लाइव टीवी

Haryana Polls : वोटों का गणित लोकसभा चुनाव जैसा ठीक बैठा तो मिशन-75 में सफल हो जाएगी भाजपा 

Updated Oct 14, 2019 | 15:59 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Haryana Assembly Polls 2019 : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हरियाणा में अपने मिशन-75 पर काम कर रही है। पिछले विधानसभा चुनावों में उसे 47 सीटें जीतने में कामयाबी हासिल हुई थी।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspBCCL
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019।
मुख्य बातें
  • राज्य में पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिले थे 33.30% वोट, 47 सीटों पर मिली विजय
  • गत लोकसभा चुनाव में भाजपा के वोट शेयर में हुआ जबर्दस्त इजाफा, 10 सीटों पर किया कब्जा
  • हरियाणा में भाजपा, कांग्रेस और इनेलो के बीच है चुनावी मुकाबला, खट्टर को दोबारा जीतने का भरोसा

नई दिल्ली : हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए 21 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे। इस चुनाव के लिए राजनीतिक दलों के बीच चुनावी-प्रचार जोर पकड़ चुका है। सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। हालांकि, मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), इनेलो और कांग्रेस के बीच है। भाजपा को उम्मीद है कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व में वह एक बार फिर सरकार बनाने में कामयाब होगी। पारिवारिक लड़ाई से जूझ रही इनेलो भी अपना खम ठोक रही है जबकि कांग्रेस को भरोसा है कि सत्ता विरोधी लहर का लाभ उसे मिलेगा और वह एक मतदाताओं के समक्ष एक विकल्प के रूप में उभरेगी।

हरियाणा में 2014 के विधानसभा चुनाव के वोट शेयर की अगर बात करें तो भाजपा को 33.30%, इनेलो को 24.20%, कांग्रेस को 20.70% और अन्य को 21.80% वोट मिले। भाजपा ने इस चुनाव में 47 सीटें जीतीं और राज्य में अपनी पहली सरकार बनाई। गत लोकसभा चुनाव में इस राज्य में भाजपा को अप्रत्याशित सफलता मिली है। 

लोकसभा चुनाव में भाजपा ने यहां की सभी 10 सीटें जीतने में कामयाब हुई है। इस सफलता से भगवा पार्टी का आत्मविश्वास काफी बढ़ा हुआ है और वह इस बार मिशन-75 पर काम कर रही है। लोकसभा में चुनाव में भाजपा को 58 प्रतिशत वोट मिला। हरियाणा में विधानसभा की 90 सीटें हैं।

भाजपा का मानना है कि लोकसभा चुनावों में उसे जो वोट मिला और इस सफलता को वह विधानसभा चुनाव में यदि दोहराने में कामयाब हो जाती है तो उसे 79 सीटों पर जीत मिल सकती है। इसलिए, वह मिशन-75 को वास्तविकता में बदलना चाहती है। 

लोकसभा जैसे वोट पैटर्न का दोहराव यदि विधानसभा में चुनाव में हुआ तो कांग्रेस, इनेलो और अन्य को काफी नुकसान हो सकता है। गत लोकसभा चुनाव में इनेलो को 1.8%, कांग्रेस को 28.4 और अन्य को 11.8 प्रतिशत वोट मिले।
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।