लाइव टीवी
  • Hindi News
  • India News
  • West Bengal Ballygunge Asansol By Election Result 2022 LIVE Updates West bengal Bypoll Election Results 2022 Live Coutning eci results
Live Blog

Ballygunge, Asansol By-Election Results 2022: रिकॉर्ड मतों से जीत के बाद बोले शत्रुघ्न सिन्हा- 2024 के चुनावों गेम-चेंजर होंगी ममता बनर्जी

Updated Apr 16, 2022 | 07:03 PM IST

West Bengal Ballygunge, Asansol By Election Result 2022, WB Bypoll Election Results 2022: पश्चिम बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट का भी परिणाम आ गया है और शत्रुघ्न सिन्हा ने यहां से 3.03 लाख वोटों से जीत हासिल की है। पहले से ही यहां से उनकी जीत तय मानी जा रही थी। वहीं बालीगंज विधानसभा सीट पर बाबुल सुप्रियो 20030 वोटों से जीत हासिल कर चुके हैं। इन दोनों सीटों पर 12 अप्रैल को उप चुनाव हुए थे।

Loading ...
तस्वीर साभार:  ANI
बालीगंज, आसनसोल उपचुनाव नतीजे 2022

West Bengal Ballygunge, Asansol By Election Result 2022, WB Bypoll Election Results 2022 : आसनसोल के चुनाव के नतीजे भी घोषित हो गए हैं। शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी विपक्षी उम्मीदवार अग्निमित्रा पाल को करीब 3.03 लाख वोटों से हरा दिया है।  बालीगंज से विधायक एवं मंत्री सुव्रत मुखर्जी का पिछले साल निधन हो गया था जिस वजह से यह सीट रिक्त हो गई थी। बालीगंज सीट पर बाबुल सुप्रियो ने शानदार जीत दर्ज की और विरोधी को 20 हजार से अधिक वोटों से हराया।

Apr 16, 2022  |  05:52 PM (IST)
कालीघाट मंदिर पहुंची ममता बनर्जी
पश्चिम बंगाल: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कोलकाता में कालीघाट मंदिर पहुंची।
Apr 16, 2022  |  05:50 PM (IST)
बाबुल सुप्रियो ने जीत का सर्टिफिकेट किया हासिल
बालीगंज विधानसभा उपचुनाव में जीत के बाद टीएमसी उम्मीदवार बाबुल सुप्रियो ने सर्टिफिकेट हासिल किया।
Apr 16, 2022  |  05:16 PM (IST)
2024 के चुनावों गेम-चेंजर होंगी ममता बनर्जी- शत्रुघ्न सिन्हा

चुनाव जीतने के बाद टीएमसी नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि ममता बनर्जी देश की पसंदीदा और लोकप्रिय नेता हैं। वह एक गेम-चेंजर (2024 के चुनावों में) होंगी और हम उनके साथ रहेंगे, बिहार समेत जहां वह जाएंगे। पहले कुछ जगहों पर 'खेला होबे' ईवीएम के साथ होता था लेकिन यहां स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव बिना किसी डर के होते थे। यह जीत टीएमसी, सीएम ममता बनर्जी और आसनसोल के लोगों की है।

Apr 16, 2022  |  04:45 PM (IST)
शत्रुघ्न सिन्हा 3.03 लाख वोटों के अंतर से जीते

आसनसोल लोकसभा सीट पर उपचुनाव टीएमसी के शत्रुघ्न सिन्हा 3.03 लाख वोटों के बड़े अंतर से जीते। उन्होंने बीजेपी के अग्निमित्र पॉल को हराया। 

Apr 16, 2022  |  04:06 PM (IST)
जीत मोदी की तो हार किसकी है?

टीएमसी नेता यशवंत सिन्हा ने ट्वीट किया कि आज के उपचुनाव परिणामों में ध्यान दें: भाजपा सभी उपचुनावों में हार गई और वह भी भारी अंतर से। अगर वह जीत जाती तो यह मोदी की निजी जीत होती। तो आज किसका नुकसान है?

Apr 16, 2022  |  03:00 PM (IST)
हार के बाद बोली बीजेपी उम्मीदवार- कमियों को करेंगे दूर

आसनसोल में हार का सामना करने के बाद बोली बीजेपी उम्मीदवार और विधायक अग्निमित्र पॉल- हमारी तरफ से कुछ कमियां रहीं जिसके कारण हमें हार का सामना करना पड़ा। जनता का फैसला मान्य होगा। कुछ स्थानों पर धांधली के कुछ मामले देखे गए लेकिन केंद्रीय बलों ने वास्तव में अच्छा काम किया। हम आने वाले दिनों में जमीनी स्तर पर काम करेंगे। बालीगंज में बाबुल सुप्रियो की जीत का अनुमान था, केया घोष ने बड़ी लड़ाई लड़ी। हम पुलिस, प्रशासन और चुनाव आयोग से राज्य में हिंसा पर रोक लगाने का आग्रह करते हैं। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा नहीं होनी चाहिए।

Apr 16, 2022  |  02:21 PM (IST)
शत्रुघ्न सिन्हा भी जीते लोकसभा का उप चुनाव
आसनसोल से टीएमसी उम्‍मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा ने जीत हासिल कर ली है। उन्होंने बीजेपी की अग्निमित्रा पाल को 1.75 लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से हराया है।
Apr 16, 2022  |  01:53 PM (IST)
शत्रुघ्न सिन्हा बोले- खामोश

शत्रुघ्न सिन्हा टाइम्स नाउ से बात करते हुए कहा: यह स्पष्ट करता है कि वह टीएमसी को बिहार सहित बंगाल से बाहर ले जाएंगे। अपने प्रसिद्ध 'खामोश' डॉयलोग बोलेत हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि यह उनके और उनके साथ किए गए अन्याय की पुष्टि है। ममता बनर्जी को दिया जीत का श्रेय।

Apr 16, 2022  |  01:49 PM (IST)
जीत के बाद अभिषेक बनर्जी का ट्वीट
नफरत फैलाने वालों और उत्पीड़कों से मुक्त भारत की ओर एक कदम बढ़ाने के लिए आसनसोल और बालीगंज को धन्यवाद! आपके आशीर्वाद और प्यार से, हम डिलीवर करने का वादा करते हैं। आपकी भलाई हमेशा हमारी प्राथमिकता रही है और यह केवल यहीं से बेहतर होने वाली है- अभिषेक बनर्जी का ट्वीट
Apr 16, 2022  |  01:46 PM (IST)
आसनसोल में थे कुल 15 लाख वोटर्स

पश्चिम बर्धमान जिले के आसनसोल में कुल 15 लाख मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के पात्र थे, जबकि दक्षिण कोलकाता के बालीगंज में 2.5 लाख मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकते थे। मतगणना सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई थी।
 

Apr 16, 2022  |  01:19 PM (IST)
टीएमसी ने शुरू किया जश्न मनाना
पश्चिम बंगाल | आसनसोल लोकसभा सीट पर उपचुनाव में पार्टी के शानदार प्रदर्शन पर टीएमसी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने आसनसोल में ढोल-नगाड़ों की धुन पर जश्न मनाया। टीएमसी के शत्रुघ्न सिन्हा 3,75,026 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं, जबकि बीजेपी के अग्निमित्र पॉल 2,18,601 वोटों के साथ पीछे चल रहे हैं।
Apr 16, 2022  |  12:58 PM (IST)
ममता बनर्जी का ट्वीट, जताया लोगों का आभार
ममता बनर्जी ने ट्वीट करते हुए कहा, 'मैं तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवारों को निर्णायक जनादेश देने के लिए आसनसोल संसदीय क्षेत्र और बालीगंज विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं को तहे दिल से धन्यवाद देती हूं। हम इसे अपने मा-माटी-मानुष संगठन के लिए अपने लोगों का हार्दिक शुभो नबाबर्शो उपहार मानते हैं। हम पर फिर से भरोसा करने के लिए मतदाताओं को सलाम।'
Apr 16, 2022  |  12:51 PM (IST)
बंगाल की दोनों सीटों पर हार के कगार के पर बीजेपी

बालीगंज विधानसभा सीट और आसनसोल लोकसभा सीट पर टीएमसी की जीत तय मानी जा रही है। बालीगंज में 16वें राउंड में बाबुल सुप्रियो 14084 से आगे चल रहे हैं वहीं आसनसोल में टीएमसी के शत्रुघ्न सिन्हा अपनी बढ़त 1.10 लाख से ज्यादा की कर चुके हैं।

Apr 16, 2022  |  12:38 PM (IST)
बालीगंज सीट पर बाबुल सुप्रियो भी मजूबत लीड के साथ आगे

बालीगंज विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में बाबुल सुप्रियो भी लगातार बढ़त कायम किए हुए हैं। 15वें राउंड के बाद बाबुल सुप्रियो 12108 मतों से आगे चल रहे हैं। यहां दूसरे नंबर पर लेफ्ट उम्मीदवार हैं।

Apr 16, 2022  |  12:25 PM (IST)
शत्रुघ्न सिन्हा एक लाख से भी अधिक वोटों से आगे

आसनसोल से टीएमसी उम्‍मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा 105458 वोटों से आगे चल रहे हैं। अभी तक जो काउंटिंग हुई है उसमें शत्रुघ्न सिन्हा को 264312 वोट म‍िले हैं, जबक‍ि बीजेपी की अग्निमित्रा पाल को 158854 वोट म‍िले हैं। इसके अलावा कम्युनिस्ट पार्टी आफ इंडिया (मार्क्‍ससिस्‍ट) के पार्थ मुखर्जी को 35336 वोट म‍िले हैं।

Apr 16, 2022  |  11:33 AM (IST)
लगातार पिछड़ रही है बीजेपी

बंगाल की संसदीय औऱ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना जारी है। आसनसोल संसदीय सीट और बालीगंज विधानसभा सीट, दोनों ही जगह बीजेपी उम्मीदवार पीछे चल रहे हैं। आसनसोल से शत्रुघ्न सिन्हा टीएमसी उम्मीदवार के रूप में बढ़त कायम रखे हुए हैं जबकि बालीगंज से बाबुल सुप्रियो ने अपनी लीड काफी ज्यादा कर ली है।

Apr 16, 2022  |  11:06 AM (IST)
बालीगंज से बीजेपी चौथे नंबर पर

बालीगंज में तृणमूल ने बाबुल सुप्रियो को टिकट दिया है, जहां उनका मुकाबला भाजपा की कीया घोष और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) (माकपा) की सायरा शाह हलीम से है। दोनों सीटों पर कांग्रेस के प्रत्याशी भी किस्मत आजमा रहे हैं। बीजेपी बालींगज से बुरी तरह पिछड़ रही है।
 

Chandrayaan 3