लाइव टीवी

Ministers of Maharashtra 2019 List: सीएम उद्धव ठाकरे के साथ इन मंत्रियों ने ली शपथ, जानिए कौन-कौन बने मंत्री

Updated Nov 28, 2019 | 21:21 IST

List of ministers of Maharashtra 2019: शिवसेना चीफ उद्धव ठाकरे ने सीएम पद की शपथ ली। उनके साथ 6 मंत्रियों ने भी शपथ ली।

Loading ...
List of ministers of Maharashtra 2019: उद्धव ठाकरे ने ली सीएम पद की शपथ

मुंबई : शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने गुरुवार (28 नवंबर) को शिवाजी महाराज को साक्षी मानकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। मुंबई के शिवाजी पार्क में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। उद्धव प्रदेश में शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन महाराष्ट्र विकास अघाड़ी की सरकार का नेतृत्व कर रहे हैं। पहली बार ठाकरे परिवार का कोई सदस्य महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बना है।  उद्धव ठाकरे के साथ छह मंत्रियों ने भी शपथ ली।

- उद्धव ठाकरे के शपथ के बाद, शिवसेना के एकनाथ शिंदे ने शपथ ली। एकनाथ शिंदे को 2004 से महाराष्ट्र विधानसभा में चार बार लगातार निर्वाचित हुए।

- सुभाष राजाराम देसाई ने मंत्री पद की शपथ ली।  शिवसेना के थिंक टैंक, गौरंग विधानसभा के सदस्य,  पत्रकारिता छोड़कर राजनीति में आए। बाला साहेब के बेहद करीबी माने जाते हैं।

-जयंत कुसुम राजाराम पाटिल ने मंत्री पद की शपथ ली। शरद पवार के बेहद करीबी नेता इस्लामपुर से एनसीपी विधायक हैं। गठबंधन में अहम रोल निभाई। 9 बजट पेश करने का रिकॉर्ड है। 1999 से 2008 तक प्रदेश के वित्त मंत्री रहे। 

- छगन चंद्रकांत भुजबल ने मंत्री पद की शपथ ली। शिवसेना के कांग्रेस में गए और फिर एनसीपी में आए। महाराष्ट्र के पूर्व डिप्टी सीएम रह चुके हैं। महाराष्ट्र सदन घोटाले में दो साल तक जेल में रहे। एनसीपी को टूटने से बचाया। गठबंधन में अहम भूमिका निभाई। पवार परिवार को बंटने से बचाया। 2008 से 2010 तक डिप्टी सीएम रहे। 1985 में मुंबई के मेयर चुने गए। 

-बाला साहेब थोराट ने मंत्री पद की शपथ ली। कांग्रेस के विधायक दल के नेता और महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष हैं। विधानसभा में सबसे सीनियर विधायक हैं। संगमनेर से 8वीं बार विधायक चुने गए। शपथ में सोनिया गांधी का जिक्र किया।

- नितिन राउत ने मंत्री पद की शपथ ली। राहुल गांधी के बेहद करीबी है। नागपुर नॉर्थ ने कांग्रेस विधायक हैं। विधानसभा चुनाव में विदर्भ के पार्टी प्रभारी थे।

उद्धव ठाकरे शिवसेना से सीएम पद संभालने वाले तीसरे व्यक्ति हैं। ठाकरे से पहले मनोहर जोशी और नारायण राणे ने शिवसेना नेता के तौर पर यह जिम्मेदारी संभाली। शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस गठबंधन सरकार का गठन विधानसभा चुनाव के रिजल्ट आने के 36 दिन बाद हुआ है। पिछले दिनों महाराष्ट्र में नाटकीय घटनाक्रम में देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री और अजित पवार डिप्टी सीएम पद की शपथ ली थी। बाद में दोनों ने इस्तीफा दे दिया। गत बुधवार को विधानसभा के विशेष सत्र में राज्य के नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाई गई थी। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।