लाइव टीवी

EXCLUSIVE: हरदीप पुरी से जानिए कर्तव्य पथ कैसे बना, सेंट्रल विस्टा को पीएम मोदी कैसे करा रहे पूरा? 

Updated Sep 09, 2022 | 23:35 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्तव्य पथ का उद्घाटन कर दिया। इसे देशवासियों के लिए ओपन कर दिया है। पीएम के इस ड्रीम प्रोजेक्ट को लेकर मोदी के मंत्री हरदीप सिंह पुरी से टाइम्स नाउ नवभारत की एडिटर इन चीफ नाविका कुमार ने खास बातचीत की। 

Loading ...
मुख्य बातें
  • पीएम मोदी की नई सोच से कर्तव्य पथ पर हिंदुस्तान
  • पीएम मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट की Inside Story
  • सेंट्रल विस्टा से मोदी के मंत्री हरदीप सिंह पुरी का इंटरव्यू

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्तव्य पथ का उद्घाटन कर दिया है। यह सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट का एक हिस्सा है। इसको लेकर मोदी के मंत्री हरदीप सिंह पुरी से टाइम्स नाउ नवभारत की एडिटर इन चीफ नाविका कुमार ने PM के ड्रीम प्रोजेक्ट के बारे में खास बातचीत की। हरदीप पुरी से जानिए कर्तव्य पथ कैसे बना? राजपथ को कर्तव्य पथ बनाने की सोच क्या? उन्होंने विस्तार से इसके बारे में बताया। हरदीप पुरी ने कहा कि हम में से बहुत से लोग भूल जाते थे कि हमारी सबसे पुरानी सभ्यता है। नेरेटिव बदला, समय लगता है बदलने में। भारत दुनिया में सबसे बड़ा और पुराना लोकतंत्र है। ये कर्तव्य पथ यहां रूकने वाला नहीं है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति प्रतीकात्मक है। बोस नहीं होते तो 1947 में आजादी मुश्किल से मिलती। उन्होंने कहा कि आजादी के 75 साल तक किसी ने ये नहीं सोचा किंग्वे का नाम बदला जाए। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।