लाइव टीवी

[PHOTOS] कश्मीर में मोबाइल सेवाएं बहाल होने के बाद दिखा कुछ ऐसा नजारा

Updated Oct 14, 2019 | 19:32 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Mobile Services continues in Jammu Kashmir: कश्मीर में 70 दिनों से बंद मोबाइल सेवाओं को एक बार फिर बहाल कर दिया गया है, जिसके बाद कई लोग अपने परिजनों और दोस्तों से बात करते हुए नजर आए।

Loading ...
1/ 7
तस्वीर साभार: AP

कश्मीर घाटी में सोमवार से मोबाइल फोन सेवा बहाल हो गई है। जम्मू एवं कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले अनुच्छेद-370 को निरस्त करने के बाद एहतियात के तौर पर 5 अगस्त से ही कश्मीर में मोबाइल फोन सेवाएं बंद कर दी गई थीं।

2/ 7
तस्वीर साभार: AP

14 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे के आसपास संचार सेवाएं शुरू होने के बाद लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। क्योंकि 70 से ज्यादा दिनों से कश्मीर में रहने वाले लोग अपने माता-पिता, रिश्तेदारों और दोस्तों से कटे हुए थे और लगातार लोगों की ओर से मोबाइल संचार सेवा शुरू करने की मांग भी की जा रही थी।

3/ 7
तस्वीर साभार: AP

मोबाइल सेवाएं दोबारा शुरु होने के बाद लोगों को सड़कों, बाजारों, कार्यालयों और बैंकों के अंदर एक दूसरे से फोन पर बात करते हुए देखा गया। लोगों ने प्रशासन के इस निर्णय पर संतोष जताते हुए मोबाइल फोन का उपयोग किया।

5/ 7
तस्वीर साभार: AP

सुरक्षाबल भी अपने परिजनों और दोस्तों से फोन पर बात करते हुए नजर आए। यहां आप कश्मीर में मोबाइल सेवाएं बहाल होने के मौके पर ली गई कुछ और तस्वीरें देख सकते हैं।

6/ 7
तस्वीर साभार: AP
7/ 7
तस्वीर साभार: AP
Chandrayaan 3

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।