लाइव टीवी

Bhawanipur Byelection: भवानीपुर सीट से प्रियंका टिबरेवाल ने भरा पर्चा, बोलीं-यह लड़ाई न्याय के लिए है

Updated Sep 13, 2021 | 13:12 IST

Bhawanipur seat : पश्चिम बंगाल (West Bengal) में भवानीपुर सीट पर उपचुनाव (By-poll) हो रहा है। BJP ने इस सीट पर प्रियंका टिबरेवाल (Priyanka Tibrewal) को अपना उम्मीदवार बनाया है।

Loading ...
मुख्य बातें
  • भवानीपुर सीट पर 30 सितंबर को है उपचुनाव, भाजपा ने प्रियंका टिबरेवाल को बनाया है अपना उम्मीदवार
  • इस सीट पर प्रियंका का मुकाबला मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से है, ममता शुक्रवार को अपना पर्चा दाखिल कर चुकी हैं
  • नंदीग्राम सीट पर चुनाव हारी हैं ममता, छह महीने के भीतर उन्हें विधानसभा का सदस्य बनना होगा

कोलकाता : भवानीपुर सीट से भाजपा प्रत्याशी प्रियंका टिबरेवाल ने सोमवार को अपना पर्चा भर दिया। इस मौके पर उनके साथ विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी भी मौजूद थे। नामांकन दाखिल करने से पहले प्रियंका ने कहा कि भाजपा न्याय के लिए लड़ाई लड़ेगी। भाजपा प्रत्याशी ने लोगों से बाहर आकर इस सीट पर इतिहास बनाने की अपील की।  प्रियंका ने टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी पर आरोप लगाया है कि वह लोगों के जीने का अधिकार छीन रही हैं। भवानीपुर सीट के लिए उपचुनाव हो रहा है। मुख्यमंत्री ममता इस सीट पर अपना पर्चा दाखिल कर चुकी हैं। 

नंदीग्राम सीट पर ममता को मिली हार

नंद्रीग्राम सीट हारने के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को छह महीने के भीतर विधानसभा का सदस्य बनना होगा। टीएमसी ने भवानीपुर सीट उनके लिए खाली की है। इस सीट पर ममता को चौतरफा घेरने और उन्हें कड़ी टक्कर देने की तैयारी भाजपा ने की है। भगवा पार्टी ने प्रियंका को अपना उम्मीदवार बनाया है। प्रियंका चुनाव बाद हिंसा पीड़ितों का केस लड़ चुकी है। इस सीट के लिए 30 सितंबर को मतदान होगा। भाजपा ने प्रियंका के प्रचार के लिए अपने 20 स्टार प्रचारकों को मैदान में उतारा है। इसके अलावा उसने पर्यवेक्षक के रूप में सांसदों एव विधायकों को लगाया गया है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।