लाइव टीवी

Jharkhand Polls : पीएम मोदी ने कहा, जेएमएम-कांग्रेस के शासन में 'सेल' में थी मुख्यमंत्री की कुर्सी 

Updated Dec 03, 2019 | 17:38 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

PM Narendra Modi rally in Jharkhand : झारखंड में पांच चरणों में मतदान हो रहा है। पहले चरण का मतदान 30 नवंबर को हुआ। विधानसभा चुनाव के नतीजे 23 दिसंबर को घोषित होंगे।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspANI
Jharkhand Elections : जमशेदपुर में पीएम मोदी ने विपक्ष पर साधा निशाना।

रांची : झारखंड में मंगलवार को चुनाव प्रचार करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन पर जमकर हमला बोला। पीएम मोदी ने आरोप लगाते हुए कहा कि इस गठबंधन में शामिल दलों ने 'धोखे' की राजनीतिक की है जबकि भाजपा ने लोगों की सेवा में विश्वास किया है। जमशेदपुर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा, 'कांग्रेस-जेएमएम के शासन के दौरान एक दफे मुख्यमंत्री की कुर्सी बेची जा रही थी और भष्टाचार के लिए कई नेताओं पर मामले चल रहे हैं।'

खूंटी में दूसरे चरण के तहत सात दिसंबर को मतदान होगा। पीएम ने कहा कि आपने देखा कि अयोध्या में राम मंदिर मुद्दे का समाधान शांतिपूर्वक हो गया। उन्होंने कहा, '14 सालों के बाद भगवान राम जब अयोध्या लौटे तो उनका स्वागत मर्यादा पुरुषोत्तम के रूप में हुआ। आप जानते हैं क्यों? क्योंकि आदिवासी लोगों ने उन्हें संस्कृति सिखाई। भगवान राम राजकुमार के रूप में अयोध्या से निकले थे लेकिन आदिवासियों के साथ समय बीताकर लौटने के बाद वह 'मर्यादा पुरुषोत्तम' कहलाए।'

पीएम ने जमशेदपुर को मेहनतकश लोगों और उद्योग की धरती के रूप में याद किया। उन्होंने कहा, इस धरती ने करोड़ों लोगों के सपनों को पूरा किया है और दुनिया में भारत का मान बढ़ाया है।' इसके पहले पीएम मोदी ने खूंटी में एक चुनावी सभा को संबोधित किया। इस रैली में उन्होंने कहा कि आदिवासियों के साथ 14 साल गुजारने के बाद भगवान राम मर्यादा पुरुषोत्तम कहलाए।  

बता दें कि झारखंड विधानसभा की 81 सीटों के लिए पहले चरण का मतदान 30 नवंबर को संपन्न हुआ। पहले चरण के मतदान प्रतिशत को याद करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि पहले चरण के मतदान से साफ है कि राज्य की जनता ने बीजेपी में न केवल भरोसा दिखाया है बल्कि कमल के निशान पर बटन भी दबाया है। झारखंड में पांच चरणों में मतदान हो रहा है। पहले चरण का मतदान 30 नवंबर को हुआ। विधानसभा चुनाव के नतीजे 23 दिसंबर को घोषित होंगे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।