लाइव टीवी

Jharkhand Election Results: 7 हजार से अधिक मतों से पिछड़े CM रघुबर दास, जानिए हर VIP सीट का हाल

Updated Dec 23, 2019 | 16:04 IST

Jharkhand Election Results key constituencies LIVE: Updates: झारखंड में जमशेदपुर पूर्वी, दुमका, बरहेट, सिल्ली, धनवार और झरिया सीटों पर कांटे की टक्कर है।

Loading ...
Jharkhand Chunav 2019: जानिए झारखंड की VIP सीटों का हाल
मुख्य बातें
  • जमदेशपुर पूर्व से मुख्यमंत्री रघुबर दास और उनके कैबिनेट सहयोगी सरयू राय के बीच कड़ी टक्कर
  • दुमका सीट पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष हेमंत सोरेन आगे चल रहे हैं
  • धनवार सीट से जेवीएम के बाबूलाल मरांडी ने बनाई मजबूत बढ़त, पूर्व में सीएम रह चुके हैं मरांडी

LIVE / झारखंड के महत्वपूर्ण विधानसभा सीटों के रिजल्ट: झारखंड विधानसभा चुनाव के रूझानों में कांग्रेस गठबंधन को बहुमत मिल गया है। फिलहाल कई सीटों पर वीआईपी उम्मीदवार पिछड़ रहे हैं जिसमें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, विधानसभा स्पीकर और कैबिनेट मंत्री सहित मुख्यमंत्री तक की सीट शामिल है। जमशेदपुर पूर्वी से मुख्यमंत्री रघुबर दास बड़ें अतंर से पिछड़ रहे हैं उन्हें उनके कैबिनेट सहयोगी सरयू राय से हार का सामना करना पड़ सकता है। वहीं धनवार से जेवीएम के बाबूलाल मरांडी आगे चल रहे हैं।

झारखंड इलेक्शन रिजल्ट, अभी के रुझान यहाँ देखें; कांग्रेस+, बीजेपी, जेवीएम, अन्य

जमशेदपुर पूर्व: इस सीट पर मंत्री और मुख्यमंत्री के बीच मुकाबला है जिसमें फिलहाल सीएम एक बार फिर पिछड़ गए हैं। 28292 मतों के साथ दास दूसरे नंबर पर चल रहे हैं। मुख्यमंत्री रघुबर दास को उनके सहयोगी सरयू राय से कड़ी टक्कर मिल रही है जो 36148 वोटों के साथ पहले नंबर पर हैं। वहीं कांग्रेस के गौरव बल्लभ चौथे नंबर पर चल रहे हैं।

दुमका सीट: दुमका सीट पर महागठबंधन के सीएम उम्मीदवार और झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने शुरूआत में पिछड़ने के बाद बढ़त बना ली है और 59195 मतों के साथ वह पहले नंबर पर हैं। वहीं इस सीट पर भाजपा की तरफ से मंत्री लुइस मरांडी 52330 मतों के साथ दूसरे नंबर पर चल रही है। 


झारखंड चुनाव की पूरी कवरेज के लिए यहां क्लिक करें

बरहेट: झामिमो के हेमंत सोरेन दो सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं और बरहेट दूसरी सीट हैं जहां से वो चुनाव लड़ रहे हैं। फिलहाल हेमंत सोरेन 43952 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं। उन्हें भाजपा की तरफ से सिमोन मालती चुनाव टक्कर दे रही हैं और 31860 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर हैं।

धनवार सीट: इस सीट से पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड विकास मोर्चा (जेवीएम) प्रमुख बाबूलाल मरांडी चुनाव लड़ रहे हैं जो फिलहाल 38900 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं। वहीं दूसरे नंबर पर सीपीआईएम (एल) के राजकुमार यादव ने 117064 वोट प्राप्त किए हैं। भाजपा के लक्ष्मण प्रसाद तीसरे नंबर पर हैं।

झारखंड चुनाव रिजल्ट 2019: सभी सीटों के परिणाम

झरिया: इस सीट पर दो बहुंए आमने सामने हैं। भाजपा की तरफ से रागिनी सिंह और कांग्रेस की तरफ पूर्णिमा सिंह चुनाव लड़ रही हैं। फिलहाल कांग्रेस की पूर्णिमा सिंह 48704 वोटों के साथ आगे चल रही हैं। वहीं बीजेपी की रागिनी सिंह 46674 वोट के साथ दूसरे नंबर पर चल रही हैं।
लोहरदगा सीट: इस सीट से कांग्रेस ने अपने प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव को चुनावी मैदान में उतारा है जो 46749 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं। वहीं भाजपा ने भी कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत को उतारा है जो कुछ समय पहले बीजेपी में शामिल हुए थे वह अभी 24591 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर हैं।
सिल्ली सीट: इस सीट से राज्य के पूर्व उप मुख्यमंत्री और आजसू के प्रदेश अध्यक्ष सुदेश महतों चुनाव मैदान में हैं  जो फिलहाल 64628 मतों के साथ आगे चल रहे हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा की सीमा देवी 45927 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर हैं।

जिन विधानसभा सीटों पर भाजपा आगे है वह सीटें बाघमारा, बरही, बिष्णुपुर, दुमका, जमशेदपुर (पश्चिम),चंदनकियारी, पाकुड़, पनकी, पोटका, सिमडेगा, तोरपा, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, डाल्टनगंज, धनबाद, गिरिडीह और भावनाथपुर हैं।
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।