लाइव टीवी

सेना के जवानों ने जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में 12125 फीट की ऊंचाई पर फहराया तिरंगा, देखें VIDEO

Updated Aug 15, 2021 | 14:06 IST

भारतीय सेना के जवानों ने जम्मू-कश्मीर में अनंतनाग में 3.696 मीटर ऊंचाई पर मार्गन टॉप माउंटेन की चोटी पर तिरंगा फहराया।

Loading ...
मुख्य बातें
  • 75वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है।
  • सेना के जवानों ने जम्मू-कश्मीर में 3.696 मीटर की ऊंचाई पर तिरंगा फहराया।
  • मार्गन टॉप माउंटेन की चोटी पर सेना के 19RR जवानों ने तिरंगा फहराया।

देश भर में 75वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। हर कोई अपने-अपने तरीके से देशभक्ति की भावना व्यक्त कर रहा है। सेना के जवानों ने जम्मू-कश्मीर में 3.696 मीटर (12,125 फीट) की ऊंचाई पर तिरंगा फहराकर दुश्मनों को कड़ा संदेश दिया है। यहां 75वां स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। 19 आरआर कर्नल महादेवन ने अनंतनाग जिले के दक्षिणी कश्मीर के मार्गन टॉप पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

मार्गन टॉप माउंटेन की चोटी पर सेना के 19RR जवानों द्वारा फहराया गया तिरंगा। मार्गन टॉप भारतीय राज्य जम्मू और कश्मीर में अनंतनाग जिले में स्थित समुद्र तल से 3.696 मीटर (12,125 फीट) की ऊंचाई पर एक उच्च पर्वतीय दर्रा है। 

2011 के खदान विस्फोट में एक हाथ गंवाने वाले 17 वर्षीय ने फहराया तिरंगा

भारतीय सेना और 17 साल के यासीर ने भारत की स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर नियंत्रण रेखा के पास राजौरी (जम्मू-कश्मीर) के नौशेरा के लाम में तिरंगा फहराया। यासीर ने 2011 के खदान विस्फोट में एक हाथ गंवा दिया था।

 

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।