लाइव टीवी

आतंकी प्लान की 'पटना फाइल्स' के तार कहां तक, PFI ट्रेनिंग में सनाउल्लाह कैसे भड़काता था लोगों को?

Updated Jul 17, 2022 | 18:35 IST

पटना टेरर मॉड्यूल को लेकर एक और बड़ा खुलासा हुआ है। खुलासा हुआ है कि टेरर मॉड्यूल में गिरफ्तार ताहिर  पाकिस्तानी संगठन दावत ए इस्लामी से प्रभावित था। फेसबुक के जरिए गजवा ए हिंद से जानकारी हासिल करता था। आरोपी सनाउल्लाह पर बड़ा खुलासा हुआ है। वह लोगों को भड़काता था। 

Loading ...
मुख्य बातें
  • आतंक के हर अड्डे पर PFI के फुटप्रिंट ?
  • ब्रेनवॉश कराओ...हिंदुस्तान में जिहाद फैलाओ ?
  • पटना में टेरर मॉडल..उदयपुर में कन्हैया पार्ट 2 धमकी ?

पटना के फुलवारी शरीफ में भारत को इस्लामिक स्टेट की साजिश के खुलासे के बाद अब नए नए खुलासे हो रहे हैं। पीएफआई की साजिश का काला चिट्ठा खुलकर सामने आ रहा है। भारत में जिहाद फैलाने की साजिश के तार पाकिस्तान और बांग्लादेश से जुड़ते नजर आ रहे हैं। फुलवारी शरीफ मामले में आरोपी सनाउल्लाह पर बड़ा खुलासा हुआ है। सनाउल्लाह दरभंगा में लोगों को भड़काता था। 15 अगस्त को उसने दरभंगा में PFI का झंडा फहराया और PFI डे मनाया। जगह जगह उसने PFI के पोस्टर लगाए और PFI का प्रचार किया।

यही नहीं वो भड़काऊ वीडियो शेयर करता था। घर के पास ग्राउंड में मीटिंग करता  था। वो दरभंगा में लोगों का ब्रेनवॉश करता था और देश के खिलाफ साजिश प्लान करता था। इतना ही नहीं फेसबुक पर PFI के पोस्ट डालता था और लोगों का ब्रेनवॉश करता था। टाइम्स नाउ नवभारत सनाउल्लाह के घर पहुंचा। सनाउल्लाह के पिता ये जरूर मान रहे हैं कि उनका बेटा पीएफआई का महासचिव था लेकिन देशविरोधी आरोपों से साफ इनकार कर रहे हैं।

पटना टेरर मॉड्यूल को लेकर एक और बड़ा खुलासा हुआ है। खुलासा हुआ है कि टेरर मॉड्यूल में गिरफ्तार ताहिर  पाकिस्तानी संगठन दावत ए इस्लामी से प्रभावित था। फेसबुक के जरिए गजवा ए हिंद से जानकारी हासिल करता था। अफगानिस्तान, पाकिस्तान के कट्टर मौलवियों के संपर्क में भी ताहिर था। पाकिस्तान के पूर्व सैनिक जैद से भी ताहिर जुड़ा हुआ था। ताहिर के व्हाट्सअप से ये चौकाने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं।

पाकिस्तानी संगठन तहरीक ए लब्बैक  और हिंदुस्तान में गजवा ए हिंद की साजिश को समझिए। गजवा ए हिंद के जरिए तहरीक ए लब्बैक ने हिंदुस्तान के खिलाफ नफरत फैलाई। मुसलमानों के साथ अत्याचार होने की बात कर एजेंडा चलाया। तहरीक ए लब्बैक व्हाट्सअप के जरिए गजवा ए हिंद के संपर्क में था। पाकिस्तान के गजवा ग्रुप में 181 सदस्य शामिल है। पाकिस्तानी फैजान नाम के शख्स ने कॉन्टैक्ट हुआ उसने गजवा ए हिंद की बात कही। इसके बाग ताहिर को गजवा ग्रुप का एडमिन बनाया। जिसके बाद हिंदुस्तान में गजवा ए हिंद का टारगेट नफरत फैलाना और साजिश रचना है। 

PFI केस के आरोपी नंबर 22 मुस्तकीम ने TIMES NOW नवभारत पर बहुत बड़ा और EXCLUSIVE खुलासा किया है। मुस्तकीम का कहना है कि 2015-16 में गांव में PFI ने एक बड़ी रैली की थी और इस रैली में गांव के लगभग 90 फीसदी लोग शामिल हुए थे। मुस्तकीम भी इस रैली में शामिल हुआ था। मुस्तकीम ने खुलासा किया की सनाउल्लाह भी उसी के गांव का रहने वाला है।

PFI के टेरर प्लान से जुड़ा एक और EXCLUSIVE वीडियो टाइम्स नाव नवभारत के पास है। वीडियो 2 से तीन महीने पुराना बताया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि PFI अपने आतंक का प्लान देशभर में फैलाने के लिए मोतिहारी में ट्रेनिंग कैंप चला रहा था। और इस वीडियो में उसी कैंप की तस्वीरें रिकॉर्ड हैं। जो वीडियो सामने आया है उसमें दिखाई दे रहा है कि PFI के लोगों को लाठी-डंडे चलाने की ट्रेनिंग दी जा रही है।  

उधर कन्हैयालाल हत्याकांड के बाद भी धमकियों का सिलसिला जारी है। उदयपुर में धानमंडी इलाके में दो दुकानदारों को व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी मिली है। धानमंडी वही इलाका है जहां कन्हैयालाल की हत्या हुई थी। अब उसी धानमंडी इलाके में दो और दुकानदारों को धमकी दी गई है। जिस नंबर से धमकी मिली है वो ईरान का बताया जा रहा है। व्हाट्सएप कॉल के जरिए दोनों दुकानदारों को धमकी दी गई है। मैसेज में धमकी भरा एक स्क्रीन शॉट भी भेजा गया है। जिसमें कन्हैयालाल की तरह गला काटने की धमकी दी गई है।

आपको दिखाते हैं उस धमकी वाले मैसेज में क्या लिखा है 'बहुत दिन हो गए तुझे लोगों के बाल काटते। अब तेरा गला काटने का वक्त आ गया।  तेरा भी वही हाल होगा, जो कन्हैयालाल का हुआ है। तेरी रेकी चल रही है। तेरा बाप तेरे ही पास घूम रहा है। ये फोटो भी दे रहा हूं, उससे बच सकता है तो बच।

कल उदयपुर में धमकी मिलने के बाद आज भीलवाड़ा में गला काटने की धमकी दी गई है। फेसबुक पर ये धमकी दी गई है। नारायण गुर्जर को एख शख्स ने धमकी दी है। जिसके खिलाफ नारायण गुर्जर ने आसिंद पुलिस थाने में केस दर्ज करा दिया है। पटना हो या फिर उदयपुर देश के कई शहरों में नफरती साजिश चल रही है - इस्लामिक स्टेट बनाने की साजिश हो या फिर सर तन से जुदा की साजिश- ऐसे साजिशों ने देश में नफरत का माहौल तैयार किया जा रहा है। इस तरह के नफरती एजेंडे में विदेशी ताकतों का भी हाथ सामने आ रहा है।

ऐसे में सवाल हैं 
गजवा-ए-हिंद के कितने किरदार, कहां तक तार ? 
पटना टू पेशावर..हिन्दुस्तान से इतनी बड़ी 'गद्दारी'? 
PFI ट्रेनिंग में क्या बताया...सनाउल्लाह ने क्या सिखाया ? 
कन्हैया लाल पार्ट-2 की धमकी..next टारगेट पर कौन ? 

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।