लाइव टीवी
  • Hindi News
  • India News
  • Assam flood 2020 photos millions of people affected and PM Modi takes stock of situation

तस्वीरों में देखिए बाढ़ ने कैसे असम में मचाया हाहाकार, पीएम ने दिया मदद का भरोसा

Updated Jul 19, 2020 | 23:32 IST |

लगभग पूरा असम इस समय बाढ़ के विकट संकट से जूझ रहा है। राज्य के 33 में 24 जिले पूरी तरह जलमग्न हो चुके हैं। प्रधानमंत्री ने राज्य के सीएम से बात कर हरसंभव मदद का भरोसा दिाय है।

Loading ...
1/ 6
तस्वीर साभार: AP

पूरा असम इस समय बाढ़ की भीषण समस्या से जूझ रहा है। असम के 33 जिलों में से 24 जिलों में बाढ़ से 25 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और कई स्थानों पर मकान, फसलें, सड़क एवं पुल तबाह हो गए। वहीं दूसरी तरफ  असम में कोरोना वायरस संक्रमण के 22,981 मामले सामने आ चुके हैं। 

2/ 6
तस्वीर साभार: AP

असम में आई बाढ़ का खामियाजा केवल इंसानों को ही नहीं बल्कि जानवरों को भी उठाना पड़ रहा है। राज्य के काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में 90 पशुओं की जान चली गई है। राज्य के कम से कम 2,678 गांव अभी जलमग्न हैं।

3/ 6
तस्वीर साभार: AP

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को असम में बाढ़ के कारण पैदा हुए हालात से निपटने के लिए राज्य को हरसंभव मदद मुहैया कराने का आश्वासन दिया। इस बाढ़ के कारण इस साल अब तक 84 लोगों की मौत हो चुकी है। पीएम मोदी ने असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल से फोन पर बाढ़ संबंधी हालात को लेकर चर्चा की। 

5/ 6
तस्वीर साभार: ANI

असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने रविवार को मोरीगांव जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर वहां के लोगों का हाल चाल जाना। इस दौरान सीएम सोनोवाल ने मृतक के परिजनों को 4 लाख रुपये की सहायता राशि भी दी।

6/ 6
तस्वीर साभार: Twitter

दरअसल असम में बाढ़ की मुख्य वजह है ब्रह्मपुत्र नदीं जो चीन, तिब्बत होते हुए आती है। हर साल इस बाढ़ की वजह से असम में लाखों लोग प्रभावित होते हैं और कई लोगों की असमय मौत हो जाती है। इस बाढ़ की वजह से किसानों की लाखों हेक्टेयर फसल भी बर्बाद हो गई है।
 

Chandrayaan 3

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।