लाइव टीवी
  • Hindi News
  • India News
  • US President Donald Trump and First Lady Melania visit at Taj Mahal Agra by seeeing it said Wah Taj see pics

वाह ताज... अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और मेलानिया ने किया ताज का दीदार, निहारते ही रह गए [Photos]

Updated Feb 24, 2020 | 19:36 IST |

दो दिवसीय भारत दौरे पर सोमवार को पहुंचे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आगरा में स्थित ताजमहल का दीदार किया। इस दौरान ट्रंप के साथ उनकी पत्नी मेलानिया और बेटी इंवाका भी मौजूद थीं।

Loading ...
1/ 9
तस्वीर साभार: AP

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी पत्नी मेलानिया ट्ंप के साथ आगरा में स्थित ताजमहल का दीदार किया। इस दौरान ट्रंप के साथ उनकी पत्नी मेलानिया और बेटी इंवाका भी मौजूद थीं। डोनाल्ड ट्रंप ने ताजमहल की विजिटर बुक में संदेश भी लिखा। ट्रंप और फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप ऐतिहासिक ताजमहल को देखने सोमवार की शाम आगरा पहुंचे और प्रेम के प्रतीक के तौर पर बनाए गए 17वीं सदी के मुगल युग के मकबरे को देखकर आश्चर्यचकित हो गए, ट्रंप के साथ उनकी पत्नी, बेटी इवांका और दामाद जेरेड कुशनर अहमदाबाद से यहां पहुंचे। राष्ट्रपति ट्रंप का स्वागत करने के लिए एयरपोर्ट पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। डोनाल्ड ट्रंप अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में लोगों को संबोधित करने के बाद आगरा पहुंचे हैं।
 

2/ 9
तस्वीर साभार: ANI

राष्ट्रपति ट्रंप और प्रथम महिला ने ताज परिसर का भ्रमण किया और बाद में आगंतुक पुस्तिका में कुछ शब्द लिखे। उन्हें धरोहर के इतिहास एवं महत्व के बारे में भी बताया गया।

3/ 9
तस्वीर साभार: AP

ट्रंप और यूएस की फर्स्ट लेडी ने संगमरमर के इस आश्चर्य के नजारे का लुत्फ उठाया जहां ठंडी हवाओं ने मौसम को और खुशगवार बना दिया था।उन्होंने फोटोग्राफरों के लिए पोज भी दिए।

5/ 9
तस्वीर साभार: AP


मुगल शासक शाहजहां ने अपनी पत्नी मुमताज महल की याद में ताजमहल बनवाया था। ट्रंप परिवार के दौरे के लिए ताजमहल की सजावट की गई।

6/ 9
तस्वीर साभार: AP

ट्रंप से पहले मुगल युग के इस आश्चर्य को देखने वाले अंतिम राष्ट्रपति बिल क्लिंटन थे जो 2000 में भारत आए थे। उन्होंने अपनी बेटी चेलसी क्लिंटन के साथ ताजमहल देखा था। अमेरिकी राष्ट्रपति डेविड ड्वाइट आइजनहावर ने 1959 में तत्कालन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के साथ ताजमहल देखा था।

7/ 9
तस्वीर साभार: ANI

डोनाल्ड ट्रंप के साथ उनकी बेटी इवांका ट्रंप और उनके हस्बैंड जेरेड ने भी ताजमहल का दीदार किया।

8/ 9
तस्वीर साभार: AP

आगरा और ताज के अमेरिकी राष्ट्रपति के दौरे को लेकर स्थानीय लोगों में जबर्दस्त उत्साह था। कुछ दुकानों में भारत में ट्रंप के स्वागत के लिए खुद से पोस्टर तैयार कर लगाए गए थे।

9/ 9
तस्वीर साभार: AP

इवांका ट्रंप और उनके पति जेरेड ने भी ताजमहल घूमने के दौरान फोटोग्राफरों को पोज भी दिए, अमेरिका से आए ये सभी खास मेहमान इस दौरान खासे खुश दिखे। 

Chandrayaan 3

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।