लाइव टीवी

Maharashtra Crisis : राज्यपाल कोश्यारी के बाद CM उद्धव ठाकरे भी कोरोना पॉजिटिव

Updated Jun 22, 2022 | 13:24 IST

Maharashtra Crisis : महाराष्ट्र में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के बाद मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। उद्धव की कोविड-19 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यह जानकारी कांग्रेस नेता कमलनाथ ने दी है।

Loading ...

Maharashtra Crisis : महाराष्ट्र में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के बाद मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। उद्धव की कोविड-19 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यह जानकारी कांग्रेस नेता कमलनाथ ने दी है। कमलनाथ कांग्रेस के पर्यवेक्षक के रूप दिल्ली से मुंबई भेजे गए हैं। मुंबई पहुंचने के बाद कमलनाथ ने कांग्रेस के विधायकों के साथ बैठक की है। इस बीच मुंबई में उद्धव ठाकरे की कैबिनेट की बैठक चल रही है। उद्धव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक से जुड़े हैं। महाराष्ट्र में जारी राजनीतिक संकट पर चर्चा के लिए कांग्रेस की बैठक बालासाहेब थोराट के घर पर हुई जिसमें कांग्रेस के सभी विधायक मौजूद रहे। महाराष्ट्र में कांग्रेस के 44 विधायक हैं। कमलनाथ ने कहा है कि उनकी पार्टी उद्धव सरकार को अपना समर्थन देती रहेगी।

विधानसभा भंग नहीं करेंगे-सूत्र
सूत्रों से जानकारी सामने आई है कि राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी महाराष्ट्र विधानसभा भंग नहीं करेंगे। राज्यपाल यदि विधानसभा स्थगित करते हैं तो वह सबसे पार्टी के तौर पर भाजपा को सरकार बनाने का मौका दे सकते हैं। इससे पहले शिवसेना नेता संजय राउत ने ट्वीट कर संकेत दिया कि विधानसभा भंग करने की सिफारिश की जा सकती है। एकनाथ शिंदे के साथ शिवसेना के विधायक गुवाहाटी के एक होटल में हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।