लाइव टीवी
Live Blog

Uttarakhand CM News: रविवार को सीएम पद की शपथ लेंगे पुष्कर सिंह धामी

Updated Jul 03, 2021 | 06:07 PM IST

उत्तराखंड के अगले सीएम पुष्कर सिंह धामी होंगे। उत्तराखंड में यह तीसरा बदलाव है। 2017 के विधानसभा चुनाव के बाद त्रिवेंद्र सिंह रावत को कमान सौंपी गई थी। त्रिवेंद्र सिंह की कार्यप्रणाली से जब विधायक नाराज हुए तो आलाकमान ने नेतृत्व में बदलाव का फैसला किया था और तीरथ सिंह रावत को कमान दी गई हालांकि वो महज 115 दिन ही कुर्सी पर बने रह सके।

Loading ...
तस्वीर साभार:  ANI
उत्तराखंड के अगले सीएम के लिए मंथन

संवैधानिक वजहों का हवाला देते हुए तीरथ सिंह रावत ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। अगर उत्तराखंड राज्य गठन के बाद ताजा हालात को देखें को सिर्फ नारायण दत्त तिवारी पांच साल तक सरकार चला पाने में कामयाब रहे। उत्तराखंड को मौजूदा विधानसभा कार्यकाल में तीसरा चेहरा पुष्कर सिंह धामी के तौर पर मिला है। धामी उत्तराखंड के तराई इलाके से आते हैं। 

Jul 03, 2021  |  06:07 PM (IST)
'मेरी पार्टी ने मुझे हमेशा अपनी मां की तरह अपने पंखों के नीचे रखा'

पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मेरी पार्टी ने मुझे हमेशा अपनी मां की तरह अपने पंखों के नीचे रखा है। मैं खुद को काफी भाग्यशाली मानता हूं कि पार्टी ने मुझे यह मौका दिया। मैं राज्य के दूरदराज के इलाकों में भी लोगों की सेवा करने का संकल्प लेता हूं। हम बाद में कैबिनेट में बदलाव पर चर्चा करेंगे।

Jul 03, 2021  |  05:38 PM (IST)
रविवार को शपथ लेंगे पुष्कर सिंह धामी

केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता नरेंद्र सिंह तोमर ने देहरादून में कहा कि विधायक दल की बैठक के दौरान पुष्कर धामी को उत्तराखंड भाजपा विधायक दल का नेता नियुक्त करने का निर्णय लिया गया। हम पार्टी के फैसले पर चर्चा करने के लिए राज्यपाल के पास गए। शपथ ग्रहण समारोह कल होगा। 

Jul 03, 2021  |  05:14 PM (IST)
बहुत खुश हूं लेकिन थोड़ी दुखी भी- विश्ना देवी, पुष्कर धामी की मां

पुष्कर धामी की मां विश्ना देवी को जब पता चला कि उनका बेटा उत्तराखंड की कमान संभालने वाला है तो उन्होंने कहा कि उनके बेटे के कठिन परिश्रम का नतीजा मिला है। वो इस मौके पर बेहद खुश हैं, लेकिन उनके पिता के नहीं होने का दुख है। 

Jul 03, 2021  |  05:08 PM (IST)
देहरादून में धामी के नाम का ऐलान, खटीमा में उत्सव

पुष्कर सिंह धामी की नाम की घोषणा के बाद खटीमा में उनके घर में खुशी का माहौल छा गया। लोग ढोल और नगाड़ों के साथ उनके घर पर जुटने लगे। पुष्कर सिंह धामी की पत्नी ने लोगों को मिठाई खिलाकर स्वागत किया।

Jul 03, 2021  |  05:05 PM (IST)
पार्टी आलाकमान को धन्यवाद- गीता धामी

खटीमा में पुष्कर सिंह धामी की पत्नी गीता ने कहा कि वो पार्टी आलाकमान, पीएम मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह, और जेपी नड्डा और खटीमा निर्वाचन क्षेत्र के लोगों को धन्यवाद देना चाहता हूं। वह एक मध्यम वर्गीय परिवार से आते हैं और लोगों की समस्याओं से अवगत हैं।

Jul 03, 2021  |  04:05 PM (IST)
सामान्य कार्यकर्ता बीजेपी में ही मिल सकता है सम्मान

मेरी पार्टी ने पिथौरागढ़ में पैदा हुए एक भूतपूर्व सैनिक के बेटे एक आम कार्यकर्ता को राज्य की सेवा के लिए नियुक्त किया है। हम लोगों के कल्याण के लिए मिलकर काम करेंगे। हम कम समय में दूसरों की मदद से लोगों की सेवा करने की चुनौती स्वीकार करते हैं: पुष्कर सिंह धामी

Jul 03, 2021  |  04:04 PM (IST)
पुष्कर सिंह धामी होंगे उत्तराखंड के अगले सीएम

बीजेपी विधायकों की मीटिंग में पुष्कर सिंह धामी को विधायक दल का नेता चुन लिया गया है और इससे साफ है कि राज्य के अगले सीएम के तौर पर वो कमान संभालेंगे। विधायक दल के नेता पर उनका चयन सर्वसम्मति से हुआ। पुष्कर सिंह धामी तराई इलाके से आते हैं और युवा चेहरे हैं। उत्तराखंड के तराई इलाके में उनकी अच्छी खासी पैंठ है। 

Jul 03, 2021  |  03:21 PM (IST)
कांग्रेस अपना कामकाज देखे

उत्तराखंड में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी सांसद अजय भट्ट ने कहा कि उनकी पार्टी आम लोगों की सुरक्षा और भलाई के लिए कोई समझौता नहीं करेगी। पहले देश और उसके बाद पार्टी... सिद्धांत का पालन हम हमेशा से करते आए हैं। 

Jul 03, 2021  |  03:20 PM (IST)
मीटिंग में शामिल होने के लिए नेता पहुंचे

 केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और अन्य भाजपा नेता उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री का चुनाव करने के लिए विधायक दल की बैठक में शामिल होने के लिए प्रदेश मुख्यालय पहुंचे।

Jul 03, 2021  |  03:20 PM (IST)
सत्ता के भूखे हैं बीजेपी नेता

उत्तराखंड में राजनीतिक अस्थिरता को लेकर कांग्रेस ने बीजेपी पर निशाना साधा है। कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने मीडिया से बातचीत में कहा, ‘2017 में, बीजेपी ने उत्तराखंड में सरकार बनाई। लेकिन राज्य के विकास के लिए काम करने के बजाय वे सत्ता के भूखे हो गए और पिछले साढ़े चार साल में दो मुख्यमंत्री बदले गए।’ उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में मुख्यमंत्रियों की अदला-बदली का खेल चल रहा है।

Chandrayaan 3