लाइव टीवी
  • Hindi News
  • India News
  • Deepotsav in ayodhya photos of diwali celebration in ayodhya 9 lakh diyas laser light show fireworks show ram yogi adityanath

Ayodhya Deepotsav: अयोध्या में बनी भव्य दिवाली,लाखों दीयों से जगमग हुई राम की नगरी, तस्वीरों में देखें अद्भुत नजारे

Updated May 04, 2023 | 08:45 IST |

Deepotsav in Ayodhya: अयोध्या में भव्य तरीके से दिवाली मनाई जा रही है। वहां से आई दीपोत्सव की तस्वीरें काफी रोमांचित करने वाली है। 9 लाख दिए जलाने का विश्व रिकॉर्ड भी मनाया गया। राम की पैड़ी पर 9 लाख से अधिक दीप प्रज्ज्वलित कर पुन: विश्व कीर्तिमान स्थापित हुआ।

Loading ...
1/ 14

अयोध्या में भव्य दीपोत्सव मनाया गया। अयोध्या 12 लाख दीयों से जगमग हुई। राम की पैड़ी पर 9 लाख दीये जलाए गए, अयोध्या के बाकी हिस्सों में 3 लाख दीये जलाए गए। इससे भगवान श्रीराम का धाम आज गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल हो गया।

2/ 14

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ कई केंद्रीय मंत्री अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल हुए।
 

3/ 14

अयोध्या में हेलिकॉप्टर से पहुंचे श्रीराम और माता सीता।

5/ 14

अयोध्या में एक ओर जहां सरयू नदी छोटे-छोटे दीपों से जगमगा रही थी, वहीं भगवान राम का जन्मभूमि स्थल हजारों दीपों से रोशन था। पांचवे दीपोत्सव के अवसर पर दुल्हन सी सजी अयोध्या के बीच गर्भ गृह अपनी अलौकिक छटा बिखेर रहा था।

6/ 14

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब पहले दीपोत्सव में आए थे तब भी हमने कहा था धैर्य रखें, अयोध्या में भगवान राम का मंदिर अवश्य बनेगा। अतंतः आप सभी के संकल्पों की विजय हुई और प्रधानमंत्री मोदी जी ने इस कार्यक्रम का 5 अगस्त 2020 को शुभारंभ भी कर दिया है।

7/ 14

दीपोत्सव कार्यक्रम में अयोध्या के नया घाट पर आतिबाजी की गई और लेजर शो का भी आयोजन किया गया।

8/ 14

मुख्यमंत्री ने कहा कि पांच वर्ष पहले अयोध्या में दीपोत्सव की चर्चा सामने आई थी, तो अयोध्या में ही आज के दिन ये आयोजन नहीं हो रहा था। हमारी सरकार ने तय किया कि अगर अयोध्या को उसकी नई पहचान दीपोत्सव कार्यक्रम से माध्यम से दिलवानी है।

9/ 14

यूपी के पर्यटन विभाग और डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय ने संयुक्त रूप से अयोध्या में दीपोत्सव 2021 के दौरान दीये के सबसे बड़े प्रदर्शन के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में स्थान बनाया। 

10/ 14

इस दौरान योगी ने घोषणा की कि आज का दिन पवित्र अवसर है और राम राज्य के सपने को साकार करने के लिए हम (PM-GKAY) मुफ्त राशन योजना को होली तक बढ़ा रहे हैं। इसके तहत हम न केवल चावल और गेहूं देंगे बल्कि दाल, नमक और खाद्य तेल भी देंगे।
 

11/ 14

योगी ने कहा कि आज इसकी एक झलक को लेकर अयोध्या को दुनिया की सबसे अच्छी आध्यात्मिक और धार्मिक नगरी के साथ-साथ तकनीकी और भौतिक विकास की नई बुलंदियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से भाजपा सरकार आप सबके सामने आई है।

12/ 14

केंद्रीय मंत्री जी.किशन रेड्डी ने कहा कि 2030 तक अयोध्या दुनिया की सबसे बड़ी धार्मिक पर्यटन नगरी होगी। सरकार का अनुमान है कि 10 साल के बाद अयोध्या में सालाना आने वाले पर्यटकों की संख्या 5 करोड़ होगी।

13/ 14

योगी ने कहा कि उत्साह और उमंग का यह दीपावली पर्व ऐसे ही असीम उत्साह को लेकर हमारे बीच हर वर्ष आता रहे।

14/ 14

रेड्डी ने कहा कि जब भगवान श्रीराम 14 वर्ष का वनवास काटकर अयोध्या लौटे थे तो उनके स्वागत ​में दीपोत्सव का आयोजन हुआ था। जिस प्रकार उस दिन भगवान राम के स्वागत में अयोध्या में दीपोत्सव हुआ था, आज उत्तर प्रदेश CM ने अयोध्या को पुन: प्रकाशमान किया है। 12 लाख दीयों को जलाकर दीपमाला पूरे जगत को प्रकाशित कर रही है, ये केवल एक विश्व रिकॉर्ड नहीं है बल्कि पूरे विश्व को भगवान राम की मर्यादा का संदेश है।

Chandrayaan 3

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।