लाइव टीवी

'4 बाजरे की 8 गेंहू की रोटी खाते हैं हमें कहां से कोरोना हो जाएगा'; हैरान कर देंगे नेताओं के ऐसे-ऐसे बहाने

Updated Feb 22, 2021 | 20:33 IST | टाइम्स नाउ ब्यूरो

मास्क नहीं पहनने पर मध्य प्रदेश के कई विधायकों ने हैरान कर देने वाले और अजीब-गरीब बहाने दिए हैं। इनके बहाने सुनकर कोई भी चौंक सकता है।

Loading ...

नई दिल्ली: कोरोना वायरस से बचने के लिए बचाव ही सबसे उत्तम है। इसलिए मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग को अनिवार्य कर दिया गया है। लेकिन हैरान कर देने वाली बात है कि कई बार हमारे राजनेता ही इन नियमों का मखौल उड़ाते हुए नजर आते हैं। वो सार्वजनिक स्थानों पर मास्क नहीं लगाते हैं। ऐसा ही करते हुए कैमरे पर पकड़े गए मध्य प्रदेश के कई नेता। विधानसभा सत्र के दौरान कई विधायक बिना मास्क के सदन में पहुंचे और जब उनसे इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने ऐसे-ऐसे उदाहरण दिए जो हैरान कर देने वाले थे।

मास्क न पहनने पर जब कांग्रेस विधायक बैजनाथ कुशवाह से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, 'कोरोना नहीं है। ये खत्म हो गया। कहां है कोरोना? हम 4 बाजरे की और 8 गेंहू की रोटी खाते हैं, हमें कहां से कोरोना हो जाएगा।'

कांग्रेस के ही एक और विधायक गोविंद सिंह ने कहा, 'सदन में कोई कोरोना नहीं है। कोरोना बहाना है। मध्य प्रदेश में कोरोना समाप्त हो चुका है। सब खुल गया है। बड़ी-बड़ी सभाएं हो रही हैं। मैंने कभी मास्क नहीं लगाया। ये सब फर्जी है।'

वहीं BSP विधायक रामा बाई ने कहा कि मैं मास्क नहीं लगा सकती, बहुत घुटन होती है। इसके अलावा कई विधायकों ने कहा कि मैंने अभी मास्क निकाला है। सदन में हमने मास्क लगा रखा था।

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।