लाइव टीवी
  • Hindi News
  • India News
  • UP CM Yogi Adityanath Shapath Grahan Samaroh LIVE Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath Swearing in Ceremony today live news UP Cabinet Minister list 2022
Live Blog

UP CM Yogi Adityanath Swearing-In ceremony : योगी आदित्यनाथ ने दूसरी बार ली सीएम पद की शपथ, जानिए कौन-कौन बने मंत्री

Updated Mar 25, 2022 | 05:40 PM IST

UP CM Yogi Adityanath Swearing-in ceremony, Shapath Grahan Samaroh : योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में स्थित अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने योगी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। उत्तर प्रदेश सरकार में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और उपमुख्‍यमंत्री के तौर पर ब्रजेश पाठक ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली।

Loading ...
योगी आदित्यनाथ शपथ ग्रहण समारोह

सुरेश खन्‍ना और सूर्य प्रताप शाही ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। मुख्यमंत्री की मंत्रणा के बाद दोनों उप मुख्यमंत्रियों समेत कुल 18 कैबिनेट मंत्रियों की घोषणा हुई। योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई राज्‍यों के मुख्‍यमंत्रियों ने हिस्सा लिया ।
UP Cabinet Ministers List 2022 : 2 डिप्टी सीएम, 16 कैबिनेट, 14 स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री, 20 राज्य मंत्री, देखें पूरी लिस्ट

योगी ढाई दशक के अपने राजनीतिक सफर में 5 बार सांसद बने और उन्होंने दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभाली ली है। भगवाधारी, कानों में कुंडल और खड़ाऊ (चरण पादुका) पहनने वाले योगी के लिए यह एक ऐतिहासिक क्षण था और इस भावना को उन्‍होंने लोकभवन में विधायक दल की बैठक में नेता चुने जाने के बाद व्यक्त किया था। उत्तर प्रदेश में 1985 के बाद पहली बार लगातार दूसरी बार अपने दल को पूर्ण बहुमत दिलाने के साथ ही मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर योगी ने एक साथ कई कीर्तिमान बनाए हैं।
UP CM Yogi Adityanath Swearing in ceremony, Shapath Grahan Samaroh

Mar 25, 2022  |  05:28 PM (IST)
पीएम नरेंद्र मोदी यूपी के सीएम और नए मंत्रियों के साथ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक और यूपी के बाकी नए मंत्रियों के साथ मंच शेयर किया।
Mar 25, 2022  |  05:13 PM (IST)
रजनी तिवारी, सतीश शर्मा, दानिश आजाद, विजय लक्ष्मी गौतम ने ली मंत्री पद की शपथ

रजनी तिवारी, सतीश शर्मा, दानिश आजाद, विजय लक्ष्मी गौतम ने राज्य मंत्री के तौर पर शपथ ली।

Mar 25, 2022  |  05:12 PM (IST)
प्रतिभा शुक्ला, अनूप प्रधान, सोमेंद्र तोमर, राकेश राठौर 'गुरु' ने ली मंत्री पद की शपथ

प्रतिभा शुक्ला, अनूप प्रधान, सोमेंद्र तोमर, राकेश राठौर 'गुरु' ने राज्य मंत्री के तौर पर शपथ ली।

Mar 25, 2022  |  05:10 PM (IST)
संजय गंगवार, ब्रजेश सिंह, केपी मलिक, सुरेश राही ने ली मंत्री पद की शपथ

संजय गंगवार, ब्रजेश सिंह, केपी मलिक, सुरेश राही ने राज्य मंत्री के तौर पर शपथ ली।

Mar 25, 2022  |  05:09 PM (IST)
अजीत पाल, जसवंत सैनी, रामकेश निषाद, मनोहर लाल मन्नू ने ली मंत्री पद की शपथ

अजीत पाल, जसवंत सैनी, रामकेश निषाद, मनोहर लाल मन्नू ने राज्य मंत्री के तौर पर शपथ ली।

Mar 25, 2022  |  05:03 PM (IST)
अरुण कुमार सक्सेना और दयाशंकर मिश्र ने ली मंत्री पद की शपथ

अरुण कुमार सक्सेना और दयाशंकर मिश्र ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के तौर पर शपथ ली।

Mar 25, 2022  |  05:02 PM (IST)
नरेंद्र कश्यप और दिनेश प्रताप ने ली मंत्री पद की शपथ

नरेंद्र कश्यप और दिनेश प्रताप ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के तौर पर शपथ ली।

Mar 25, 2022  |  05:00 PM (IST)
जयंत प्रताप सिंह राठौर, दयाशंकर सिंह ने ली शपथ

जयंत प्रताप सिंह राठौर, दयाशंकर सिंह ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के तौर पर शपथ ली।

Mar 25, 2022  |  04:59 PM (IST)
धर्मवीर प्रजापति और असीम अरुण ने ली शपथ

धर्मवीर प्रजापति और असीम अरुण ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के तौर पर शपथ ली।

Mar 25, 2022  |  04:57 PM (IST)
गुलाब देवी और गिरीश चंद्र यादव ने ली शपथ

रगुलाब देवी और गिरीश चंद्र यादव ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के तौर पर शपथ ली।

Mar 25, 2022  |  04:55 PM (IST)
नितिन अग्रवाल और कपिल देव ने ली शपथ

नितिन अग्रवाल और कपिल देव ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के तौर पर शपथ ली।

Mar 25, 2022  |  04:52 PM (IST)
संजय निषाद ने ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ

संजय निषाद ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। ये निषाद पार्टी के अध्यक्ष है। निषाद पार्टी ने 6 सीटों पर जीत दर्ज की। 

Mar 25, 2022  |  04:51 PM (IST)
आशीष पटेल ने शपथ ली

आशीष पटेल ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। ये अनुप्रिया पटेल के पति हैं। 
 

Mar 25, 2022  |  04:50 PM (IST)
योगेंद्र उपाध्याय ने ली शपथ

योगेंद्र उपाध्याय ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। 

Mar 25, 2022  |  04:49 PM (IST)
अरविंद कुमार शर्मा  ने ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ

अरविंद कुमार शर्मा ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। ये भूमिहार समाज का बड़ा चेहरा हैं। 
 

Mar 25, 2022  |  04:45 PM (IST)
जितिन प्रसाद ने ली शपथ

जितिन प्रसाद ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। ये यूपी का बड़ा ब्रह्मण चेहरा हैं। 2021 में बीजेपी में शामिल हुए। फतहपुर से पूर्व सांसद रह चुके हैं।

Mar 25, 2022  |  04:44 PM (IST)
नंदगोपाल और अनिल राजभर ने ली शपथ

नंदगोपाल ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। अनिल राजभर ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। इन्होंने ओपी राजभर के बेटे को हराया।

Chandrayaan 3