updated Aug 05, 2020 | 03:01 PM IST

Ayodhya Ram Mandir Nirman Bhoomi Pujan Updates:प्रधानमंत्री ने आज अयोध्या में भव्य राम मंदिर की आधारशिला रखी। इसके बाद अपने संबोधन में उन्होंने देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि कई वर्षों से टेंट में रह रहे थे रामलला। टूटना और फिर उठ खड़ा होना, सदियों से जारी इस क्रम से राम जन्मभूमि आज मुक्त हुई है।

Loading ...

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली से अयोध्या पहुंचकर हुनुमानगढ़ी के दर्शन किए और फिर रामलला के दर्शन कर पूजा अर्चना की। इसके बाद पीएम मोदी भूमि पूजन के अनुष्ठान में शामिल हुए और मंदिर की आधारशिला रखी। भूमि पूजन करने के बाद अपने संबोधन में पीएम मोदी ने राम के चरित्र का बखान करते हुए कहा कि राम मंदिर राम हमारे मन में गढ़े हुए हैं, हमारे भीतर घुल-मिल गए हैं। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम का चरित्र और आदर्श ही महात्मा गांधी के रामराज्य का मार्ग है। 

Aug 05, 2020  |  02:48 PM (IST)
राम मंदिर भूमि पूजन के मौके पर ममता ने विविधता में एकता की अपील की

 पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को अयोध्या में राम मंदिर की आधारशिला रखे जाने के मौके पर विविधता में एकता की अपील की। बनर्जी ने ट्वीट करते हुए कहा, ''हिंदू-मुस्लिम-सिख-ईसाई, आपस में हैं भाई-भाई! मेरा भारत महान, महान हमारा हिंदुस्तान। हमारे देश को विविधता में एकता की सदियों पुरानी विरासत को सदैव बरकरार रखना चाहिये और हमें अंतिम सांस तक इसकी रक्षा करनी है।''

Aug 05, 2020  |  02:08 PM (IST)
हमें आपसी शिलाओं से इन मंदिर की शिलाओं को जोड़ना है- पीएम

पीएम मोदी ने कहा, 'राम परिवर्तन के पक्षधर हैं, राम आधुनिकता के पक्षधर हैं। उनकी इन्हीं प्रेरणाओं के साथ आज भारत आगे बढ़ रहा है। उन्होंने हमें अपने कर्तव्यों का पालन करने की सीख दी है। उन्होंने हमें आपसी प्रेम से इन शिलाओं को जोड़ना है। जब-जब मानव ने राम को माना है हमारा विकास हुआ है। हमें सबकी भावनाओं का ख्याल रखना है। अपने परिश्रम से एक आत्मविश्वासी और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण करना है।'

Aug 05, 2020  |  02:06 PM (IST)
गांधी जी ने भी राम राज्य का सपना देखा था- मोदी

पीएम मोदी ने कहा- हमारे यहां शास्त्रों में कहा गया है कि पूरी पृथ्वी में राम के जैसा दयावान कोई हुआ ही नहीं। श्रीराम का सामाजिक संदेश है कि नर, नारी सभी समान रूप से सुखी हो। उनका संदेश है कि किसान पशुपालक सभी खुश रहें। राम ने कहा कि बुजुर्गों की बराबर सेवा होनी चाहिए। जो शरण में आए उसकी रक्षा करना सभी का कर्तव्य है। श्रीराम का संदेश है कि अपनी मातृभूमि स्वर्ग से भी बढ़कर होती है। ये भी राम जी ही कहते हैं कि भय बिनु होई न प्रीति। राम की यही नीति, रीति सदियों से भारत का मार्गदशन करती रही है। महात्मा गांधी ने इन्हीं संदेशों में रामराज्य का सपना देखा था।'

Aug 05, 2020  |  01:55 PM (IST)
राम ने हर किसी के महत्व को पहचाना- मोदी

पीएम मोदी ने कहा, 'श्रीराम ने सामाजिक समरसता को अपने प्रेम का आधार बनाया। उन्होंने हर किसी से सहयोग लिया। यहां तक कि एक गिलहरी की महत्ता को भी उन्होंने स्वीकार किया। राम की दृढ़ता युगों युगों तक प्रेरित करती रहेगी। गरीबों और दीन दुखियों पर उनकी विशेष कृपा रहेगी। इसलिए माता सीता उनसे कहती हैं-दीन दयाल बिरिदु संभारी, हरहु नाथ मम संकट भारी'। जो राम मध्य युग में तुलसी, नानक और कबीर के दोहों में हैं। राम की यही सर्वव्यापकता भारत की विविधता में अनेकता का प्रतीक है।'

Aug 05, 2020  |  01:51 PM (IST)
मंदिर बनने से इस क्षेत्र में पूरा अर्थतंत्र बदल जाएगा- मोदी

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा, 'सोचिए पूरी दुनिया के लोग यहां दर्शन करने आएंगे। कितना कुछ बदल जाएगा, पूरा अर्थतंत्र बदल जाएगा। ये महोत्सव है विश्वास को मन से जोड़ने का, लोक को आस्था से जोड़ने का, वर्तमान को अतीत से जोड़ने का और स्व को संस्कार से जोड़ने का। आज का यह ऐतिहासिक पल युगों युगों तक भारत की कीर्ति पताका को फहराते रहेंगे। आज का ये दिन सत्य, अहिंसा, आस्था और बलिदान को न्याय प्रिय भारत की भेंट हैं।.

Aug 05, 2020  |  01:49 PM (IST)
राम हमारे मन में गढ़े हुए हैं- मोदी

पीएम मोदी ने कहा, 'राम मंदिर के लिए कई-कई पीढ़ियों ने सदियों तक संघर्ष किया आज ये पल उसी का नतीजा है। जिनके त्याग से आज ये सपना साकार हो रहा है, जिनकी तपस्या राम मंदिर में नीवं की तरह जुड़ी हुईं हैं, मैं उन सभी लोगों को 130 करोड़ देशवासियों की तरफ से सर झुकाकर नमन करता हूं। राम मंदिर के आंदोलन से जुड़ा हर शख्स जो जहां है वो इस आयोजन को देख रहा है, वो भाव विभोर है और सभी को आशीर्वाद दे रहा है। राम हमारे मन में गढ़े हुए हैं। आप भगवान राम की अद्भुत शक्ति देखिए, क्या कुछ नहीं हुआ अस्तित्व मिटाने का लेकिन राम आज भी हमारे मन में बसे हैं और हमारी संस्कृति के आधार है। श्रीराम मर्यादा पुरुषोत्तम हैं।'

Aug 05, 2020  |  01:38 PM (IST)
सियावर राम चंद्र की जय, जय सियाराम- मोदी


आज ये जयघोष सिर्फ सियाराम की नगरी में ही नहीं सुनाई दे रहा है बल्कि इसकी गूंज पूरे विश्व में फैल रही है। देशवासियों और विश्वभर में फैले करोड़ों भक्तों को आज के इस शुभअवसर पर बधाई। ये मेरा सौभाग्य है कि मुझे श्रीराम क्षेत्र ट्रस्ट ने यह अवसर दिया। आना भी जरूरी था क्योंकि राम काज कीन्हे बिनु मोहि कहाँ बिश्राम...भारत और एक इतिहास रच रहा है। आज पूरा देश रोमांचित है। आज पूरा भारत भावुक है। सदियों का इंतजार आज समाप्त हो रहा है। करोड़ों लोगों को आज ये विश्वास ही नहीं हो रहा होगा कि वो अपने जीते जी इस पावन अवसर को देख रहे हैं। बरसों से टांट और टेंट में रह रहे हमारे रामलला के लिए अब एक भव्य राममंदिर का निर्माण होगा। आज रामजन्मभूमि मुक्त हुई।

Aug 05, 2020  |  01:32 PM (IST)
भक्तों की मनोकामना होगी पूरी- नृत्य गोपालदास

अयोध्या में राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास बोले- मुझसे कई बार पूछा गया कि कब राम मंदिर का निर्माण किया जाएगा। अब जल्द ही इसका निर्माण होगा। भक्तों की मनोकामना पूरी होगी

Aug 05, 2020  |  01:20 PM (IST)
मोहन भागवत ने दी देशवासियों को बधाई

इस अवसर पर संघ सरचालक मोहन भागवत ने कहा, 'इस मंदिर निर्माण के लिए जी जान से अनेक लोगों ने बलिदान दिया जो यहां उपस्थित नहीं हैं। आडवाणी जी आज अपने घर में बैठकर कार्यक्रम को देख रहे हैं। कितने लोग ऐसे हैं जो आज हालातों की वजह से यहां पर बुलाएं नहीं जा सकते हैं लेकिन वो खुश हैं। भारत को आत्मनिर्भर बनाने का जो भाव था उसका अधिष्ठान बनाने का कार्य शुरू हो रहा है आज।'

Aug 05, 2020  |  01:13 PM (IST)
योगी बोले- मंदिर के लिए रहा है 500 वर्षों का संघर्ष


मंदिर की आधारशिला रखने के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा कि मंदिर के लिए 500 सालों का संघर्ष रहा है। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में, भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों और उसकी न्यायपालिका की शक्ति ने दुनिया को दिखा दिया है कि शांतिपूर्ण, लोकतांत्रिक और संवैधानिक रूप से हल किए गए मामले कैसे हो सकते हैं।

Aug 05, 2020  |  01:02 PM (IST)
योगी बोले- राम प्रेम हैं, वे कभी घृणा में प्रकट नहीं हो सकते 


कांग्रेस नेता राहुल गांधी बोले- मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम सर्वोत्तम मानवीय गुणों का स्वरूप हैं। वे हमारे मन की गहराइयों में बसी मानवता की मूल भावना हैं। राम प्रेम हैं, वे कभी घृणा में प्रकट नहीं हो सकते। राम करुणा हैं, वे कभी क्रूरता में प्रकट नहीं हो सकते। राम न्याय हैं, वे कभी अन्याय में प्रकट नहीं हो सकते।

Aug 05, 2020  |  12:53 PM (IST)
पीएम मोदी ने रखी भव्य राम मंदिर की नींव
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर की आधारशिला रखी। इस दौरान लगभग आधे घंटे की पूजा चली और इसके संपन्न होने के बाद पीएम मोदी ने परिक्रमा की।  पूजा के दौरान रामलला विराजमान में कई लोग उपस्थित रहे। 
Aug 05, 2020  |  12:40 PM (IST)
उम्मीद है कि भावी पीढ़ियां भगवान राम के दिखाए रास्ते का पालन करेंगी : अखिलेश


अयोध्या में राम मंदिर भूमि पूजन से पहले समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को आशा जताई कि मौजूदा और भावी पीढ़ियां भी मर्यादा पुरुषोत्तम के दिखाए मार्ग के अनुरूप सच्चे मन से सबकी भलाई और शांति के लिए मर्यादा का पालन करेंगी। पूर्व मुख्यमंत्री ने 'जय महादेव जय सिया-राम जय राधे-कृष्ण जय हनुमान' से अपने ट्वीट की शुरुआत करते हुए कहा, 'भगवान शिव के कल्याण, श्रीराम के अभयत्व एवं श्रीकृष्ण के उन्मुक्त भाव से सब परिपूर्ण रहें!'
 

Aug 05, 2020  |  12:29 PM (IST)
पूजा अनुष्ठान जारी, करोडो़ लोग बन रहे हैं साक्षी
अयोध्या में राम मंदिर के लिए भूमि पूजन अनुष्ठान में पीएम मोदी के अलावा RSS चीफ भागवत, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, सीएम योगी तथा अन्य साधु और पुजारी बैठे हैं। इस अवसर पर 175 विशिष्ट अतिथियों को आमंत्रित किया गया है।
Aug 05, 2020  |  12:15 PM (IST)
राम मंदिर के भूमि पूजन का कार्यक्रम जारी

राम मंदिर के भूमि पूजन का अनुष्ठान जारी है जिसमें पीएम मोदी सहित सीएम योगी, संघ प्रमुख मोहन भागवत औऱ अन्य गणमान्य लोग मौजूद हैं। कुछ ही देर में मंदिर की नींव रखी जाएगी। अयोध्या में बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद हैं। 

Aug 05, 2020  |  11:48 AM (IST)
हनुमानगढ़ी में की पीएम मोदी ने पूजा-अर्चना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हनुमानगढ़ी में पहुंचकर भगवान के दर्शन किए और इस दौरान पूजा-अर्चना भी की। प्रधानमंत्री के साथ इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। मंदिर प्रशासन की तरफ से पीएम मोदी को सम्मानित किया गया और पगड़ी, श्रीराम के नाम का पटका था एक चांदी का मुकुट देकर सम्मानित किया गया।

Aug 05, 2020  |  11:38 AM (IST)
योगी ने किया पीएम मोदी का स्वागत
अस्थायी हैलीपैड पर पीएम मोदी का स्वागत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखा गया। पीएम मोदी ने हेलीकॉप्टर से उतरते ही सबसे पहले मास्क पहना और फिर वहां उपस्थित सभी लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।
Chandrayaan 3