लाइव टीवी

कांवड़ यात्रा 2019ः हरिद्वार में जल लेने पहुंचे कांवड़ियों का इस तरह किया गया स्वागत [PHOTOS]

Updated Jul 29, 2019 | 10:36 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

हरिद्वार में जल लेने पहुंचे कांवड़ियों का फूल बरसाकर स्वागत किया गया। सावन के महीने में पड़ने वाली महाशिवरात्रि कल यानि 30 जुलाई को मनाई जाएगी।

Loading ...
Kanwar Yatra (sawan month)
1/ 7
तस्वीर साभार: ANI

Kanwar Yatra (sawan month): सावन के महीने में भगवान शिव की विशेष पूजा की जाती है। सावन में पड़ने वाली महाशिवरात्रि का अधिक महत्व माना जाता है। कावंडिए इस दिन भगवान शिव को जल चढ़ाते है। इस साल महाशिवरात्रि 30 जुलाई को पड़ रही है। कहते हैं सावन के महीने में जो भगवान शिव की पूजा पूरी श्रद्धा से करता है, उसकी सभी मनोकामना पूर्ण होती है।  सावन के हर सोमवार को भगवान शिव का व्रत रखा जाता है और पूरी विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा की जाती है। 

Kanwar Yatra (sawan month)
2/ 7

सावन के महीने में पड़ने वाले सोमवार को सुबह जल्दी उठकर स्नान करना चाहिए। भगवान शिव को जल चढ़ाते वक्त भांग, धतूरा, बेल पत्र के पत्ते जरूर चढ़ाएं। जलअभिषेक करने के बाद उनकी धूप बत्ती से पूजा करें। 

Kanwar Yatra (sawan month)
3/ 7
तस्वीर साभार: ANI

हरिद्वार में जल चढ़ाने के लिए कांवड़ियों का सैलाब उमड़ा हुआ है। लोग दूर दूर से कावड़ लेकर लेकर जा रहे है कुछ लोग नंगे पैर चलकर तो कुछ लोग लेट-लेटकर। श्रद्धालु भगवान शिव का नाम लेते हुए आगे बढ़ रहे है।

Kanwar Yatra (sawan month)
5/ 7
तस्वीर साभार: ANI

इस तस्वीर में देखें उत्तराखंड के हरिद्वार का नजारा। यहां लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ कावड़ लेकर उमड़ी है। लोग जल लेने के लिए दूर-दूर से नंगे पैर चलकर आ रहे है। 

6/ 7
तस्वीर साभार: ANI

शिवरात्रि पर इस बार जलाभिषेक का शुभ मुहूर्त दोपहर के समय का है। वहीं पश्चिमी यूपी के प्रसिद्ध श्री परशुरामेश्वर महादेव मंदिर में झंड़ा पूजन के साथ ही जलाभिषेक शुरू कर दिया जाएगा।

7/ 7
तस्वीर साभार: ANI

हरिद्वार में कांवड़ियों का स्वागत फूल बरसाकर किया गया। कांवड़ियों के लिए लोगों ने जगह-जगह खाने पीने की व्यवस्था की हुई। लोगों ने उनके विश्राम के लिए जगह-जगह टैन्ट लगाए हुए थे। 
 

Chandrayaan 3

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।