लाइव टीवी

घाटी की बदली फिजा का संदेश देगा तिरंगा, गुलमर्ग में लहराएगा 100 फीट ऊंचा राष्ट्रध्वज

Updated Aug 05, 2021 | 16:45 IST

Tricolor in Gulmarg : अनुच्छेद 370 खत्म होने के बाद घाटी के युवाओं के हाथों में पत्थर और अलगाववादी झंडे नहीं हैं। वह समाज एवं विकास की मुख्य धारा में जुड़ चुके हैं।

Loading ...
मुख्य बातें
  • गुलमर्ग में लहराएगा 100 फीट का ऊंचा तिरंगा, सेना ने जारी किया वीडियो
  • रिकॉर्ड समय में बनकर तैयार हुआ है यह राष्ट्रध्वज, एकता का देगा संदेश
  • 10 अगस्त को देश को समर्पित किया जाएगा यह अनूठा राष्ट्रध्वज

नई दिल्ली : जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटे आज दो साल पूरे हो गए हैं। इसे लेकर देश भर में जश्न का माहौल है। इस बीच, सेना ने एक वीडियो जारी कर लोगों के जोश एवं उत्साह को दोगुना कर दिया है। सेना ने गुलमर्ग में 100 फीट ऊंचे तिरंगा का एक वीडियो जारी किया है। यह तिरंगा रिकॉर्ड समय में बनकर तैयार हुआ है। इस तिरंगे को 10 अगस्त को देश के हवाले किया जाएगा। यह तिरंगा देश को एकता के सूत्र में बांधे रखने का संदेश देगा। गुलमर्ग में इस 100 फीट ऊंचे तिरंगे को लहराने के पीछे एक मकसद है। गुलमर्ग में स्थानीय नागरिकों के अलावा देश और दुनिया भर से पर्यटक आते हैं। यहां लोग तिरंगे के साथ तस्वीरें एवं सेल्फी ले सकेंगे। 

घाटी की बदली फिजा का संदेश देगा तिरंगा
अनुच्छेद 370 खत्म होने के बाद घाटी के युवाओं के हाथों में पत्थर और अलगाववादी झंडे नहीं हैं। वह समाज एवं विकास की मुख्य धारा में जुड़ चुके हैं। यह तिरंगा बदले हुए भारत एवं कश्मीर को लेकर बदली हुई सोच का प्रतीक बनेगा। गुलमर्ग के अलावा श्रीनगर के हरि पर्वत किले पर भी इस बार 100 फीट ऊंचा तिरंगा फहराया जाएगा। फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया ने यहां 24 फीटX36 फीट का राष्ट्रध्वज फरहाने का प्रस्ताव पेश किया है।   

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।