लाइव टीवी

विपक्ष हुआ एकमत तो द्रौपदी मुर्मू को समर्थन करने पर कर सकते हैं विचार- ममता बनर्जी

Updated Jul 01, 2022 | 16:47 IST

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी का कहना है कि अगर विपक्ष एकमत हुआ तो एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने पर विचार किया जा सकता है। इसके साथ ही उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधा।

Loading ...
मुख्य बातें
  • 18 जुलाई को होगा राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव
  • द्रौपदी मुर्मू और यशवंत सिन्हा आमने सामने
  • द्रौपजी मुर्मू एनडीए और यशवंत सिन्हा विपक्ष की तरफ से उम्मीदवार

राष्ट्रपति पद के लिए 18 जुलाई को मतदान होना है। सत्ता पक्ष और विपक्ष की तरफ से उम्मीदवार अपना पर्चा भर चुके हैं। द्रौपदी मुर्मू जहां एनडीए की तरफ से उम्मीदवार हैं तो टीएमसी के यशवंत सिन्हा विपक्ष की तरफ से उम्मीदवार हैं। दोनों उम्मीदवार अपने अपने समर्थन में सांसदों, विधायकों और अलग अलग राजनीतिक दलों से मिल रहे हैं। लेकिन इन सबके बीच पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि अगर विपक्ष एकमत हुआ तो मूर्मू को समर्थन देने पर विचार किया जा सकता है। इसके साथ ही उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधा। ममता ने कहा कि बीजेपी की तरफ से ना तो उनसे या ना उनके दल से बातचीत की गई। अगर बीजेपी ने सहमति बनाने की कोशिश की होती तो बात कुछ और रही होती। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।